होटल ताज मानसिंह की नीलामी का रास्ता साफ

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें एनडीएमसी द्वारा दिल्ली के होटल ताज मानसिंह की प्रस्तावित नीलामी की निविदा प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी। जस्टिस एस. रविंद्र भट्ट और जस्टिस ए.के. चावला की बैंच ने यह फैसला सुनाया। आईएचसीएल और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने तीन मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 20 अप्रैल को नगर निकाय को होटल ताज की ई-नीलामी करने की अनुमति दे दी

Read More

ई-वे बिल प्रणाली देशभर में 3 जून से होगी अनिवार्य

राज्य के भीतर ही सामान की आवाजाही के लिए ई-वे बिल प्रणाली 3 जून से देशभर में अनिवार्य होगी। सरकार ने एक अप्रैल से एक राज्य से दूसरे राज्य में 50,000 रुपये से अधिक के सामान की आवाजाही के लिए इलेक्ट्रॉनिक वे या ई-वे बिल प्रणाली लागू की थी। वहीं राज्यों के भीतर इस तरह की प्रणाली 15 अप्रैल से लागू की गई है। अभी तक 20 राज्यों- संघ शासित प्रदेशों ने राज्य के भीतर सामान की आवाजाही के लिए ई-वे बिल को अनिवार्य किया है। इन राज्यों में गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश और हरियाणा

Read More

पिता बनने से पहले घर से ये चीजें हटा देंगे विराट कोहली

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब अपनी पर्सनल लाइफ पर ओपनली बोलने लगे हैं। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। विराट ने बताया कि उनकी लाइफ में अनुष्का के आने के बाद से उनमें काफी पॉजिटिव बदलाव आए हैं। कोहली ने कहा, ‘अनुष्का काफी धार्मिक हैं। उनके साथ रहते हुए मैंने खुद के अंदर काफी बदलाव महसूस किए हैं। मैं अब पहले से ज्यादा शांत हो गया हूं।’ विराट ने पहली बार फैमिली प्लानिंग को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि जब भी मेरे

Read More

मैच के बाद धौनी ने ड्रेसिंग रूम का ये बड़ा राज खोला

चेन्नई सुुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस जीत से काफी खुश नजर आए। टीम ने दो साल के बैन के बाद वापसी की और फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। धौनी वैसे तो ड्रेसिंग रूम के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलते, लेकिन पहले क्वॉलिफायर में दो विकेट से जीत दर्ज करने के बाद धौनी ने ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में कुछ राज खोले। धौनी ने कहा, ‘हम बहुत अच्छी टीम रहे हैं और आईपीएल में दिखता है। टीम का

Read More

ब्रावो ने ड्रेसिंग रूम में धौनी को ऐसे दी सलामी

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल के बैन के बाद वापसी की और सबसे पहले फाइनल में पहुंचने वाली टीम भी बन गई। महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में सीएसके ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। लीग मैचों में 14 में से 9 मैच जीतकर टीम प्वॉइंट टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दूसरे नंबर पर थी, लेकिन पहले क्वॉलिफायर में धौनी के धुरंधरों ने जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया। मैच के बाद टीम ने जबर्दस्त जश्न मनाया। ड्रेसिंग रूम में भी टीम का जश्न जारी था। ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो

Read More

इस फिल्म में सलमान ने पहना खुद का डिजाइन किया जैकेट

रेस 3 का फिल्म भले ही अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन फैंस में फिल्म को लेकर बेताबी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। फिल्म का ट्रेलर और पहला सॉन्ग रिलीज हो चुका है। फिल्म के गाने ‘हीरिए’ को लोगों का काफी अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। फिल्म का गाना दीप मनी ने गाया है। इससे पहले भी वह फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। फिल्म के गाने में जैकलीन और सलमान फुल डांस मोड में नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री साफ दिख रही है। खैर, अगर आपने भी ये गाना देखा है, तो गाने में

Read More

सोनम-करीना की फोटो शेयर

सोनम कपूर और करीना कपूर खान की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ रिलीज होने वाली है। दोनों को लेकर कई खबरें आईं कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग नहीं है, दोनों अच्छी दोस्त नहीं हैं, लेकिन इसी बीच सोनम की बहन रेहा कपूर ने दोनों की एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर आप भी कहेंगे ‘सो स्वीट’। इस फोटो को शेयर करते हुए रेहा ने लिखा, ‘और वो कहते हैं कि एक्ट्रेसेस अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं। मैं खुद को रोक नहीं सकी रियल और रील ब्राइड की फोटो शेयर करने से।’ बता दें कि फिल्म के प्रमोशन के

Read More

226 साल में पहली बार कोई महिला बनी एनवाईएसई चीफ

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (एनवाईएसई) के 226 साल के इतिहास में पहली बार कोई महिला एक्सचेंज की प्रमुख बनने जा रही है। एनवाईएसई ट्रेडिंग फ्लोर पर क्लर्क के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्टेसी कनिंघम एक्सचेंज की 67 वीं अध्यक्ष होंगी। इस समय एनवाईएसई ग्रुप की मुख्य परिचालन अधिकारी कनिंघम शुक्रवार से एनवाईएसई की अध्यक्ष बनेंगी। एनवाईएसई के मौजूदा अध्यक्ष थॉमर्स फार्ले एक्सचेंज छोड़ रहे हैं। वह एक विशेष अधिग्रहण कंपनी के प्रमुख पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Read More

स्कूल में सबसे ज्यादा अंक लाने के बाद भारतीय छात्र लापता

भारतीय मूल का 15 वर्षीय एक किशोर मध्य इंग्लैंड में अपने स्कूल से लापता है। एक परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने के बाद उसपर नकल का आरोप लगाया गया था। ब्रिटिश पुलिस ने बताया कि अभिमन्यु चौहान कोवेंट्री में किंग हेनरी अष्टम इंडीपेंडेंट स्कूल से शुक्रवार को लापता हो गया जब उसने एक मॉक टेस्ट में 100 फीसदी अंक हासिल किए और वह मुश्किल में फंसने को लेकर चिंतित था। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने इस सप्ताह अपनी अपील में कहा कि स्कूल से शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से पहले से उसके लापता होने के बाद अधिकारी उसकी खैरियत

Read More

किम जोंग के साथ मुलाकात रद्द करने के ट्रंप ने दिए संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संकेत दिए कि हो सकता है कि नोर्थ कोरिया के किम जोंग उन के साथ 12 जून को निर्धारित उनकी ऐतिहासिक शिखर वार्ता ना हो। उन्होंने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि उत्तर कोरियाई नेता परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर ‘गंभीर’ थे। ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष मून जेई-इन से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब 12 जून को प्रस्तावित सिंगापुर शिखर वार्ता को लेकर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। ओवल ऑफिस में मून का स्वागत करते हुए ट्रंप ने मीडिया से कहा कि

Read More

Scroll Up