लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां रेलवे ट्रैक के पास बोरे में टुकड़ो में युवक का शव मिला है। मिले शव में युवक का सर, हाथ और पैर गायब है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात हरदोई रोड स्तिथ नौबस्ता गांव स्तिथ रेलवे ट्रैक के पास युवक का आधा धड़ मिला था। जिससे पास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही
Author: admin
साईको युवक रुई का पुतला बनाया संदिग्ध पुत्ला जिसे देख स्थानीय लोगों में दहशत
लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना देखने को मिली है जिसे देख लोगों में कई तरह की बाते सुनने को मिल रही है। लेकिन इस घटना ने एक ऐसी बात सामने लाई है जिसे देख लोग साईको कहकर हवस का पुजारी कहने का दावा कर रहे हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि कमरे में अच्छे क्वालिटी का कंबल है जो देखने से नया लग रहा है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि उस कमरे में रहने वाला शख्स साईको है, वहीं उन्होंने कहा है कि अभी तक किसी भी स्थानिय निवासी की तरफ से कोई तहरीर
अदनान सामी को पद्मश्री, तो पाक के मुसलमानों को पनाह क्यों नहीं: मायावती
लखनऊ। अदनान सामी को पद्श्री पुरस्कार मिलने के बाद छिड़े सियासी घमासान में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि अगर पाकिस्तानी मूल के गायक को नागरिकता और सम्मान मिल सकता है, तो पाकिस्तानी मुसलमानों को भी सीएए के तहत देश में पनाह मिलनी चाहिए। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान समी को जब भाजपा सरकार नागरिकता व पद्मश्री से भी सम्मानित कर सकती है, तो फिर जुल्म-ज्यादती के शिकार पाकिस्तानी मुसलमानों को वहां के हिन्दू, सिख, ईसाई आदि की तरह यहां सीएए के तहत पनाह क्यों नहीं दे सकती है? केंद्र सीएए पर
घंटा घर के मैदान मे 12वें दिन भी जारी है विरोध प्रदर्शन
घंटा घर के मैदान मे विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ को लगातार मिल रहा है समर्थन लखनऊ। कड़ाके की ठन्ड घना कोहरा और खुले आसमान के नीचे 12 दिन 288 घंटें 17280 मिनट 10 लाख 36 हज़ार 8 सौ सेकेन्ड से लगातार सीएए और एनआरसी के खिलाफ नारो की गूंज लखनऊ के एतिहासिक घंटा घर के मैदान मे सुनाई दे रही है। 17 जनवारी की दोपहर दो बजे से 20 महिलाओ द्वारा सीएए और एनआरसी के खिलाफ शुरू हुए शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन मे लगने वाले नारे यहंा कोई पल ऐसा नही गुज़रा जब न सुनाई दिए हो। दिन मिनट घंटे मिनट
न पुलिस की सख्ती का डर न खराब मौसम का असर सीएए एनआसी का विरोध 11वें दिन भी जारी
शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बीच देश भक्ति गीत जज़्बाती नारे और शेरो शायरी लगातार जारी लखनऊ। नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ लखनऊ के एतिहासिक घंटा घर के मैदान मे पिछले 11 दिनो से महिलाओ का शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन आज भी जारी रहा। 17 जनवरी शुक्रवार की दोपहर मात्र 20 महिलाओ द्वारा घंटा घर के मैदान मे शुरू किए गए शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने जितना दबाने की कोशिश की उतना ही महिलाओ का विरोध प्रदर्शन विस्तार लेता गया। 17 जनवरी से लगातार दिन रात हो रहे महिलाओ के इस शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन मे सबसे ज़्यादा भीड़ गणतंत्र दिवस के
71वें गणतंत्र दिवस और उत्तर प्रदेश दिवस का एक साथ आयोजित होना एक विशेष अवसर: मुख्यमंत्री
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अवध शिल्पग्राम में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के 71वंे गणतंत्र दिवस और उत्तर प्रदेश दिवस के तीन दिवसीय समारोह का एक साथ आयोजित होना एक विशेष अवसर है। उत्तर प्रदेश देश और दुनिया को बहुत कुछ दे सकता है। इसके लिए प्रदेश की 23 करोड़ जनता को पूरी ईमानदारी और ताकत से अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करना होगा। देश का 71वां गणतंत्र दिवस हमें यही प्रेरणा दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने से आपसी
मायावती ने की मांग सीएए-एनआरसी का विरोध करने वाली महिलाओं के खिलाफ मामले वापस हों
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीएए और एनआरसी के विरोध में संघर्ष करने वाली महिलाओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की है। मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, आदि के विरोध में संघर्ष करने वाली महिलाओं समेत जिन लोगों के भी खिलाफ उप्र की भाजपा सरकार द्वारा गलत मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्हें तुरन्त वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी के विरोध में संघर्ष के दौरान जान गंवाने वालों के परिवार वालों की सरकार को उचित मदद करना चाहिए। शहर के घंटाघर इलाके में 17 जनवरी से सीएए के खिलाफ धरना चल रहा
71वीं गणतंत्र दिवस परेड में भीष्मा डी-90 टैंक ने भरा जोश, पहली बार शामिल हुई पुलिस की महिला टुकड़ी
लखनऊ। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी में देशभक्ति के तराने गूंजे और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्घ्यनाथ और अन्य नेताओं की मौजूदगी में विधान भवन के सामने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने परेड की सलामी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लिए सेना और स्कूली बच्चों के कदमताल के बीच आसमान से हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश हुई तो फिजा में देशभक्ति के लाखों रंग नजर आए। परेड के दौरान देश की सरहदों पर सुरक्षा के लिए तैनात टैंक डी-90 भीष्मा संग 105ध्37 एमएम लाईट फील्ड
यशवंत सिन्हा की अगुआई में लखनऊ पहुंची गांधी शांति यात्रा
लखनऊ। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुई गांधी शांति यात्रा सोमवार को लखनऊ पहुंची। समाजवाद पार्टी कार्यालय में सुबह से ही गांधी शांति यात्रा के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। भारतीय जनता पार्टी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में 9 जनवरी 2020 को मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से शुरू हुई यात्रा रविवार को इटावा पहुंची थी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अगुआई में जिसका जोरदार स्वागत हुआ था। दोपहर बाद सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता भी होगी, जिसमें यशवंत सिन्हा और अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। एनसीपी नेता शरद पवार ने गांधी शांति
पुलिस की कड़ी घेरा बन्दी के बावजूद नौवे दिन भी जारी है महिलाओ का शान्तीपर्ण विरोध प्रदर्शन
शनिवार को दिन भर रहा अनिश्चितता का माहौल, महिलाओ ने लगाए पुलिस पर अभद्रता के गम्भीर आरोप लखनऊ। नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ के एतिहासिक घंटा घर के मैदान मे पिछले नौ दिनो से लगातार हज़ारो महिलाए रिरोध प्रदर्शन कर रही है। कड़ाके की ठन्ड के बावूजद खुले आसमान के नीचे सभी उम्र की महिलाए अपने स्वाथ्य की परवाह किए बगैर सीएए वापस लिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने मे डटी हुई है। नौ दिनो से शान्तीपूर्ण तरीके से चल रहे महिलाओ के विरोध प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए पुलिस तरह तरह के हथकन्डे अपना चुकी है
