नोएडा के एक बीपीओ में काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को ओला कैब चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दादरी के सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि नोएडा सेक्टर-36 स्थित एक कंपनी में कार्यरत महिला ने गुरुवार शाम चार बजे सूरजपुर जाने के लिए ऐप आधारित टैक्सी सेवा ओला की एक कैब बुक की थी। उन्होंने बताया, कैब जब सुतियाना गांव के पास पहुंची तो वहां पर प्रवीण नामक एक व्यक्ति आया। कैब चालक अशोक ने महिला से कहा कि वह उसका भाई है और उसे कार में बैठा लिया।
Author: admin
ज्वेलरों की मांग घटने से 190 रुपये और सस्ता हुआ सोना
घरेलू आभूषण निर्माताओं की नरम मांग और कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 190 रुपये और घटकर 32,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके दाम में गुरुवार को भी 50 रुपये की गिरावट आई थी। वहीं सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के कम उठाव से चांदी भी 100 रुपये टूटकर 40,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 190 रुपये टूटकर क्रमश: 32,210 रुपये और 32,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये
बैंकिंग शेयरों में जोरदार लिवाली से बाजार गुलजार
बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में जोरदार लिवाली से शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 256 अंक चढ़कर 34,970 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का तीन माह की उच्चतम स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 75 अंक की बढ़त के साथ 10,692 अंक पर बंद हुआ। एसबीआई-एक्सिस बैंक के शेयर चमके बीएसई के सेंसेक्स में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की अगुआई में वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में करीब नौ प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। बीएसई के 20 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग में
कप्तान बनते ही श्रेयस के बल्ले ने उगली आग
दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए करो या मरो जैसे मैच में शुक्रवार को दिल्ली के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोलकाता के खिलाफ आतिशी पारी खेली। अय्यर ने महज 40 गेंदों पर नाबाद 93 रन ठोके और दिल्ली डेयरडेविल्स को अपने घर में पहली जीत दिला दी। तूफानी पारी में श्रेयस ने शानदार 10 छक्के मारे और तीन चौके लगाए, लेकिन अपनी सैंचुरी बनाने से सिर्फ 7 रन से चूक गए। आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 24 साल के श्रायस अय्यर पर IPL में
श्रेयस अय्यर ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स को श्रेयस अय्यर के रूप में नया कप्तान मिला। नया कप्तान मिलते ही दिल्ली की टीम जो लगातार हार का सामना कर रही थी, अब जीत की पटरी पर लौट आई है। ये सब सिर्फ श्रेयर अय्यर की बदौलत हो सका, जिन्होंने बेहतरीन कप्तानी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 93 रन भी बनाए और इस पारी में 10 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। उन्होंने अपनी कप्तानी के पदार्पण मुकाबले में ही टीम को जीत दिलाकर बड़े-बड़े खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि श्रेयस ने एडम गिलक्रिस्ट और केविन पीटरसन जैसे
शक्ति कपूर से पूछा किससे होगी बेटी श्रद्धा की शादी
बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का कहना है कि उनकी बेटी श्रद्धा कपूर अपने पसंद के व्यक्ति से शादी करेंगी। दरअसल, शक्ति कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ के पोस्टर और टीजर के रिलीज के मौके पर मीडिया से बात की। इस दौरान शक्ति से श्रद्धा की शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी की शादी अच्छे और सम्मानित परिवार में हो। मेरी दुआ है कि वह निजी और व्यावसायिक जीवन में आगे बढ़ें। बतौर पिता मैं सोचता हूं कि आपको अपने बच्चों को कुछ आजादी देनी होगी क्योंकि वह समय चला
करण ने अपने बचपन को लेकर कहा
बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ओपनली बात करते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण ने अपने बचपन को लेकर एक खुलासा किया है। करण ने कहा, ‘जब वो बच्चे थे, तब उन्हें बहुत चीजों से डर लगता था। मुझे हमेशा लगता था कि मैं दूसरे बच्चों से थोड़ा अलग हूं और इस वजह से मुझे ये डर लगता था कि कहीं ये सोसाइटी मुझे एक्सेप्ट न करे’। करण ने अपने पेरेंट्स का शुक्रिया किया जिन्होंने हमेशा उनका सपोर्ट किया। करण ने कहा, ‘जो प्यार और सपोर्ट मुझे उनसे मिला
किम जोंग-मून जेई की मुलाकात से खुश डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच हुई ऐतिहासिक शिखर वार्ता का स्वागत करते हुए कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में अच्छी चीजें हो रही हैं। ट्रंप भी अगले कुछ महीने में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ बैठक करने वाले हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मिसाइलों के परीक्षण और परमाणु परीक्षण से भरे हंगामेदार साल के बाद उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच ऐतिहासिक बैठक हो रही है। ट्रंप ने ट्वीट किया कि कोरियाई युद्ध खत्म होगा। अमेरिका, उसके शानदार लोग, सबको कोरिया में इस समय हो रहे घटनाक्रम को लेकर बेहद
चीन के बीच संयुक्त आर्थिक अफगान परियोजना पर सहमति
भारत और चीन ने शनिवार को अफगानिस्तान में एक संयुक्त आर्थिक परियोजना पर सहमति जताई। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच यहां दो दिवसीय शिखर वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच इस पर सहमति बनी। शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद और आतंकवाद पर भी चर्चा हुई। जानें 10 बड़ी बातें: 1. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी ने आतंकवाद को दोनों देशों के लिए खतरा माना और इससे निपटने के लिए सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई 2.संवाद मजबूत करने और विश्वास एवं आपसी
हल्की बारिश के बीच गौरीकुंड पहुंची बाबा केदार की डोली
भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली शुक्रवार देर शाम गौरीकुंड पहुंच गई। हल्की बारिश के बीच डोली जैसे ही गौरीकुंड पहुंची भक्तों ने फूल मालाओं से बाबा केदार का भव्य स्वागत किया। बाबा के जयघोषों के बीच सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया। शुक्रवार सुबह फाटा में पूजा अर्चना के बाद उत्सव डोली बड़ी संख्या में भक्तों के साथ आगे बढ़ी। फाटा, रामपुर, सेरशी, सीतापुर और सोनप्रयाग में सड़कों के किनारे खड़े लोगों ने बाबा की डोली का स्वागत किया। हाथों में फूल और चावल लिए भक्तों ने डोली का अगुवाई की। इस मौके पर अनेक स्थानों पर ग्रामीण महिलाओं ने मांगल गीतों
