सुहैब इलियासी को पत्नी की हत्या के मामले में बरी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व टीवी एंकर और निर्माता सुहैब इलियासी को उनकी पत्नी अंजू इलियासी की हत्या के मामले में बरी कर दिया है। जस्टिस एस मुरलीधर और विनोद गोयल की बेंच ने इलियासी की अपील पर सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया है। क्राइम टीवी शो ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ के एंकर रह चुके सुहैब इलियासी को दिल्ली की एक निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट अब उन्हें बरी करने का फैसला सुना दिया है। सुहैब को पहले सिर्फ आईपीसी की धारा 304बी (दहेज हत्या) सहित कुछ अन्य हल्की धाराओं के तहत आरोपित

Read More

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मोदी और पुतिन के बीच बातचीत शुरू,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीत दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बातचीत शुरू हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि थोड़ी देर में दोनो देशों बीच एस-400 मिसाइल प्रणाली समझौते पर करार होगा। इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए व्यक्तिगत रात्रिभोज का आयोजन किया था। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक मुद्दों सहित अन्य ज्वलनशील मुद्दों पर चर्चा हुई। शुक्रवार को शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और पुतिन वैश्विक हालात की समीक्षा करने के साथ परस्पर व्यापार, हथियारों की

Read More

चंद्रबाबू नायडू ने कहा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए किसी चेहरे की घोषणा के बिना भी एनडीए का विकल्प स्वाभाविक रूप से उभरेगा। भाजपा के सहयोगी रहे नायडू ने केंद्र द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने से इनकार किए जाने के बाद इस साल की शुरुआत में एनडीए छोड़ दिया था। उन्होंने संयुक्त मोर्चा बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों को साथ लाने की खातिर ‘महत्वपूर्ण’ भूमिका निभाने की पेशकश भी की। 68 वर्षीय नायडू ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘एक विकल्प (मोर्चा) स्वाभाविक

Read More

रुपए में लगातार गिरावट से बढ़ी सरकार की चिंता

कच्चे तेल की वजह से रुपये में लगातार गिरावट और बाजार पर इसके प्रभाव से सरकार में चिंता बढ़ी है। ऐसे में केंद्र सरकार ने एनआरआई यानी प्रवासी भारतीयों के लिए आकर्षक जमा योजना ला सकती है, ताकि भारी मात्रा में डॉलर जुटाकर रुपये पर दबाव कम किया जाए। सरकार सॉवरेन बॉंड भी जारी सकती है। आरबीआई कच्चे तेल के बदले डॉलर में भुगतान के लिए तेल कंपनियों को विशेष विंडो भी मुहैया करा सकता है। चार बड़ी चिंताएं- बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच के अनुसार, चालू खाते का घाटा इस वित्तीय वर्ष में 75 अरब डॉलर हो सकता है,

Read More

जानिए कब शुरू हो रहा है, किस तिथि पर आएगा कौन सा श्राद्ध

पूर्णिमा से अमावस्या के ये 15 दिन पितरों को कहे जाते हैं। इन 15 दिनों में पितरों को याद किया जाता है और उनका तर्पण किया जाता है। श्राद्ध को पितृपक्ष और महालय के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 24 से 8 अक्टूबर तक श्राद्धपक्ष रहेगा। जिन घरों में पितरों को याद किया जाता है वहां हमेशा खुशहाली रहती है। इसलिए पितृपक्ष में पृथ्वी लोक में आए हुए पितरों का तर्पण किया जाता है। जिस तिथि को पितरों का गमन (देहांत) होता है उसी दिन पितरों का श्राद्ध किया जाता है। जानिए किस तिथि को कौन सा

Read More

मशरफे मुर्तजा ने बताया – उनकी टीम से कहां हो गई चूक

भारत के खिलाफ लगातार दूसरी बार एशिया कप का फाइनल हारने वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरेफ मुर्तजा ने बताया है कि उनकी टीम से कहां चूक हो गई। उन्होंने कहा है कि उनकी टीम के पास जब मौके थे और उनका जब मैच पर नियंत्रण था तब वह उसका फायदा नहीं उठा पाई। बांग्लादेश को भारत ने एशिया कप-2021 के फाइनल में तीन विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया। पिछले संस्करण में भी यह दोनों टीमें फाइनल खेली थीं जहां भारत विजयी रहा था। भारत को शुक्रवार देर रात खेले गए मैच के आखिरी ओवर में

Read More

दक्षिण अफ्रीका की जीत में गेंद से ताहिर और बल्ले से चमके स्टेन

दक्षिण अफ्रीका ने अपने अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर की हैट-ट्रिक के दम पर दसरे वनडे मैच में जिम्बॉब्वे को 120 रन से हरा दिया। ब्लूमफ़ोनटेन के मैंगांग ओवर मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन जिम्बॉब्वे के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी की हवा निकालते हुए उसे 47.3 ओवर्स में सिर्फ 198 रन पर आॅल आउट कर दिया। वो तो भला हो डेल स्टेन का जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दो साल बाद वापसी करते हुए 60 रन की बेहतरीन पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा

Read More

रोमिल पर भड़के श्रीसंत, कहा- बाहर निकलने से पहले तुझे मारूंगा

बिग बॉस 12 में अब हंगामे होने शुरू हो गए हैं। इस सीजन अपने गुस्से से सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले श्रीसंत ने फिर हंगामा कर दिया है। अब शो का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में श्रीसंत और रोमिल बहस कर रहे हैं। इस झगड़े की शुरुआत तब होती है जब रोमल श्रीसंत को चैलेंज करते हुए कहते हैं कि आप मेरे से अच्छी लेग स्पिन बॉल नहीं डाल सकते। ये सुनकर ही श्रीसंत को गुस्सा आ जाता है और वो बिग बॉस से कहते हैं कि वो फालतू की बात नहीं सुन सकते। जब रोमिल

Read More

जसलीन से जोड़ी तोड़ने के बाद अब अनूप जलोटा ने कही ये बड़ी बात

जबसे बिग बॉस का ये नया सीजन शुरू हुआ है तबसे ही भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन चर्चा में हैं। दोनों को लेकर शो के फैन्स में काफी एक्साइटमेंट रहती है। सभी इस जोड़ी को और देखना चाहते थे, लेकिन तभी अचानक दोनों की ये जोड़ी टूट गई। दरअसल, नॉमिनेशन टास्क के दौरान अनूप को सिंगल टीम ने किडनैप कर लिया था और उन्होंने जसलीन को कहा था कि अगर वो अपना मेकअप का सारा समान त्यागती हैं और अपने बालों को छोटे कराती हैं तो वो अनूप को छोड़ देगें। सबको लगा था कि जसलीन ऐसा करेगी,

Read More

इंद्रा नूयी ने पेप्सीको के सीईओ का पद छोड़ा

अमेरिकी कंपनी पेप्सीको में 12 वर्ष तक सीईओ पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद बुधवार को भारतीय मूल की इंद्रा नूयी ने पद छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे आज भी ऊर्जा से पूर्ण हैं और कुछ नया करना चाहती हैं। लेकिन अपनी नई पारी के बारे में उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया। फिलहाल वे अपना सारा वक्त बच्चों एवं परिवार को देंगी। चेन्नई के मध्यमवर्गीय परिवार में पली-बढ़ीं 62 वर्षीय इंद्रा नूयी दो बेटियों की मां हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में पेप्सीको में सीईओ पद संभाला था। उसके पहले 12 वर्ष तक वे विभिन्न पदों पर रहीं।

Read More

Scroll Up