ग्लोबल स्टार की लिस्ट में जगह बना चुकी प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेमेंट को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने ऐसी ड्रेस पहनी की सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। दरअसल, हाल ही प्रियंका ने सफारी सूट में नजर आई, जिसमें उन्होंने स्कर्ट कैरी की थी, लेकिन सफारी शर्ट में ऐसी जगह कट लगे थे. जिस पर न चाह कर लोगों का ध्यान बार-बार वहीं जा रहा था। प्रियंका के इस ड्रेस का ट्विटर पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। वैसे भी बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि प्रियंका अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल हुई हैं ।
Author: admin
कंपनियों ने कहा- प्रशासन को नियमों में बदलाव का अधिकार नहीं,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उच्च कौशल प्राप्त विदेशी पेशेवरों के लिए जारी होने वाले एच-1बी वीजा पर कई तरह की बंदिशें लगा दी हैं। इसके खिलाफ ऑउट सोर्सिंग कंपनियों के समूह ने ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा दर्ज कराया है। समूह ने कहा कि प्रशासन का फैसला पूर्णत: गैरकानूनी है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन विभाग की ओर से फरवरी में नियमों में किए बदलाव के मुताबिक अब एच-1बी वीजा के लिए कंपनियों कड़ी प्रक्रिया से गुजरना होगा। उन्हें यह प्रमाणित करना होगा कि एच1-बी वीजा पर रखा गया कर्मचारी उच्च कौशल प्राप्त कामगार है और उसका काम वीजा आवेदन के
भारतीय इंजीनियर की हत्या करने वाले पूर्व अमेरिकी नौसैनिक को उम्रकैद,
14 महीने पहले अमेरिका के कंसास में नस्लीय घृणा की वजह से भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाले पूर्व अमेरिकी नौसेना अधिकारी ऐडम डब्लू पुरिंटन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। तेलंगाना के निवासी श्रीनिवास कुचिभोटला को पिछले साल 22 फरवरी को कंसास के ओलाथे शहर में गोली मार दी गई थी और इस मामले में 52 वर्षीय ऐडम को इसी साल मार्च में दोषी ठहराया गया था। सैन्य अधिकारी पर कुचिभोटला की हत्या के साथ दो लोगों की हत्या करने की कोशिश में 165 महीने की और सजा दी गई है।
कैराना में सपा और नूरपुर में लड़ेगा रालोद!
कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में भी विपक्ष एकजुट नजर आएगा। शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच हुई बैठक में इन दोनों सीटों पर समझौते के तहत चुनाव लड़ने पर लगभग सहमति बन गई है। हालांकि अभी इस मुद्दे पर बसपा और कांग्रेस की मुहर लगनी बाकी है। सूत्र बताते हैं कि कैराना से सपा और नूरपुर से रालोद प्रत्याशी उतारेगा। उपचुनाव में विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी मैदान में हों इसके लिए शुक्रवार को जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की। बातचीत करीब तीन घंटे चली।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में पिछड़ गया बिहार
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने उन राज्यों को आड़े हाथों लिया जिनका प्रदर्शन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अच्छा नहीं रहा है। मेनका ने कहा कि बिहार व कश्मीर इस मामले में पिछड़े हुए हैं। जबकि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना को अच्छे तरीके से लागू किया है। महिला व बाल विकास मंत्रीने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कम लिंगानुपात वाले 244 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक में यह टिप्पणी की। जीरो से बने हीरो उन्होंने कहा , हरियाणा , राजस्थान और पंजाब ने अबतक अच्छा काम किया है। पहले इन
बिहार पुलिस दारोगा बहाली की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी
बिहार पुलिस में दारोगा के 1717 पदों के लिए हुई प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। रिक्तियों के मुकाबले 20 गुणा ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है। दारोगा के 1717 पदों के लिए पिछले साल अक्टूबर में विज्ञापन निकाला गया था। बहाली की प्रक्रिया बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा की जा रही है। 24 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए 4 लाख 28 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों
कार्ल मार्क्स की 200वीं जयंती
कार्ल मार्क्स एक जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता थे। कार्ल मार्क्स के विचार देश की सत्ता में महिलाओं और सर्वहारा वर्ग की हिस्सेदारी, पिछड़ों के अधिकारों का सम्मान और साथ लेकर चलने के इर्द-गिर्द घूमते हैं। इनके विचारों और समाजवाद को अपनाने और उनपर चलने वाले दुनिया के हर हिस्से में मौजूद हैं। भारत जैसे बड़े लोकतंत्र जहां गरीबी से निपटना एक बड़ी समस्या है, ऐसे देश में कार्ल मार्क की प्रासंगिकता बहुत है। मार्क्स का जन्म 5 मई 1818 में को त्रेवेस (प्रशा) के एक यहूदी परिवार में हुआ। 17 वर्ष की अवस्था में मार्क्स ने
राम रहीम की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
सुप्रीम कोर्ट से साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका का खारिज कर दिया है। डेरा प्रमुख ने अपने पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की अपील पर फिर से जांच शुरू करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। इस याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 7 मई को सुनवाई होगी। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने दोहरे हत्याकांड मामले में खट्टा सिंह की गवाही को लेकर आदेश दिया था कि दोनों ही मामलों में
तुमकुरु रैली में बोले पीएम मोदी, किसानों के कर्ज पर कांग्रेस राजनीति कर रही है
कर्नाटक चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियां वोटरों को रिझाने में लगी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज यहां रैली को संबोधित कर रहे हैं। तुमकुरु में रैली के दौरान पीएम ने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव कैसे आएं, इसके लिए यहां के संतो ने जो काम किए हैं, वे देश के लिए प्रेरणा देने वाले हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा कि कांग्रेस किसानों के कर्ज पर राजनीति कर रही है। अपनी रैली की जानकारी देते हुए उन्होंने ट्विटर पर
पुलिस ने बताया कैसे भेष बदलकर फरार हुआ था महिला अधिकारी को गोली मारने वाला
हिमाचल प्रदेश में महिला अधिकारी की हत्या के आरोपी होटल मालिक को गुरुवार को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को हिमाचल पुलिस और दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। अधिकारी की गोली मारकर आरोपी कैसे भेष बदलकर फरार था पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है। पुलिस एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि गोलीकांड अंजाम देने के बाद आरोपी विजय सिंह ने अपना हुलिया बदल लिया था कि जिससे कि पुलिस उसे पहचान न सके। उसे अपनी मूंछे शेव करा लिया था और बल भी कटा लिए थे। पुलिस की टीम ने
