रविवार को उमड़ा महिलाओ का जन सैलाब, विभिन्न जनपदो से आई महिलाए लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून एनआरसी के खिलाफ पिछले 24 दिनो से लगातार लखनऊ के ऐतिहासिक घंटा घर के मैदान मे महिलाओ द्वारा किया जा रहा शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन आज भी जारी रहा। 17 जनवरी की दोपहर मात्र 20 महिलाओ द्वारा सीएए एनआरसी के विरोध मे शुरू किए गए शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन मे प्रदेश भर की महिलाओ ने भाग लिया और इस विरोध प्रदर्शन को ऐतिहासिक बना दिया लखनऊ के बाशिन्दो ने शायद इतने लम्बे समय तक चलने वाले आम महिलाओ का विरोध प्रदर्शन का पहले कभी नही देखा
Author: admin
रविशंकर प्रसाद के बयान से लखनऊ की प्रदर्शनकारी महिलाएं खुश
लखनऊ। घंटाघर पर सीएए और एनआरसी का 16 दिन से लगातार विरोध कर रही महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली शाहीनबाग में प्रदर्शनकारीयों से बात करने के संकेत दिये हैं। दरअसल, रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार है, सीएए पर उनकी हर शंका दूर करने को तैयार हैं लेकिन उन्हें इसके लिए व्यवस्थित माहौल बनाना होगा। रविशंकर प्रसाद के इस ट्वीट पर घंटाघर पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि कोई अगर आगे बढ़कर बात करना चाहता है
यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया अवैध शराब तस्करी करने वाला अभियुक्त
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अवैध शराब तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। साथ ही पकड़े गये अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद किया है। जिसमें बताया गया है कि विगत काफी समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली व हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों-जैसे प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ, फतेहपुर रायबरेली, जौनपुर, सुल्तानपुर आदि जनपदों में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि, अभिसूचना संकलन के दौरान एसटीएफ फील्ड इकाई, प्रयागराज को सूचना प्राप्त हुई कि
युवती को बेहोश कर ब्लात्कार का वीडियो बना कर ब्लैक मेल करने वाला गिरफ्तार
युवती को बेहोश कर ब्लात्कार का वीडियो बना कर ब्लैक मेल करने वाला गिरफ्तार जानकी पुरम मे नशे का सौदागर और मोहनलालगंज मे पिस्टल के साथ प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार सर्विलांस टीम ने खोज कर लौटाए 51 लोगो के खोए हुए मोबाईल फोन लखनऊ। अलीगंज पुलिस ने आज एक ऐसे ब्लैक मेलर को गिरफ्तार किया है जो एक भोली भाली लड़की को उसके साथ शादी का झासा देकर ब्लात्कार कर अशलील वीडियो बनाने के बाद न सिर्फ उसे अवैध वसूली कर रहा था बल्कि मुंह खोलने पर उसके द्वारा बनाई गई अशलील वीडियो को मंज़रे आम पर लाकर उसे बदनाम करने
सआदतगज पुलिस ने किया बुजुर्ग हत्याकाण्ड का एक सप्ताह के अन्दर खुलासा दो गिरफ्तार
लूटपाट के इरादे से की गई थी कपड़े से मुंह दबा कर बुजुर्ग की हत्या लखनऊ।, सआदतगंज के पुराना चबुतरे के पास एक सप्ताह पूर्व हुए बुजुर्ग हरिशंकर गुप्ता हत्या काण्ड का सआदतगंज पुलिस ने महज़ एक सप्ताह के अन्दर खुलासा करते हुए दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगो ने पुलिस के सामने कुबूल किया है कि इन लोगो ने बुजुर्ग की हत्या कर उनके घर मे लूटपाट की थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हत्या आरोपियो के पास से बुजुर्ग के घर से लूटे गए साढे नौ हज़ार रूपए व कुछ
घंटा घर पहुॅचे सात लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार जबरन कैन्डिल मार्च निकालने टेन्ट लगाने का लगा इलज़ाम
19 दिसम्बर को हुए हिसंक प्रदर्शन मे प्रकाश मे तीन को हसनगंज पुलिस ने पकडा पीएफआई से जुड़े होने का शक लखनऊ। नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले 15 दिनो से घंटा घर मैदान मे विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ को तो पुलिस आज तक घंटा घर से नही हटा सकी लेकिन इस बीच पुलिस ने महिलओ और पुरूषो के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ पर मनोवैज्ञानिक तरीके से दबाव बनाने का प्रयास ज़रूर किया लेकिन बावजूद इसके महिलाए आज भी उसी शिददत से विरोध प्रदर्शन कर रही है। विरोध प्रदर्शन के 15 दिन बाद आज ठाकुरगंज
कन्नौज बस हादसे को लेकर योगी सरकार सख्त, 5 एआरटीओ को किया निलंबित
लखनऊ। कन्नौज बस हादसा मामले में परिवहन के प्रमुख सचिव राजेश सिंह ने कार्य में लापरवाई बरतने और अनियमितता के आरोप में यूपी के पांच एआरटीओ को निलंबित कर दिया है। यही नहीं मामले में संजय झा एआरटीओ कन्नौज, एआरटीओ मोहम्मद हसीब वर्तमान तैनाती हमीरपुर, के विरुद्ध फिटनेस देने में लापरवाही और गड़बड़ी, के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश भी दिया गया है। बता दें कि कन्नौज में डबल डेकर स्लीपर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं हादसे के बाद से ही परिवहन विभाग की तरफ
घोटाले के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस: अजय कुमार लल्लू
लखनऊ। पंचायती राज विभाग में परफार्मेन्स ग्रान्ट में हुई अनियमितता एवं घोटाले के जरिए जनता की गाढ़ी कमाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। केन्द्र सरकार द्वारा तय मानकों के अन्तर्गत अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में बेहतर प्रदर्शन एवं निश्चित आय करने वाली ग्राम पंचायतों को उनके विकास के लिए अतिरिक्त धन आवंटित किया जाता है, किन्तु प्रदेश सरकार एवं उनके चहेते अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्र ग्राम पंचायतों को भी सम्मिलित करते हुए लगभग 700 करोड़ रूपये निर्गत कर भ्रष्टाचार किया गया। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2017 में तत्कालीन पंचायती
ओपी सिंह हुए सेवानिवृत्त, हितेश चंद्र अवस्थी होंगे नए पुलिस महानिदेशक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। डीजीपी ओपी सिंह को शाही तरीके से पारंपरिक परेड के साथ विदाई दी गई। ओपी सिंह यूपी के 58 वें सेवानिवृत्त होने वाले डीजीपी हैं। परंपरा के अनुरूप किंग्सवे डॉज कार को आइपीएस अधिकारी ने खींचकर उन्हें विदाई दी। डीजीपी ओपी सिंह की रिटायरमेंट के बाद डीजी स्तर के कई अधिकारियों के नाम रेस में हैं। ऐसे में अब हितेश चंद्र अवस्थी नए उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी बनेंगे। हितेश चंद्र अवस्थी 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीजीपी के तौर पर उनका कार्यकाल जून 2021 तक
डॉक्टर कफील के बोल देश के खिलाफ, जरूरी थी गिरफ्तारी: मोहसिन रजा
लखनऊ। अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान की गिरफ्तारी को योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने जायज ठहराया है। मोहसिन रजा ने कहा कि उनके बोल जहरीले हैं और देश के खिलाफ हैं। वह देश में एक समुदाय विशेष को गुमराह कर रहे हैं। उनके खिलाफ हमारे पास सबूत हैं। उनकी गिरफ्तारी जरूरी थी। मोहसिन रजा ने कहा कि वो कफील खान पहले से ही शक के घेरे में रहे हैं। जब से बीआरडी कॉलेज से निलंबित हुए हैं, तब से वह देश विरोधी मंचों पर देखे जा रहे हैं और लगातार
