भूख हड़ताल से पहले अन्ना रामलीला मैदान में लहराया तिरंगा

लोकपाल और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाल मोर्चा खोलने जा रहे हैं। किसानों के फसलों के सही दाम दिलाने और लोकपाल बिल को लेकर अन्ना हजारे शुक्रवार से दिल्ली के रामलीला मैदान में अनिश्चितकाली भूखहड़ताल पर बैठ रहे हैं। हजारे पहले राजघाट जाएंगे वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे इसके बाद शहीदी पार्क तक जुलूस निकालेंगे और उसके बाद रामलीला मैदान जाएंगे। भूखहड़ताल से पहले अन्ना ने कहा, प्रदर्शनकारियों को दिल्ली लेकर आ रही ट्रेन कैंसिल कर दी गईं। आप उन्‍हें हिंसा की ओर धकेलना चाहते हैं। मेरी सुरक्षा

Read More

एससी-एसटी एक्ट: केन्द्र के खिलाफ प्रदर्शन की राहुल गांधी ने की अगुवाई

एससी-एसटी एक्ट में फौरन गिरफ्तारी ना करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस ने इसको लेकर सीधा केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। शुक्रवार को संसद में विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने ठीक तरीके से कोर्ट में पक्ष नहीं रखा। एससी-एसटी एक्ट पर रिव्यू पेटिशन की मांग संसद परिसर में गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं ने एससी-एसटी एक्ट पर सरकार से रिव्यू पेटिशन दाखिल करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने यह नारे लगाए- ‘दलितों के सम्मान में, राहुल गांधी मैदान में।’

Read More

BSP और SP विधायकों ने की बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो चुका है। इस बीच उत्तर प्रदेश राज्यसभा के लिए हो रहे चुनाव में क्रॉस वोटिंग की खबर भी सामने आ रही है। सबसे पहले बीएसपी के विधायक अनिल सिंह ने बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। उसके बाद समाजवादी पार्टी विधायक नितिन अग्रवाल ने भी बीजेपी के पक्ष में वोट किया। बीएसपी विधायक अनिल सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट दिया है और वो बाकियों के बारे में नहीं जानते हैं। राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने नौ,

Read More

शिमला में सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार हो गई हैं। गुरूवार मध्यरात्रि में बेचैनी की शिकायत होने के बाद दिल्ली लाया गया है। वह छरबरा में अपना निर्माणाधीन मकान देखने आई थीं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष यहां अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ आई थीं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज( आईजीएमसी)  अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ मौजूद एक डॉक्टर ने एंबुलेंस की व्यवस्था करने के संबंध में फोन किया था। डॉक्टर चंद ने बताया कि तुरंत ही वो अपनी कार से निकल गईं और डॉक्टरों की एक टीम रास्ते में

Read More

बड़े माओवादी नेता अरविन्द की बूढ़ापहाड़ पर मौत!

एक करोड़ रुपए का इनामी सह बिहार-झारखंड के शीर्ष माओवादी नेता देव कुमार सिंह उर्फ अरविन्द की बूढ़ापहाड़ के इलाके में हार्ट अटैक से मौत की सूचना मिल रही है। हालांकि कोई भी पुलिस और सुरक्षा अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि बीते तीन महीने से अरविंद की तबीयत ज्यादा खराब थी। राज्य पुलिस प्रवक्ता सह आईजी ऑपरेशन आशीष बत्रा ने बताया कि अरविंद की मौत की खबर आई है, पुलिस इस सूचना को सत्यापित करने का प्रयास कर रही है। भाकपा माओवादी की सेंट्रल कमेटी का सदस्य अरविन्द कई महीनों से बीमार था

Read More

अलीमुद्दीन अंसारी हत्याकांड में सभी 11 दोषियों को उम्रकैद

देशभर में चर्चित अलीमुद्दीन हत्याकांड में रामगढ़ कोर्ट ने सभी 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट का यह फैसला घटना के ठीक 8 माह 22वें दिन पर आया। मामले की सुनवाई रामगढ़ व्यवहार न्यायलय के एडीजे दो ओमप्रकाश की अदालत में चल रही थी। अदालत ने बीते 16 मार्च को 12 में से 11 आरोपियों को दोषी करार दिया था, जबकि एक आरोपी को नाबालिग होने के कारण उसका मामला जुवेनाइल बोर्ड में भेज दिया था। कोर्ट ने फैसले के लिए 21 मार्च की तिथि निर्धारित की थी। अपने निर्धारित समय पर कोर्ट ने फैसला सुनाते

Read More

राम मंदिर बनाना संकल्प, बनाने वालों को राम जैसा बनना पड़ेगा- मोहन भागवत

चुनावों का मौसम नजदीक है। ऐसे में एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मध्यप्रदेश के छतरपुर में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बयान दिया है। छतरपुर के मऊसहानियां में बुधवार को महाराजा छत्रसाल की 52 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे भागवत ने राम मंदिर का संकल्प दोहराया। संघ प्रमुख ने  कहा कि राम मंदिर का निर्माण सिर्फ इच्छा नहीं, संकल्प है। राम मंदिर बनाने वालो को कुछ न कुछ करना होगा। राम मंदिर निर्माण कब होगा मूल प्रश्न यही है, इस निमित्त

Read More

2424 परीक्षक नहीं जांच पाए यूपी बोर्ड की यह एक कॉपी

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अभी पूरी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। अभी भी परीक्षकों की अनुपस्थिति का सिलसिला जारी है। बरेली में एक ऐसी कॉपी चेक होने आ गई जिसको मूल्यांकन कार्य में लगाए गए 2424 परीक्षकों में से एक भी नहीं जांच पाया। दरअसल यह कन्नड़ भाषा की कॉपी है। बोर्ड ने इसको चेक करने के लिए बरेली भेज दिया। मगर बरेली में कन्नड़ भाषा का कोई परीक्षक ही नहीं मिला। आखिर डीआईओएस को बोर्ड सचिव को इस की सूचना देनी पड़ी। अब यह एकमात्र कॉपी फिर से इलाहाबाद ऑफिस वापस जाएगी। वहां पर ही इसका मूल्यांकन

Read More

पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में तेज प्रताप यादव को सीबीआई की क्लीनचिट

बिहार के बहुचर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो प्रताप यादव को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। तेज प्रताप पर हत्या के आरोपी शूटर मोहम्मद कैफ को शरण देने का आरोप था। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी की ओर से दायर की गई याचिका को गुरुवार को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप को सीबीआई की ओर से क्लीनचिट दिए जाने के बाद यह याचिका खारिज की है। घटनाक्रम:  12 मई 2016 को सीवान के स्टेशन रोड

Read More

उत्तराखंड में बेरोजगारी भत्ता बंद, डेढ़ लाख नई नौकरियां देने का वादा

उत्तराखंड में डेढ़ लाख से अधिक नौकरियां युवाओं के लिए आने वाली हैं। सिडकुल में प्रस्तावित 25 हजार करोड़ के निवेश से ये नौकरियां पैदा होंगी। राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में प्रस्तुत की गई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार के समय शुरू किया गया बेरोजगारी भत्ता बंद किया जा रहा है। संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने बुधवार को विधानसभा में राज्य की पहली आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। सदन के पटल पर रखी गई रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सिडकुल

Read More

Scroll Up