जोस बटलर ने जड़ा छक्का और उतर गया साक्षी धोनी का मुंह

जोस बटलर ने जड़ा छक्का और उतर गया साक्षी धोनी का मुंह

आईपीएल 2021 में सभी टीमों के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं और जिस शहर में भी मुकाबला होता है वहां उनकी पत्नियां स्टेडियम में चीयर करती हुई दिख जाती हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका तो चेन्नई सुपर किंग्स  और मुंबई इंडियंस के लगभग हर मैच में स्टेडियम में हौसलाफजाई के लिए मौजूद रहती हैं। साक्षी और रितिका की भाव-भंगिमाएं भी मैच के साथ बदलती रहती हैं। ये दोनों कभी खुशी से उछलती हुई दिखती हैं तो कभी अफसोस मनाते हुए भी। ऐसा ही कुछ नजारा था राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान।

इस मुकाबले को देखने के लिए चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी भी स्टेडियम में मौजूद थी। चेन्नई की पारी के दौरान जब कोई बल्लेबाज चौका या छक्का लगा रहा था तो साक्षी धोनी के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। हालांकि, जब सुरेश रैना अर्धशतक बनाने के बाद आउट हुए तो साक्षी बहुत दुखी और अफसोस जाहिर करती हुई दिखीं। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट होने पर तो जैसे साक्षी को विश्वास ही नहीं हो रहा था। लेकिन, मैच में उस वक्त साक्षी धोनी का रिएक्शन देखने लायक था, जब जोस बटलर ने छक्का जड़ा। साक्षी धोनी, इस दौरान अपने सर पर अफसोस के साथ हाथ पकटते हुए दिखीं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up