कर्ज में डूबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) में कर्मचारियों की संख्या करीब 94 प्रतिशत घटकर 3,400 रह गयी है। एक समय कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 52,000 थी। आरकॉम ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ”आरकॉम समूह में कर्मचारियों की कुल संख्या उच्चतम स्तर 52,000 से घटकर 3,400 पर आ गयी है। कर्मचारियों की कुल संख्या में 94 प्रतिशत की कमी आयी है। ऐसा माना जाता है कि कंपनी 2008-10 के दौरान शिखर पर थी। आरकॉम पर फिलहाल 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। कंपनी ने इस साल जनवरी में अपना मोबाइल सेवा कारोबार बंद कर दिया और
Author: admin
फुटबॉल महाकुंभ की शुरुआत आज, जानें कब-कहां-कैसे देख सकेंगे मैच?
दुनियाभर के फुटबॉल फैंस का इंतजार आज खत्म हो रहा है, क्योंकि रूस में आज से फीफा विश्व कप 2021 की शुरुआत हो रही है। फुटबॉल विश्व कप के 21वें संस्करण का पहला मुकाबला मेजबसन रूस और सऊदी अरब के बीच राजधानी मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में खेला जाएगा। रूस को पहली बार विश्व कप की मेजबानी मिली है। वह मेजबान के तौर पर ही इस विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर पाया है। रूस के 11 शहरों के 12 स्टेडियम में विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। कुल 32 टीमें, 8 ग्रुप, 64 मैच फीफा विश्व कप में शामिल
शिखर धवन की तूफानी सेंचुरी, भारत का स्कोर 150 के पार
भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की ओर से शिखर धवन और मुरली विजय ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। शिखर धवन ने भारत के लिए तेज पचासा ठोका। भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। 11:28 AM: शिखर धवन ने राशिद खान की गेंद पर चौका जड़कर अपने 100 रन पूरे किए। धवन के करियर का ये सातवां शतक है। उन्होंने 87 गेंद पर
पापा सलीम का ये मैसेज देख, भावुक हुए सलमान खान.
टीवी पर हाल ही में शुरू हुए शो दस का दम को दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। शो और सलमान खान दोनों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। 17 जून को फादर्स डे के मौके पर भाईजान के पापा सलीम खान ने भी सलमान के लिए एक प्यार भरा मैसेज भेजा, जिसे सुनकर सलमान बावुक हो गए। दरअसल, 17 जून को फादर्स डे के मौके पर दस का दम निर्माताओं ने सलीम खान से गुजारिश की कि वो अपने बेटे के लिए एक खास मैसेज भेजें। सलीम ने बेटे सलमान के लिए मैसेज देते हुए कहा,
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आए किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी टीवी शो दस का दम को लेकर तो कभी ईद के मौके पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म रेस-3 को लेकर। लेकिन फिलहाल उनके चर्चा में होने का एक दूसरा कारण है। अभी सलमान अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। आज सुबह ही सलमान ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि वह अपनी फिल्म लवरात्रि का टीजर आज रिलीज करने वाले हैं। फिल्म को लेकर सलमान काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बता दें कि लवरात्रि सलमान के होम प्रोडक्शन की
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को झटका
मुंबई हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के संस्थापक हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी चुनाव नहीं लड़ पाएगी। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने सईद की पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग को राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकृत करने की अर्जी खारिज कर दी। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने जमात-उद-दावा (जेयूडी) की सियासी इकाई मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) को राजनीतिक पार्टी के तौर पर पंजीकृत करने की अर्जी पहले ही खारिज दी थी। तब सईद ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा था कि वह एमएमएल की अर्जी खारिज करने के अपने फैसले की समीक्षा करे।
नीरव मोदी ब्रिटेन से ब्रसेल्स भागा
पीएनबी घोटाले का आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी के ब्रिटेन से ब्रसेल्स भाग जाने सूचना है। कहा जा रहा है कि वह मंगलवार या बुधवार को ब्रसेल्स पहुंचा। इससे पहले नीरव के ब्रिटेन में राजनीतिक शरण मांगने की खबर आई थी। बताया जा रहा है कि नीरव इस समय सिंगापुर का पासपोर्ट इस्तेमाल कर रहा है। पीएनबी घोटाले से नीरव मोदी के परिवार को लाभ हुआ : ईडी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि दो अरब डॉलर से अधिक के पीएनबी घोटाले से नीरव मोदी के परिवार को भी लाभ हुआ। ईडी के वकील हितेन वेनगांवकर ने बताया कि
भूकंप के झटके से सहमा उत्तराखंड का उत्तरकाशी,
उत्तरखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं. गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे जब भूकंप आया तो लोग सहम गये और अपने घरों से बाहर निकलने लगे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है. हालांकि, अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. गौरतलब है की इससे पहले पिछले साल दिसंबर में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तेज भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में 28 दिसंबर को भूकंप का झटका महसूस किया गया. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई थी.
11963 शिक्षकों का हुआ तबादला, आज से डाउनलोड करें आदेश
परिषदीय शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले की लिस्ट बुधवार को सालभर की प्रक्रिया के बाद जारी हो गई। कुल 11963 शिक्षकों को मनचाहे जिले में ट्रांसफर मिला है। इनमें प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक की संख्या 8918 और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों की संख्या 3045 है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया का उद्घाटन किया। शिक्षक गुरुवार सुबह दस बजे से अपना तबादला आदेश डाउनलोड कर सकेंगे। पहली बार क्यूआर कोड के साथ ट्रांसफर आर्डर जारी किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार के फर्जीवाड़े की आशंका न रहे। आवेदन
गया में मां-बेटी से गैंग रेप, दो की हुई पहचान
गया जिले के सोनडीहा गांव के पास करीब एक दर्जन अपराधियों ने मां-बेटी के साथ बुधयार की देर रात दुष्कर्म किया। यह गांव कोंच थाने और गुरारू प्रखंड में है। आंती थाना क्षेत्र के रहने वाले इस परिवार के मुखिया को अपराधियों ने पास में ही पेड़ में बांध दिया था। पुलिस ने सोनडीहा में छापेमारी कर कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इनमें दो युवकों की पहचान पीड़िता ने कर ली है। गुरारू में निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर अपनी पत्नी व बेटी के साथ घर जा रहे थे। सोनडीहा गांव पार करने पर कनौसी रोड
