लखनऊ। बाल दिवस के मौके पर वे टू सक्सेज फाउंडेशन ने इन्दिरानगर के बस्तौली प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। इस मौके पर भाजपा नेता दिलीप श्रीवास्तव ,बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरकांत सिंह,पूर्व पार्षद जी डी शुक्ला, युवा नेता प्रेम त्रिपाठी व संस्था के अध्यक्ष शफीक सलमानी ने विद्यालय के बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया। बच्चों को कॉपी पेन्सिल के अलावा बाल दिवस के अवसर पर चॉकलेट भी बांटी गयी। कार्यक्रम में मौजूद अथितियों ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में बताया और पढ़ लिख कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है की
Author: admin
एसटीएफ ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया भंड़ाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को जनपद कौशाम्बी से गिरफ्तार करने का दावा किया है। जबकि गिरोह के तीन साथी फरार हो गए हैं। एसटीएफ की टीम ने फैक्ट्री से भारी संख्या में अवैध तमंचे एंव असलहे बनाने के उपकरणों को बरामद किया हैं। एसटीएफ की टीम पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते फरार साथियों की तलाश में जुटी है। एसटीएफ के एसएसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिलहापुर गांव का ननका उर्फ गोरे उर्फ वीरेन्द्र पासी अपने घर में ही
हटाए गए अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा
लखनऊ। मृतक ईंट व्यवसायी के परिजनों से अभद्रता पर अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया गया है। उनके व्यवहार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की थी। अरुण कुमार को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। हालांकि, एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के रिश्तेदार होने के नाते प्रशांत शर्मा को कल से ही बचाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन कोई तरकीब काम नहीं आई। दरअसल, मंगलवार को अमेठी के एक ईंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बातचीत के दौरान जिले के डीएम आपा खो
6 दिनो से लापता 9 साल की बच्ची की गोसाईगंज मे हत्या
6 दिन पहले हुई थी लापता छात्रा के हत्यारे की गाॅव मे तलाश जारी लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटरा बक्कास मे गुरूवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सुन कर गाॅव मे कोहराम मच गया। 6 दिन पहले गाॅव से लापता हुई कक्षा एक की छात्रा का शव आज गाॅव मे ही एक खेत मे क्षत विक्षत अवस्था मे पड़ा मिला छात्रा के एक पैर का पंजा कटा हुआ था। गाॅव वालो से मिली सूचना के बाद गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुॅची । नाबालिग छात्रा की हत्या की सूचना के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी भी
कोर्ट ने 14 दिन और बढ़ाई चिदंबरम की न्यायिक हिरासत
नयी दिल्ली । आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। चिदंबरम को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 13 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। बता दें कि इस केस में पिछले सोमवार को हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुरेश कैट की पीठ के समक्ष सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों और पुलिस के बीच हुए हुए विवाद के चलते वकील सुनवाई पूर नहीं हो पाई। आज न्यायिक हिसारत की अवधि समाप्त होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंक
एसएसपी पहुॅचे हजरतगंज थाने किया निरीक्षण दिए निर्देष
लखनऊ। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को हजरतगंज थाने का निरीक्षण किया। एसएसपी ने थाने में साफ-सफाई का जायजा लिया है। इसके साथ ही थाने में निर्माणाधीन बैडमिंटन और बालीवाल कोर्ट के कार्यों का निरीक्षण भी किया। एसएसपी ने थाने में आने वाले आगंतुकों की सुविधा के लिए बने कक्ष का भी जायजा लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा दिए गए निर्देश में पुलिसिंग को बेहतर करने और पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिये जनपद के सभी थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने के लिए कहा गया था । इस अभियान
कर्मचारियों ने जल निगम मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
लखनऊ। प्रदेश में प्रदर्शन जैसे आम बात हो गई है। आए दिन अलग-अलग विभाग के लोग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जल निगम मुख्यालय पर कर्मचारी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहें हैं। जल निगम कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर भी वेतन व पेंशन न मिलने, मृतक आश्रित नियुक्ति पर अवैध रोक लगाने व सातवां वेतनमान लागू न करने को लेकर हम लोग प्रदर्शन कर रहें हैं। वहीं मजदूर संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष मंडल के सदस्य रामसनेही यादव ने सरकार से मांग करते
कर्मचारी संघों ने बिजली कर्मचारियों के आंदोलन का किया समर्थन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों व सार्वजनिक उपक्रमों के कई कर्मचारी संघों ने बुधवार को एक संयुक्त बैठक की है। जिसमें पीएफ घोटाले के विरोध में चल रहे प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। कर्मचारी संघों ने बिजली कर्मचारियों के 14 नवंबर को होने वाली रैली में भी राज्य कर्मचारियों से बड़ी संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है। कर्मचारी संघों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि राज्य सरकार प्राविडेन्ट फण्ड घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों के पीएफ के
चिन्हट में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के विधायक चैराहे का एक मामला सामंने आया है। जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक इंदौर का निवासी सचिन (27) लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया लेकिन पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कार्तिक पूर्णिमा पर कुड़ियाघाट पर लगा भक्तों का मेला
लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को सुबह्र सूर्योदय से पहले गंगा, यमुना, गोमती सभी नदियों पर भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। हर-हर महादेव के साथ हर हर गंगे का जाप करते हुए भक्तों ने नदियों में स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्घ्य देकर सुख और समृद्धि की कामना की है। इसी तरह राजधानी लखनऊ के कुड़िया घात पर भी स्नान दान करने के लिए भक्तों का तांता लगा। ऐसे में जो लोग नदियों के तट पर नहीं पहुंच पाएं वह अपने घरों में ही विशिष्ट अनुष्ठान कर श्री हरि की पूजा के साथ ही दान कर पुण्घ्य
