गैस सिलेंडर के कीमतों में वृद्धि का विरोध बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूठे अंदाज में किया। मैदागिन स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने उपले जलाये व तावा पर रोटी सेकी। उपस्थित लोगों खिलाया और केन्द्र सरकार को जमकर कोसा । इससे पहले कांग्रेसजनों ने सिलेंडर के प्रतीक पोस्टर पर फूल अर्पित किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने कहा कि पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि से आम परिवारों के बजट बिगड़ गया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि महिला उत्पीड़न व महिला अत्याचार की घटनाओं पर सरकार संवेदनशील
Author: admin
गोपालगंज में डॉक्टर के घर में भीषण डकैती, परिवार को बनाया बंधक,
बिहार के गोपलगंज शहर के थावे रोड स्थित मशहूर डॉक्टर आलोक कुमार सुमन के घर बुधवार की रात 10 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने जमकर लूटपाट की। डॉक्टर व उनके परिजनों को बंधक बनाकर 6 लाख रुपये नगद समेत 30 लाख रुपये की संपत्ति बदमाशों ने लूट ली। हल्ला करने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। बदमाशों ने डॉक्टर का लाइसेंसी रायफल भी लूट कर फरार हो गए। लूट की सूचना पर जिले के प्रभारी मंत्री व स्वास्थ्य
बच्चों को ‘जीवन दान’ देने वाली डॉक्टर को किया याद
गूगल ने आज बच्चों को नया जीवन देने वाली अमेरिका की एनेस्थिसियॉलॉजिस्ट डॉक्टर वर्जीनिया अपगार को याद किया। उनके 109वें जन्मदिन के मौके पर गूगल ने डूडल बनाया है। इस डूडल में डॉक्टर वर्जीनिया को एक लेटर पैड और पेन पकड़े हुए दिखाया गया है, जिसमें वह डूडल में बने एक नवजात शिशु के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नोट कर रही हैं। वर्जीनिया अपगार को ‘अपगार स्कोर’ बनाने के लिए जाना जाता है। इसके जरिए नवजात शिशु के स्वास्थ्य का पता लगाया जाता है। क्या है अपगार स्कोर ए से एक्टिविटी, पी से पल्स, जी से ग्रिमेन्स, ए से एपिरेन्स
JAC Result 2021 live update:
JAC 12th Science Commerce Result 2021 live update: झारखंड इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स के परीक्षा परिणाम ( जेएसी साइंस कॉमर्स रिजल्ट 2021 ) घोषित होने वाले हैं। नतीजे दोपहर 12 बजे जारी होंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। विद्यार्थी 12 बजे से झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और livehindustan.com पर नतीजे चेक कर सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in और jharresults.nic.in है। पढ़ें Jharkhand Board Class 12th Science, Commerce Result का लाइव अपडेट 10:05AM – वर्ष 2017 में 12वीं में 52.36 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 10:00AM – झारखंड बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 8
ग्रेटर नोएडा से हटेगा पतंजलि फूड पार्क!
योगगुरु बाबा रामदेव के करीबी बालकृष्ण ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा से पतंजलि फूड पार्क हटाने संबंधी दो ट्वीट कर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। हालांकि, यमुना प्राधिकरण ने इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई। बालकृष्ण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पहले ट्वीट में कहा,‘आज ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय सरकार से स्वीकृत मेगा फूड पार्क को निरस्त करने की सूचना मिली। श्रीराम व कृष्ण की पवित्र भूमि के किसानों के जीवन में समृद्धि लाने का संकल्प प्रांतीय सरकार की उदासीनता के चलते अधूरा ही रह गया। पतंजलि ने प्रोजेक्ट को अन्यत्र शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।’ दूसरे ट्वीट
EMI देने से चूके या क्रेडिट कार्ड का लेट पेमेंट किया तो पड़ेगा भारी
बैंकों द्वारा ग्राहकों को दी जा रही सेवाओं पर जीएसटी लगाने को लेकर जारी भ्रम के बीच अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड व कस्टम ने सोमवार को नोट जारी कर स्थिति को स्प्ष्ट किया है। इसमें साफ तौर पर बताया गया है कि बैंक किन सेवाओं के लिए किस स्थिति में जीएसटी वसूल सकते हैं। बैंकिंग सुविधा पर जीएसटी में यह विवाद तब सामने आया जब वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग और राजस्व विभाग के मुफ्त सेवाओं पर जीएसटी लगाए जाने को लेकर अलग-अलग मत सामने आए। इसके बाद अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड व कस्टम ने
GoAir से 1299 रुपए में करें हवाई सफर
अगर आप गर्मियों और म़ॉनसून में छुट्टी पर जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। गोएयर 1299 रुपए में हवाई सफर का मौका दे रहा है। इसमें सभी कर जुड़े होंगे। इस दौरान आप 24 जून से 30 सितंबर के बीच कभी भी यात्रा कर सकेंगें। यह सेल सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हुई है। क्या हैं नियम व शर्तें गो एयर नेटवर्क की सभी फ्लाइट्स पर यह ऑफर लागू होगा। टिकट बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। ग्रुप बुकिंग पर ऑफर लागू नहीं होगा। अलग-अलग रूट पर अलग-अलग किराया होगा। ऑफर प्राइस सिर्फ एक तरफ
अपना वादा पूरा करने के बाद कप्तान का इमोशनल मेसेज
चार टीमों के बीच मुंबई में जारी इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल में भारत की जगह पक्की हो चुकी है। भारत ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर फाइनल में स्थान पक्का किया। भारत ने सोमवार को केन्या को 3-0 से हराया, इससे पहले भारत ने चाइनीज ताइपे को 5-0 से हराया था। पहला मैच जीतने के बाद कप्तान सुनील छेत्री ने भारतीय फैन्स से अपील की थी कि वो भारत को खेलता देखने के लिए स्टेडियम तक आएं। छेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए वीडियो शेयर कर लोगों से अपील की थी, जो काफी वायरल हो गया था। भारतीय क्रिकेट टीम
रमजान के समय अकरम के साथ ऐसा कर पछताए वकार यूनिस
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ पर खत्म हुई। पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इसी मैच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर वसीम अकरम का जन्मदिन पड़ा था। 3 जून को अकरम के जन्मदिन के मौके पर कमेंटेटर रमीज राजा और वकार यूनिस ने मिलकर उनका केक कटवाया था। रमजान के महीने में केक काटने के लिए बाद में वकार यूनिस को माफी भी मांगनी पड़ी। दरअसल अकरम के केक काटने की तस्वीरें जब वायरल होने लगीं, तो लोगों
दुल्हन चाही पाकिस्तान से-2′ में दिखा राहुल देव का खतरनाक अवतार
भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से-2’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक और संगीतकार हैं राजकुमार आर पांडेय। फिल्म के पहले पोस्टर को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर दिया गया है। पोस्टर को लोगों का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। पोस्टर में आप देखेंगे कि बॉलीवुड के विलेन राहुल देव भी नजर आ रहे हैं, जो कि फिल्म में एकदम खतरनाक अवतार में दिख रहे हैं। वहीं दर्शकों के फेवरेट एक्टर प्रदीप पांडेय चिंटू भी इसमें नजर आ रहे हैं। वहीं, गुंजन कपूर मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं, जो कि
