कोऑपरेटिव चुनाव के लिए मतदान शुरू, 3 बजे के बाद होगी मतगणना

औरंगाबाद को-ऑपरेटिव चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। 3 घंटे के बाद करीब 93 मतदाताओं ने मत डाल दिए थे और यह जारी था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में जिला योजना भवन में मतदान जारी था। निर्वाचन पदाधिकारी पुरुषोत्तम पासवान की मौजूदगी में बारी बारी से मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे थे। योजना भवन के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा प्रवेश करने से पहले पहचान पत्र की जांच की जा रही थी। पहचान पत्र देखने के बाद अंदर जाने पर मतदाता सूची से

Read More

कानपुर में मधुमक्खी के काटने से 1 की मौत

मधुमक्खी का शहद जितना मीठा होता है उसका डंक उतना ही खतरनाक होता है। गुरूवार को उत्तरप्रदेश के कानपुर में गंगा किनारे बच्चे का मुंडन कराने गए लोगों पर मधुमख्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। यह घटना कानपुर के बिल्हौर के सिधौली गांव की है। यहां के निवासी राम किशोर की छह माह की बेटी का मुंडन संस्कार था। गांव से तीन ट्रैक्टर से भरकर महिलाएं बच्चे बड़े सभी गंगा किनारे आकिन घाट पर गए थे। एक पेड़ के नीचे हवन किया जा रहा था। पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता था। मधुमक्खी ने

Read More

नियमित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा ऑनलाइन होगी

दिल्ली सरकार और तीनों निगम के स्कूलों में नियमित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा इस बार ऑनलाइन हो सकती है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) परीक्षा के प्रारूप को अंतिम रूप देने में जुटी है। बोर्ड ने हाईकोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी। डीएसएसबी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के लिए 9232 और निगम स्कूलों के लिए 5906 (विशेष शिक्षक समेत) नियमित शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकाला था। इन पदों के लिए कई माह पूर्व आवेदन भरे जा चुके हैं। जस्टिस वी. कामेश्वर राव की कोर्ट में बोर्ड की ओर से उपचिव एमके निखिल ने गैर सरकारी संगठन

Read More

आज आवेदन का आखिरी दिन, 25 अप्रैल से करा सकेंगे संशोधन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजपकेशन के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (UGC) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (CBSE UGC NET 2021) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अप्रैल है। स्टूडेंट्स cbsenet.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। फीस 6 अप्रैल तक सब्मिट कराई जा सकती है।  आवेदन पत्रों में संशोधन 25 अप्रैल से शुरू कर सकते हैं। आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने समय से आवेदन पत्र जमा करा दिए हैं वो 25 अप्रैल से 5 मई तक संशोधन करा सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा कि  सीबीएसई जून के तीसरे सप्ताह तक UGC NET JULY 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर देगा। यह परीक्षा 84 विषयों में आयोजित की

Read More

दलित हिंसा के बाद पहली बार बोले पीएम

एक तरह जहां एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दलितों के गुस्से और विरोध प्रदर्शन के चलते देश के कई हिस्सों में भारी हिंसा हुई है तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार दलितों के आईकन डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो देश के संविधान निर्माता कहे जाते हैं उनके सम्मान में किसी भी सरकार ने उतना नहीं किया जितना हमने किया। एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “डॉक्टर अंबेडकर के आदर्श का मूल

Read More

मंत्री का दर्जा पाने के बाद संतों ने नर्मदा घोटाला रथ यात्रा रद्द की

मध्य प्रदेश में एक दिन पहले राज्य मंत्री के दर्जे से नवाजे गए दो हिंदू संतो ने सरकार के खिलाफ प्रस्तावित नर्मदा घोटाला रथ यात्रा रद्द कर दी है। मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सूबे की भाजपा सरकार ने पांच हिंदू संतों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। जिनमें नर्मदानंद महराज, हरिहरानंद महराज, कंप्यूटर बाबा, भय्यू महराज और पंडित योगेंद्र महंत शामिल हैं। इससे पहले 31 मार्च को इन पांचों संतों को नर्मदा नदी संरक्षण के लिए स्थापित एक समिति के लिए नियुक्त किया गया था। पिछले दिनों कंप्यूटर बाबा ने घोषणा की थी

Read More

जितने दिन संसद में कार्यवाही रही बाधित, NDA सांसद उतने दिन की नहीं लेंगे सैलरी

विपक्ष को शर्मिंदा करने के प्रयास में केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ राजग के सांसद वर्तमान बजट सत्र के उन 23 दिन का वेतन नहीं लेंगे जब कांग्रेस तथा अन्य राजनीतिक दलों के विरोध प्रदर्शन के कारण संसद की कार्यवाही नहीं चल सकी। कुमार ने संसद के दोनों सदनों में हंगामे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वह ‘लोकतंत्र विरोधी’ राजनीति कर रही है। एनडीए के दोनों सदनों में लगभग चार सौ सांसद हैं। संसदीय कार्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस ने महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित होने से रोका जो

Read More

बेटी का हाथ देने से मना किया तो परिवार 5 लोगों को मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा में शादी के लिए बेटी का हाथ देने से मना करने पर घर के मुखिया समेत एक-एक कर पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सभी के शवों को जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस सभी शवों को बरामद कर हत्यारों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।   यह है मामला : सूचना के अनुसार कोलाईसाई गांव के मासाटोला निवासी 50 वर्षीय रामसिंह सिरका 14 मार्च को किसी काम से बाजार गए थे। उनकी पत्नी पानो कुई, बेटी रम्बा सिरका, बेटा कांडे सिरका एवं डालोनिया सिरका घर पर

Read More

दो रियर कैमरे और 4000 MAH बैटरी वाले Lenovo K8 Plus

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने भारत में अपने Lenovo K8 Plus पर 3000 रुपये की भारी छूट प्रदान की है। अब इस फोन को 7,999 रुपये में खरीदा सकेगा। यह फोन ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ये छूट सीमित समय के लिए यह है या कोई आधिकारिक कटौती की गई है। लेनोवो के 8प्लस के स्पेसिफिकेशन  लेनोवो के8 प्लस में एक 5.2 इंच  फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। इसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल्स है। एक 2.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर

Read More

इस भोजपुरी डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के साथ की अश्लील हरकत

भोजपुरी फिल्मों के फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर उपेंद्र कुमार वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। उपेंद्र पर उनकी फिल्म की एक्ट्रेस ने अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। दरअसल, उपेंद्र पर 28 साल की एक्ट्रेस ने बाथटब सीन्स को बिना इजाजत सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उपेंद्र को 5 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है। एक न्यूजपेपर में इसका खुलासा किया गया है कि एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने उपेंद्र पर इल्जाम लगाते हुए

Read More

Scroll Up