राहुल गांधी का BJP पर निशाना- केंद्र सरकार के काम से देश नाराज

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। रामलीला मैदान में पार्टी की ‘जन आक्रोश रैली’ में उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार  और किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री चुप हैं। इन चार सालों में देश को बेरोजगारी और नफरत के सिवा कुछ नहीं मिला। इससे देश की जनता नाराज है। कार्यकर्ता ‘शेर का बच्चा’: पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली रैली में राहुल गांधी काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस का कार्यकर्ता ‘शेर का बच्चा’ है, इसको मारो-पीटो पर यह डरने वाला नहीं है। राहुल ने कहा कि कर्नाटक,

Read More

महिला से रेप का आरोपी ओला कैब चालक और साथी गिरफ्तार

नोएडा के एक बीपीओ में काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को ओला कैब चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दादरी के सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि नोएडा सेक्टर-36 स्थित एक कंपनी में कार्यरत महिला ने गुरुवार शाम चार बजे सूरजपुर जाने के लिए ऐप आधारित टैक्सी सेवा ओला की एक कैब बुक की थी। उन्होंने बताया, कैब जब सुतियाना गांव के पास पहुंची तो वहां पर प्रवीण नामक एक व्यक्ति आया। कैब चालक अशोक ने महिला से कहा कि वह उसका भाई है और उसे कार में बैठा लिया।

Read More

ज्वेलरों की मांग घटने से 190 रुपये और सस्ता हुआ सोना

घरेलू आभूषण निर्माताओं की नरम मांग और कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 190 रुपये और घटकर 32,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके दाम में गुरुवार को भी 50 रुपये की गिरावट आई थी। वहीं सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के कम उठाव से चांदी भी 100 रुपये टूटकर 40,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 190 रुपये टूटकर क्रमश: 32,210 रुपये और 32,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये

Read More

बैंकिंग शेयरों में जोरदार लिवाली से बाजार गुलजार

बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में जोरदार लिवाली से शुक्रवार को  बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 256 अंक चढ़कर 34,970 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का तीन माह की उच्चतम स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 75 अंक की बढ़त के साथ 10,692 अंक पर बंद हुआ। एसबीआई-एक्सिस बैंक के शेयर चमके बीएसई के सेंसेक्स में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की अगुआई में वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में करीब नौ प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। बीएसई के 20 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग में

Read More

कप्तान बनते ही श्रेयस के बल्ले ने उगली आग

दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए करो या मरो जैसे मैच में शुक्रवार को दिल्ली के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोलकाता के खिलाफ आतिशी पारी खेली। अय्यर ने महज 40 गेंदों पर नाबाद 93 रन ठोके और दिल्ली डेयरडेविल्स को अपने घर में पहली जीत दिला दी। तूफानी पारी में श्रेयस ने शानदार 10 छक्के मारे और तीन चौके लगाए, लेकिन अपनी सैंचुरी बनाने से सिर्फ 7 रन से चूक गए। आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 24 साल के श्रायस अय्यर पर IPL में

Read More

श्रेयस अय्यर ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स को श्रेयस अय्यर के रूप में नया कप्तान मिला। नया कप्तान मिलते ही दिल्ली की टीम जो लगातार हार का सामना कर रही थी, अब जीत की पटरी पर लौट आई है। ये सब सिर्फ श्रेयर अय्यर की बदौलत हो सका, जिन्होंने बेहतरीन कप्तानी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 93 रन भी बनाए और इस पारी में 10 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। उन्होंने अपनी कप्तानी के पदार्पण मुकाबले में ही टीम को जीत दिलाकर बड़े-बड़े खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि श्रेयस ने एडम गिलक्रिस्ट और केविन पीटरसन जैसे

Read More

शक्ति कपूर से पूछा किससे होगी बेटी श्रद्धा की शादी

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का कहना है कि उनकी बेटी श्रद्धा कपूर अपने पसंद के व्यक्ति से शादी करेंगी। दरअसल, शक्ति कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ के पोस्टर और टीजर के रिलीज के मौके पर मीडिया से बात की। इस दौरान शक्ति से श्रद्धा की शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी की शादी अच्छे और सम्मानित परिवार में हो। मेरी दुआ है कि वह निजी और व्यावसायिक जीवन में आगे बढ़ें। बतौर पिता मैं सोचता हूं कि आपको अपने बच्चों को कुछ आजादी देनी होगी क्योंकि वह समय चला

Read More

करण ने अपने बचपन को लेकर कहा

बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ओपनली बात करते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण ने अपने बचपन को लेकर एक खुलासा किया है। करण ने कहा, ‘जब वो बच्चे थे, तब उन्हें बहुत चीजों से डर लगता था। मुझे हमेशा लगता था कि मैं दूसरे बच्चों से थोड़ा अलग हूं और इस वजह से मुझे ये डर लगता था कि कहीं ये सोसाइटी मुझे एक्सेप्ट न करे’। करण ने अपने पेरेंट्स का शुक्रिया किया जिन्होंने हमेशा उनका सपोर्ट किया। करण ने कहा, ‘जो प्यार और सपोर्ट मुझे उनसे मिला

Read More

किम जोंग-मून जेई की मुलाकात से खुश डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच हुई ऐतिहासिक शिखर वार्ता का स्वागत करते हुए कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में अच्छी चीजें हो रही हैं। ट्रंप भी अगले कुछ महीने में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ बैठक करने वाले हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मिसाइलों के परीक्षण और परमाणु परीक्षण से भरे हंगामेदार साल के बाद उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच ऐतिहासिक बैठक हो रही है। ट्रंप ने ट्वीट किया कि कोरियाई युद्ध खत्म होगा। अमेरिका, उसके शानदार लोग, सबको कोरिया में इस समय हो रहे घटनाक्रम को लेकर बेहद

Read More

चीन के बीच संयुक्त आर्थिक अफगान परियोजना पर सहमति

भारत और चीन ने शनिवार को अफगानिस्तान में एक संयुक्त आर्थिक परियोजना पर सहमति जताई। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच यहां दो दिवसीय शिखर वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच इस पर सहमति बनी। शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद और आतंकवाद पर भी चर्चा हुई। जानें 10 बड़ी बातें: 1. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी ने आतंकवाद को दोनों देशों के लिए खतरा माना और इससे निपटने के लिए सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई 2.संवाद मजबूत करने और विश्वास एवं आपसी

Read More

Scroll Up