उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) के अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने आज इस्तीफ़ा दे दिया है। अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने इस्तीफ़ा क्यों दिया है। कौन हैं सीबी पालीवाल -सीबी पालीवाल रिटायर आइएएस अधिकारी हैं, यूपी की कल्याण सिंह सरकार में उनके सचिव रहे हैं। -पालीवाल को आरएसएस का बेहद करीबी माना जाता है। प्रदेश में जब भी भाजपा नीति सरकार बनी, वह महत्वपूर्ण पदों पर तैनात होते रहे हैं। – पालीवाल के एक भाई भी प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और इन दिनों केन्द्र की सेवा में है।
Author: admin
कश्मीरी लोगों को पूर्ण सहयोग देना जारी रखेगा पाक: इमरान खान
भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने की पहल का दावा करने वाले पाक पीएम इमरान खान का दोहरा रवैया उस वक्त सामने आया जब उन्होंने कहा कि उनका देश जम्मू-कश्मीर के लोगों को कूटनीतिक, राजनीतिक एवं नैतिक समर्थन देना जारी रखेगा। हर साल 10 दिसंबर को मनाए जाने वाले मानवाधिकार दिवस पर अपने संदेश में खान ने यह टिप्पणी की। 70 साल पहले आज ही के दिन मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को मानवाधिकार दिवस के रूप में स्वीकार किया गया था। खान ने कहा, मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की 70वीं वर्षगांठ पर, मानवीय गरिमा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के
सीबीआई दिल्ली में गुड़िया मामले की तरह दर्ज कर सकती है केस
हिमाचल के बहुचर्चित गुड़िया मामले की तरह ही अरबों रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले पर नई दिल्ली में भी केस दर्ज हो सकता है। करीब 315 करोड़ रुपये के इस घपले की जांच को दिल्ली में ही विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन हो सकता है। इसके लिए केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग के स्तर पर गंभीर मंत्रणा चल रही है। आरोप है कि विद्यार्थियों को उनके लिए निर्धारित छात्रवृत्ति नहीं दी गई। इसमें व्यापक स्तर पर गोलमाल हुआ। जयराम सरकार ने छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआई के सुपुर्द करने का फैसला लिया है। हाल ही में सीबीआई ने इस मामले
गैरकानूनी तरीके से विदेशी लोगों को अमेरिका लाने के मामले में भारतीय गिरफ्तार
अमेरिका में 38 वर्षीय भारतीय नागरिक को धन ऐंठने की मंशा से विदेशी लोगों को अवैध तरीक से यहां पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। न्यू जर्सी अमेरिकी अटॉर्नी क्रेग कार्पेनिटो ने सोमवार को बताया कि भाविन पटेल पर व्यवसायिक विमानों से विदेशी नागरिकों की तस्करी कर उन्हें अमेरिका लाने के छह आरोप हैं और उन्हें शरण देने का एक आरोप है। उसे अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज जॉन माइकल वैजकूज के समक्ष 18 दिसम्बर 2021 को पेश किया जाएगा। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) और गृह सुरक्षा जांच (एचएसआई) के विशेष एजेंटों ने उन्हें सात दिसम्बर को
मजदूरी बढ़ाने और कर से राहत की मैक्रों ने की घोषणा
फ्रांस में पिछले कई सप्ताह से चल रहे ‘येलो जैकेट’ आंदोलन के मद्देनजर राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। अपने संबोधन में मैक्रों ने जनाक्रोश को कम करने के लिए देश में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने और कर से राहत देने की घोषणा की। ब्रिटिश अखबार द गार्डियन के अनुसार मैक्रों ने फ्रांस टीवी को अपने भाषण में नई नीतियों की घोषणा की। मैक्रों ने कहा, हम पुख्ता कदम उठाकर आर्थिक और सामाजिक आकांक्षाओं तथा मांगों को पूरा करेंगे। हम कर को तेजी से कम करेंगे, अपने खर्चों को नियंत्रण में रखेंगे लेकिन यू-टर्न नहीं लेंगे। मैक्रों ने
तेलंगाना में हमारी जीत पर कोई संदेह नहीं था
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं था कि पार्टी बड़ी बहुमत के साथ सत्ता में बनी रहेगी। लोकसभा की सदस्य कविता ने कहा कि कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं थी क्योंकि टीआरएस सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों के दौरान सभी मोर्चों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। टीआरएस नेता ने कहा कि टीआरएस और कांग्रेस के नेतृत्व वाले पीपुल्स फ्रंट के बीच तथा कथित कठिन लड़ाई केवल कागज पर दिखाई गई थी। उन्होंने एक समाचार चैनल को बताया कि तेलंगाना ने विकास के लिए
जानें मध्यप्रदेश में किस सीट से कौन आगे कौन पीछे
मध्यप्रदेश की 230 सीटों के लिए मतगणना जारी है। दोपहर साढ़े 11 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस 112 सीटों, भाजपा 102 सीटों और अन्य 14 सीटों पर बढ़त बनाए हैं। आगे देखें कौन किस सीट से आगे या पीछे, लाइव अपडेट सीटवाइज- 11:46 – मध्यप्रदेश की नागौद विधानसभा सीट से भाजपा के नागेन्द्र सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के यादवेन्द्र से लगभग 2600 मतों से पीछे। 11:46 -मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट से भाजपा के गुमान सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विक्रांत भूरिया से लगभग 9000 मतों से आगे। 11:40 – मध्यप्रदेश की निवाडी विधानसभा सीट से भाजपा के
‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान सभी के लिए चाय बनाती थीं सारा, जानिए शूटिंग से जुड़ी कुछ और खास बातें
भले ही सारा अली खान की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ विवादों से घिर गई है, लेकिन उनकी एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। शूटिंग क्रू में शामिल लोग ऐसी बातें बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी सारा की तारीफ करेंगे।
आईएमए गीत पर कदमताल करते हुए सरहद के निगहबान बने देश के 347 युवा अफसर, तस्वीरें…
आईएमए गीत पर चेटवुड बिल्डिंग के सामने ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए 427 जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग पार कर सेना में अफसर बन गए।
दर्दनाक हादसाः ठंड से बचने के लिए ओवन में बैठा बिस्किट फैक्ट्री मालिक का बेटा, जिंदा जला
गोंडा में ठंड से बचने के लिए बिस्किट फैक्ट्री के मालिक का बेटा ओवन में बैठकर हाथ सेंकने लगा। इस बीच, ओवन का दरवाजा अंदर से लॉक हो गया और वह जिंदा जल गया। घटना गोंडा के मनकापुर कोतवाली के बैरीगांव की है। बैरीपुर गांव के गोपी जायसवाल ने गांव के पास ही अपने मकान के बेसमेंट में बिस्किट की फैक्ट्री लगा रखी है। परिवार भूतल पर रहता है। गोपी के अनुसार कक्षा नौ में पढ़ने वाला उनका बेटा दीपक (15) बृहस्पतिवार रात ठंड से बचने के लिए बिस्किट फैक्ट्री के ओवन में बैठकर हाथ सेंक रहा था। अचानक ओवन
