मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों के प्रति कमिटमेंट काफी महत्वपूर्ण होता है। लोगों का ख्याल रखना महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। जनप्रतिनिधि लोकप्रियता के लिए काम करते हैं, लेकिन प्रशासक अगर अच्छा काम करता है तो उस क्षेत्र के लोग उसे वर्षों तक याद करते हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 के नौ और भारतीय वन सेवा-2016 के पांच परीक्ष्यमान अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अपनी बात रख रहे थे। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि बिहार में प्रशासनिक सुधार के क्षेत्र में अनेक काम किए गए
Author: admin
उन्नाव रेप
राजनीतिक तौर पर बेहद संवेदनशील उन्नाव गैंगरेप केस में सीबीआई को मिले अहम सबूतों के बाद बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों को और बल मिला है। सीबीआई का कहना है कि उन्हें ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे कुलदीप सेंगर की इस मामले में संलिप्तता की बात सही साबित होती है। इसके अलावा मामले में पुलिस द्वारा शुरुआत में लापरवाही बरते जाने के भी सबूत मिले हैं। गौरतलब है कि पीड़िता ने यह आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश के माखी गांव में पिछले साल 4 जून को विधायक सेंगर ने उसके साथ बलात्कार
मेरी मां सोनिया गांधी कई भारतीयों से ज्यादा भारतीय हैं
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उनकी मां और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी कई भारतीयों से ज्यादा भारतीय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोनिया गांधी के विदेशी मूल के होने को लेकर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि इससे प्रधानमंत्री के स्तर का पता चलता है। मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी के अंदर गुस्सा है। उनको हर किसी से गुस्सा है। सिर्फ मुझसे नहीं। उस गुस्से की गाज मुझ पर गिरती है, मैं उस गुस्से का तड़ित-चालक (लाइटनिंग रॉड) हूं। मैं उस
आधार मामले की सुनवाई पूरी
सुप्रीम कोर्ट ने आधार और इससे संबंधित 2016 के कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई पूरी कर ली। इन याचिकाओं पर कोर्ट फैसला बाद में सुनायेगा। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने करीब चार महीने के दौरान 38 दिन इन याचिकाओं पर सुनवाई की। पीठ ने आज सभी संबंधित पक्षकारों को इस मामले में तत्काल अपनी लिखित दलीलें पेश करने का निर्देश दिया है। संविधान पीठ के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति ए के सिकरी, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड और न्यायमूर्ति अशोक भूषण शामिल हैं।
गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए गोवा
झुलसा देने वाली तपिस के बावजूद भारत में छुट्टियां मनाने के लिए गोवा सवार्िधक पसंदीदा स्थाना बना हुआ है। इसके बाद जयपुर का स्थान है। एक प्रमुख यात्रा पोर्टल इक्सिगो द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक ठहरने के बजट अनुकूल विकल्पों और उड़ानों पर भारी छूट के कारण भारतीय नागरिक कम दूरी के अंतरार्ष्ट्रीय गंतव्यों जैसे दुबई और सिंगापुर को भी पसंद कर रहे हैं। इक्सिको ने यह अध्ययन अपने पोर्टल पर आई बुकिंग्स के आधार पर किया है। एक बयान के अनुसार व्यस्त और ऑफ मौसम के बीच घरेलू हवाई किराए में अंतर लगभग 45 प्रतिशत और अंतरार्ष्ट्रीय
अगले साल ऐसा iPhone लॉन्च करेगा Apple
Apple अगले साल एक ऐसा आईफोन लॉन्च कर सकता है, जिसमें ट्रिपल लैंस कैमरा होगा। ऐसा जानकारी कुछ रिपोर्ट्स में दी गई है। इसके अनुसार, साल 2019 में एप्पल तीन नए आईफोन लॉन्च करेगी। इसमें एक में शानदार कैमरा दिया गया होगा। एप्पल का यह आईफोन एप्पल x के बाद का फोन होगा। इसके साथ ही कंपनी इसका नाम iPhone X Plus रख सकती है। बताया जा रहा है कि अगले साल के मध्य में ट्रिपल लैंस कैमरे वाले आईफोन को लॉन्च किया जा सकता है। iPhone X Plus 6पी लैंस डिजाइन के साथ आ सकता है। वहीं, इसमें 12
वालमार्ट ने 16 अरब डॉलर में खरीदी फ्लिपकार्ट
अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 16 अरब डॉलर ( एक लाख पांच हजार 360 करोड़ रुपये) में खरीदने की आज घोषणा की। वालमार्ट का यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। इस सौदे में 11 साल पुरानी फ्लिपकार्ट का कुल मूल्य 20.8 अरब डॉलर आंका गया है। वालमार्ट ने जारी बयान में कहा कि उसने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। फ्लिपकार्ट के सह – संस्थापक सचिन बंसल इस सौदे के बाद कंपनी छोड़ देंगे। उन्होंने बिन्नी बंसल के साथ मिलकर 2007 में इसकी स्थापना की थी। सचिन और बिन्नी पहले अमेजन डॉट कॉम इंक में
2 BHK से लेकर 8.3 लाख स्क्वायर फुट तक
ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart की 77 फीसदी हिस्सेदारी दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट ने खरीदने का ऐलान कर दिया। फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट की यह डील 16 बिलियन डॉलर में तय हुई है। इसके अलावा वॉलमार्ट ने 2 बिलियन डॉलर यानि तकरीबन 13,000 करोड़ रुपये फ्लिपकार्ट में निवेश करने की योजना बनाई है, जिससे वह ई कॉमर्स कंपनी को और मजबूत बना सके। फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट की यह डील तय होने से पहले अमेजन ने भी ई कॉमर्स कंपनी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन बाजी वॉलमार्ट के हाथों लगी। इस डील का एलान होने से पहले सॉफ्टबैंक के सीईओ मासायोशी सन
ईशान किशन की धुलाई, क्या कुल्दीप यादव भूल पाएंगे ये ओवर!
बुधवार को ईडन गार्डंस में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए और कोलकाता को 102 रनों से करारी शकस्त दी। मुंबई के लिए युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी बैटिंग का प्रदर्शन दिखाते हुए सिर्फ 21 गेंदों में 62 रन ठोक दिए। ईशान ने ईडन गार्डंस में छक्कों और चौकों की बरसात कर दी। ईशान की इस आतिशी पारी का सबसे बड़ा शिकार बने युवा स्पिनर कुल्दीप यादव। कुल्दीप यादव को याद रहेगा एक ओवर मुंबई की पारी के दौरान ओपनर सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस के आउट होने पर टीम का स्कोर कुछ खास नहीं था। तब क्रीज
आईपीएल का सबसे अनोखा रनआउट
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 102 रनों से हराया। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक जिस तरह से रनआउट होकर लौटे, वो देखकर सबके होश उड़ गए। थर्ड अंपायर को भी कई रिप्ले देखना पड़ा और उसके बाद अपना फैसला सुनाया। केकेआर की पारी का 10वां ओवर था और मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे। नीतीश राणा ने ओवर की पहली गेंद पर बैकवर्ड प्वॉइंट पर हल्के हाथ से शॉट खेला। जेपी डुमिनी तेजी से गेंद पर लपके और नॉन स्ट्राइकर एंड गेंद फेंकी। गेंद हार्दिक
