आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पैरोल अवधि खत्म होने के बाद सोमवार को रांची आएंगे। बिरसा मुंडा कारा में कागजी कार्रवाई के बाद वह पटना लौट जाऐंगे। लालू प्रसाद को औपबंधिक जमानत मिलने की वजह से उन्हें सिर्फ कागजी कार्रवाई के लिए रांची आना होगा। बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी के लिए उन्हें तीन दिन की पैरोल मिली थी। इसी दौरान उन्हें हाईकोर्ट से चिकित्सकीय कारणों से औपबंधिक जमानत मिल गई थी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद मधुमेह, रक्तचाप, गुर्दे की समस्या सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। उनका इलाज रांची स्थित रिम्स अस्पताल में न्यायिक हिरासत में जारी था
Author: admin
आदमखोर कुत्तों का आंतक जारी
शासन प्रसाशन के तमाम प्रयासों के बावजूद खैराबाद क्षेत्र में आदमखोर कुत्तों का आतंक नहीं थम रहा है। सोमवार को अलग-अलग तीन स्थानों पर कुत्तों के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। साथ ही एक नीलगाय की मौत हो गई। खैराबाद थानाक्षेत्र के कोडरी गांव में सुबह कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर हमला बोल दिया। बचाने के लिए दौड़े ग्रामीण साबिर को भी कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। मानपुर थाना के बन्नीपुर गांव में कुत्तों ने बकरियों पर हमला किया। पुलिस ने हवाई फायर करके कुत्तों को भगाया। खैराबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में सोमवार को दोबारा आदमखोर कुत्तों
गूगल ने डूडल बनाकर किया दुनिया की हर मां को सलाम
आज अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे है। मां शब्द में ही अथाह प्रेम और समर्पण की भावना छुपी हुर्ई है। मां वह ताकत है जिसे किसी भी मुसीबत में हम सबसे पहले पुकारते हैं। बिना मां के हमारे अस्तित्व की कल्पना करना नामुमकिन है। आइंस्टीन, एपीजे अब्दुल कलाम, न्यूटन, महात्मा गांधी, विवेकानंद जैसे सभी महापुरुषों की सबसे पहली गुरू एक मां ही होती है। डूडल के पीछे की कहानी… कहा जाता है कि भगवान हर जगह नहीं आ सकते, इसलिए उन्होंने मां को बनाया है। मां के इसी प्यार, समर्पण और ताकत को सम्माने देने के लिए गूगल ने मदर्स डे पर
गाड़ी में डाला गया कम पेट्रोल-डीजल, तो आपको सूचना देगा ये डिवाइस
शहर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में मैकेनिकल विभाग के पीएचडी छात्रों ने एक खास तरह की डिवाइस (फ्यूल क्वांटिफायर) तैयार की है जिसकी मदद से आम आदमी भी पेट्रोल पंप पर होने वाली घटतौली को आसानी से पकड़ लेगा। इस खास डिवाइस (फ्यूल क्वांटिफायर) और मोबाइल में डाउनलोड एप्लीकेशन की मदद से अब कोई भी व्यक्ति पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लेते समय घटतौली के खेल को पकड़ लेगा। इस उपकरण को तैयार करने वाले पीएचडी के छात्र माधवराव लोंधे ने बताया कि उन्होंने इस डिवाइस को एक अन्य पीएचडी छात्र महेंद्र कुमार गोहिल की मदद से मैकेनिकल
CISCE results 2021
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आईसीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 (ICSE 10th results 2021) और आईएससी 12वीं रिजल्ट 2021 (ISC 12th results 2021) की घोषणा आज होगी। आईसीएसई 10वीं रिजल्ट और आईएससी 12वीं रिजल्ट 2021 का ऐलान बोर्ड आज दोपहर 3 बजे किए जाएंगे। जिन स्टूडेंट्स ने ये परीक्षाएं दी हैं, वे अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर चेक कर सकेंगे। बता दें कि काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई परीक्षा (ICSE Exam 2021) का आयोजन 26 फरवरी-28 मार्च 2021 तक कराया था। इसके अलावा बोर्ड ने इंडियन स्कूल
चामुंडेश्वरी से लेकर बेल्लारी सिटी तक, ये हैं 5 VIP सीट्स
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 224 सीटों में से 222 सीटों पर वोटिंग आज हो रही है।वोटर आईडी कार्ड मिलने के बाद राजाराजेश्वरी नगर सीट पर मतदान चुनाव आयोग ने स्थगित कर दिया। आर आर नगर सीट पर वोटिंग अब 28 मई को होगी और इस सीट का नतीजा 31 मई को घोषित किया जाएगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कई ऐसी सीटें हैं, जिस पर सभी मतदाताओं की नजर रहने वाली है। इन सीटों को उनके उम्मीदवारों के कारण काफी अहम माना जा रहा है। यहां हम आपको ऐसी 10 सीटों के बारे में बता रहे हैं, जिसपर
धातु शेयरों में जोरदार लिवाली से बाजार में लौटी रौनक
बैंकिंग, धातु, पूंजीगत वस्तुएं और ऊर्जा समूह के शेयरों में हुई जोरदार लिवाली के दम पर शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 290 अंक चढ़कर 35,536 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 90 अंक की तेजी के साथ 10,812 अंक पर बंद हुआ। इन शेयरों से निवेशक मालामाल बीएसई के 20 समूहों में से 13 में तेजी रही। धातु में सबसे अधिक 1.56 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग में 1.13 ,तेल एवं गैस में 1.07 और कैपिटल गुड्स में एक फीसदी की तेजी आई। बेसिक मैटेरियल्स 0.88, सीडीजीएस 0.55, ऊर्जा 0.86,
फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट डील
भारत की नंबर वन ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट में सॉफ्टबैंक ने पेंच फंसा दिया है। फ्लिपकार्ट में करीब 20-22 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले सॉफ्ट बैंक का कहना है कि शेयर बेचने पर उसने अभी फैसला नहीं किया है। फ्लिपकार्ट ने बुधवार को ही कंपनी में 77 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट को 16 अरब डॉलर में बेचने का ऐलान किया है। सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि सॉफ्टबैंक के प्रमुख मसायोशी सोन अगले सात से दस दिन में इस बात पर निर्णय कर सकते हैं कि फ्लिपकार्ट से बाहर आया जाए या कंपनी में अपने निवेश को फिलहाल
जब बीच मैच में रैना ने अंपायर को दी ‘जादू की झप्पी’!
शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सुरैश रैना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर लोगों का दिल जीत लिया। रैना ने 35 बॉलों पर 52 रन की शानदार पारी खेली और बेहतरीन शॉट लगाए। लेकिन एक समय ऐसा आया जब अपनी बल्लेबाजी के दौरान रैना अचानक अंपायर से गले लग गए और लोगों ने उस पल का खूब आनंद लिया। जब रैनी ने दी अंपायर को झप्पी दरअसल चेन्नई की पारी के 10वें ओवर में सुरेश रैना ने कवर्स की ओर शॉट खेला और तेजी से सिंगल लेने के लिए भागे। फील्ड पर खड़े रहाणे ने तुरंत गेंद पकड़कर
जोस बटलर ने जड़ा छक्का और उतर गया साक्षी धोनी का मुंह
आईपीएल 2021 में सभी टीमों के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं और जिस शहर में भी मुकाबला होता है वहां उनकी पत्नियां स्टेडियम में चीयर करती हुई दिख जाती हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लगभग हर मैच में स्टेडियम में हौसलाफजाई के लिए मौजूद रहती हैं। साक्षी और रितिका की भाव-भंगिमाएं भी मैच के साथ बदलती रहती हैं। ये दोनों कभी खुशी से उछलती हुई दिखती हैं तो कभी अफसोस मनाते हुए भी। ऐसा ही
