भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की ओर से शिखर धवन और मुरली विजय ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। शिखर धवन ने भारत के लिए तेज पचासा ठोका। भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।
11:28 AM: शिखर धवन ने राशिद खान की गेंद पर चौका जड़कर अपने 100 रन पूरे किए। धवन के करियर का ये सातवां शतक है। उन्होंने 87 गेंद पर 18 चौके और तीन छक्के की मदद से सेंचुरी पूरी की। भारत का स्कोर 26 ओवर में 157/0
भारत के 100 रन पूरे किए। अगली ही गेंद पर छक्का भी जड़ा। भारत का स्कोर 20 ओवर में 109/0
11:04 AM: शिखर धवन ने राशिद खान की गेंद पर चौका जड़कर भारत के 100 रन पूरे किए। अगली ही गेंद पर छक्का भी जड़ा। भारत का स्कोर 20 ओवर में 109/0
10:40 AM: शिखर धवन ने 48 गेंद पर पचासा ठोका। राशिद खान के पहले ही ओवर में धवन ने तीन चौके जड़े और करियर की छठी फिफ्टी जड़ी। भारत का स्कोर 14 ओवर तक 75/0।
10:06 AM: भारत ने 10 ओवर की समाप्ति पर बिना कोई विकेट गवांए 42 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 24 और मुरली विजय 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वफादार के ओवर में अफगानिस्तान के पास मुरली विजय को आउट करने का मौका था, लेकिन दूसरी स्लिप में शहजाद उनका मुश्किल कैच नहीं लपक सके और गेंद थर्डमैन सीमा रेखा के बाहर चार रन के लिए चली गई।
09:56 AM: पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 18/0। मुरली विजय और शिखर धवन ने मिलकर भारत को संभली हुई शुरुआत दी है, जबकि अफगानिस्तान की ओर से यमीन अहमदजई और वफादार ने कुछ अच्छी गेंदें जरूर फेंकी, लेकिन मुरली-धवन का ज्यादा परेशान नहीं कर पाए।
अफगानिस्तान के लिए ये डेब्यू टेस्ट मैच है। कुछ समय पहले ही अफगानिस्तान को टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिला था। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि भारत के लिए अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच होस्ट करना गर्व की बात है।
आपको बता दें कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये पहला मौका है, जब मई में भारत कोई टेस्ट होस्ट कर रहा है। ये भारतीय धरती पर खेले जाने वाला 265वां टेस्ट मैच है।
पिच रिपोर्ट
पिच पर घास है, खासकर गुड लेंथ एरिया में। इसके अलावा पिच में कुछ नमी भी है, ऐसे में पहले सेशन में तेज गेंदबाजों को विकेट से अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है। ओवरकास्ट कंडीशन को देखते हुए कहा जा सकता है कि तेज गेंदबाज गेंद को स्विंग कराएंगे।
प्लेइंग इलेवनः
भारतः शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, के.एल. राहुल, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, इशांत शर्मा।
अफगानिस्तानः जावेद अहमदी, मोहम्मद शहजाद, रहमत शाह, असगर स्टानिकजई, अफसर जजई, मोहम्मद नबी, हशमतुल्लाह शहीदी, राशिद खान, यमीन अहमदजई, वफादार, मुजीब उर रहमान।