रेलवे में ग्रुप डी, लोको पायलट, टेक्नीशियन, रेलवे सुरक्षा बल आदि में निकली 1 लाख 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में आयोजित होगी। इन पदों के लिए रेलवे के पास 2.37 करोड़ आवेदन आए हैं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने यह जानकारी दी। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे अगले साल मार्च-अप्रैल तक 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लेगा। अभी आवेदनों की छंटनी का काम चल रहा है। यह कार्य 10 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।
Author: admin
वोडाफोन ने पेश किया स्मार्ट पोस्टपेड प्लान,
वोडाफोन इंडिया ने सोमवार को भारत के सबसे स्मार्ट पोस्टपेड प्लान लांच किया। ये नए प्लान सबसे कम बिल की गारंटी, कॉम्प्लीमेंटरी मोबाइल इंश्योरेंस, अनलिमिटेड इंटरनेशनल रोमिंग के फायदों और बेजोड़ एंटरटेनमेंट कंटेंट के साथ पेश किए गए हैं। कंपनी के एसोसिएट डायरेक्टर (कंज्यूमर बिजनेस) अवनीश खोसला ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए वोडाफोन के नए रेड पोस्टपेड प्लान्स लांच करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जो उनकी एंटरटेनमेंट, ट्रैवल एवं स्मार्टफोन संबंधी सभी जरूरतों को पूरा करेंगे। कॉम्पलीमेंटरी मोबाइल इंश्योरेंस, सबसे कम बिल की गारंटी जैसे ऑफर्स दशार्ते हैं कि वोडाफोन अपनी हर पहल में
बारिश में नहीं सताएंगे कील-मुंहासे
मानसूनी बारिश मई-जून की चिलचिलाती गर्मी से तो राहत दिलाती है, लेकिन त्वचा और बालों के लिए ढेरों मुसीबत भी साथ लाती है। हवा में नमी का स्तर बढ़ने और जीवाणुओं के अधिक सक्रिय हो जाने से व्यक्ति को कील-मुंहासे, एलर्जी व बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि त्वचा रोग विशेषज्ञों की मानें तो मानसून में कुछ सावधानियां बरतकर चेहरे और बालों की चमक बरकरार रखी जा सकती है। त्वचा की रौनक बनाए रखना मुश्किल नहीं 1. तीन से चार बार चेहरा धोएं -हवा में नमी ज्यादा होने से बारिश में त्वचा तैलीय होने और रोम
टेलीकॉम और ऊर्जा शेयरों में बिकवाली से लुढ़का बाजार,
वैश्विक बाजारों से कमजोरी के रुख के बीच टेलीकॉम और ऊर्जा शेयरों में बिकवाली दबाव के चलते घरेलू घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 159 अंक टूटकर 35,264 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 57 अंक टूटकर 10,657 अंक पर बंद हुआ। इन शेयरों को लगा जोर का झटका बीएसई में हुई बिकवाली के दबाव में अधिकांश समूह गिरकर बंद हुए। टेलीकॉम सेक्टर में सबसे अधिक 2.61 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। धातु 1.80 प्रतिशत, पॉवर 1.69 प्रतिशत, यूटिलिटी 1.48 प्रतिशत, रीयल्टी
फ्लिपकार्ट सौदा सरकार की एफडीआई नीति के अनुरूप:
छोटे व्यापारियों के देश भर में विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट को खरीदने के अपने फैसले का बचाव करते हुए आज कहा कि यह सरकार की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति के अनुरूप ही है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस अधिग्रहण से भारत में विनिर्माण को बल मिलेगा। कंपनी अपने बाजार माडल के जरिए स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं को ग्राहकों तक पहुंचाएगी। व्यापारियों के प्रमुख संगठन कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे के खिलाफ आज देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया। कैट ने सरकार से इस सौदे को रद्द
FIFA WC: बेल्जियम का करिश्माई खेल
सोमवार को 2021 फीफा वर्ल्ड कप में रोंगटे खड़े कर देने वाले मैच में बेल्जियम ने टाइम पूरा होने से चंद सैकंड पहला गोल मारकर जापान को 3-2 से मात दी। इसी के साथ जापान इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है और बेल्जियम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। बेल्जियम ने इस खेल में 2-0 से पिछड़े हुए करिश्माई अंदाज में 3-2 से जीत हासिल की है। इस मैच में पहला हाफ बिना गोल के रहा। दोनों टीमों पहले 45 मिनट खूब मशक्कत की लेकिन हाफ टाइम तक गोल नहीं कर सके। दूसरे हाफ में सभी पांच गोल पड़े।
B’DAY SPL: भज्जी के नाम हैं ऐसे रिकॉर्ड्स
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल स्पिनरों में शुमार और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। भज्जी का जन्म 3 जुलाई 1980 को पंजाब के जलंधर में हुआ था। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हरभजन सिंह ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2016 में खेला था। यूएई के खिलाफ भज्जी ने भारत के लिए ट्वंटी20 मैच खेला और उसके बाद से उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। भज्जी भले ही टीम इंडिया का हिस्सा ना हों, लेकिन उनके नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जो आजतक कोई नहीं तोड़
इंटरनेशनल शो में काम दिलाने के बहाने इस टीवी एक्ट्रेस के साथ हुआ ऐसा,
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के किस्से तो जैसे आम हो गए हैं। आए दिन कोई न कोई एक्ट्रेस अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी देती नजर आती हैं। ये सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि टॉलीवुड और हॉलीवुड में भी है। इनसे जुड़े भी कई किस्से सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक टीवी एक्ट्रेस ने भी अपने साथ हुई घटना के बारे में चर्चा की है। दरअसल, टीवी सीरियल ‘क्या हाल है मिस्टर पंचाल’ की एक्ट्रेस रीना अग्रवाल ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उनके पास बीते दिनों व्हाट्सऐप पर
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट,
स्टार प्लस पर साल 2009 से चल रहे पॉपूलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अच्छी खासी टीआरपी है। शो को इंट्रस्टिंग और टीआरपी बनाए रखने के लिए निर्माता शो में आए दिन एक नया ट्विस्ट डाल देते हैं। ताकि दर्शकों की दिलचस्पी को बरकरार रखा जा सके। इसी दिलचस्पी को बरकरार रखने के लिए एक बार फिर शो में एक नया मोड़ देखने को मिलेगा। जी हां, शो में दिखाया जाएगा कि सीरियल का मेन हीरो कार्तिक (मोहसिन खान) सुसाइड करने वाला है। दरअसल, मौजूदा स्टोरी लाइन के मुताबिक कार्तिक और नायरा अलग हो चुके हैं। नायरा मुंबई
दहकते ज्वालामुखी में फल, सब्जी फेंक यहां मनाते हैं त्योहार
दुनियाभर में न जाने कितने ही त्योहार मनाए जाते हैं। लेकिन इंडोनेशिया का एक पारंपरिक त्योहार याडन्या कसादा सचमुच अनोखा त्योहार है। इसमें ज्वालामुखी में कुछ खास चीजों को फेंकने की परंपरा है। यह त्योहार वहां की स्थानीय हिंटरलैंड्स और टैंगर आदिवासी समुदाय खासतौर पर मनाते हैं। यह त्योहार स्थानीय कसादा महीने के 14वें दिन मनाया जाता है। बीते रविवार को इसमें शामिल होने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे। ऐसे मनाते हैं त्योहार हर साल की तरह यहां स्थित ब्रोमो पर्वत पर स्थानीय लोग और पर्यटक इस धार्मिक त्योहार को मनाने के लिए जमा होते हैं। इस त्योहार में
