सोना हुआ 32 हजारी

सकारात्मक वैश्विक संकेतों तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 300 रुपये की बढ़त के साथ 32,000 रुपये के स्तर को पार कर 32,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 240 रुपये की उछाल के साथ 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। महंगा हुआ सोना  राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 300 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 32,150 रुपये और 32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले चार सत्रों में

Read More

यहां उठाएं ओला की मुफ्त राइड का फायदा

भारतीय राइड-शेयरिंग कंपनी ओला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में अपनी सेवाओं की शुरुआत करने जा रही है और सेवा के सॉफ्ट लांच के तहत मुफ्त राइड की सुविधा शुरू की है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ऑनलाइन कैब एग्रीगेटर ने एक बयान में कहा कि मेलबर्न शहर के ग्राहक ओला एप्लिकेशन को डाउनलोड कर अपने खाते का पंजीकरण करवा सकते हैं और मुफ्त में अपनी राइड बुक कर सकते हैं कंपनी ने हालांकि यह नहीं कहा कि ग्राहकों को कितनी बार मुफ्त सेवा की पेशकश की जाएगी और कितनी दूरी तक के लिए सेवा मुफ्त होगी। ओला ने

Read More

बॉक्सिंग में नमन तंवर ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 9वें दिन अब तक भारत ने शूटिंग में दो मेडल अपने नाम ​क​र लिए हैं। तेजस्विनी सावंत ने महिलाओं के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन्स में गोल्ड मेडल जीता, जबकि अंजुम मुदगिल ने इसी इवेंट का सिल्वर मेडल अपने नाम किया। आज भारत बॉक्सिंग और रेसलिंग में भी मेडल के लिए खेल रहा है। हम गेम्स में भारत के हर इवेंट की लाइव कवरेज दे रहें हैं.. 11:59 PM: भारत की श्रेयसी सिंह शूटिंग की डबल ट्रैप स्पर्धा में 5वें स्थान पर रहीं। अब वो मेडल की रेस से बाहर

Read More

विराट ने तेंदुलकर को लेकर कही ये बड़ी बात

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की माने तो मैदान के अंदर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ही उनके हीरो हैं। मैदान पर तेंदुलकर ही मेरे फेवेरेट क्रिकेटर हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर मैं खेलता हूं। इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी कर रहे विराट ने कहा वैसे तो मैं हर उस व्यक्ति का आदर करता हूं, जो अपने जीवन में बड़े काम कर रहे हैं। विराट ने साथ ही कहा, ‘मैदान से बाहर भी मेरे बहुत सारे प्रेरणादायी लोग हैं। दुनिया भर में, वास्तव में मैं उन लोगों का बहुत आदर करता हूं जो अपने

Read More

जानिए मुंबई इंडियंस की एक विकेट से हार के लिए किस पर भड़के कप्तान रोहित शर्मा

सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाली और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने मुंबई इंडियंस को रोमांच की हद तक पहुंचे मैच में एक विकेट से हरा दिया था। मैच आखिरी गेंद तक पहुंचा और मुंबई इंडियंस को एक बार फिर एक विकेट से हार झेलनी पड़ी। इससे पहले इसी सीजन के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी मुंबई इंडियंस को एक विकेट से हराया था। कप्तान रोहित शर्मा इस हार से बहुत ज्यादा निराश नजर आए। उन्होंने इसे एक अच्छा मैच बताया। मैच के बाद

Read More

धौनी जब तीनों फॉरमैट में खेलते थे

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने जब से श्रीलंका में हुई निदाहास ट्रॉफी के फाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दिलाई है, तब से ही उनकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में वो कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कप्तान भी चुने गए। कार्तिक की वापसी को लेकर काफी लोग हैरान हैं और इन्हीं में से एक हैं पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज किरन मोरे। मोरे का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने ट्राई सीरीज में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक ने

Read More

शादी के लिए अपने घर पहुंचीं दीपिका पादुकोण!

दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें कई दिनों से सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में दीपिका अपने घर बेंगलुरु गई हैं शादी के लिए। लेकिन इससे पहले कि आप कुछ और सोचें आपको बता दें कि वो अपनी शादी के लिए नहीं बल्कि परिवार की एक शादी के लिए गई हैं। दरअसल, हाल ही में उस शादी के फंक्शन्स की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दीपिका अपनी बहन और परिवार के लोगों के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि इस फोटो में दीपिका के पेरेंट्स नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन दोनों बहनें अपने ट्रेडिशनल लुक में बहुत खूबसूरत

Read More

इरफान की खराब तबीयत को लेकर अरुणोदय ने कहा

बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह का कहना है कि फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के उनके सह-कलाकार इरफान खान, जो इस समय एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं, वह एक मजबूत शख्स हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे उनके स्वास्थ्य के बारे में अटकलें लगाना बंद कर दें। अरुणोदय ने इरफान के स्वास्थ्य पर जारी अटकलों को लेकर एक एजेंसी को फोन पर बताया, ‘उन्हें इसका सामना करने के लिए कुछ समय दें। यह उनकी जिंदगी है। उन्हें इसका सामना करने दें। वह एक मजबूत शख्स है और उनके लिए केवल प्रार्थना करें। हमें अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है।

Read More

फिल्म ‘मॉम’ के लिए श्रीदेवी बेस्ट एक्ट्रेस और न्यूटन बेस्ट हिंदी फिल्म घोषित

65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन दिल्ली के पीआईबी कॉन्फ्रेंस रूम, शास्त्री भवन में आयोजित किया गया है। अलग अलग कैटेगरी में जूरी के तीन चेयरपर्सन (फीचर, नॉन फीचर और लेखनी) 65 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा कर रहे हैं। वहीं, इस साल जूरी में फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर का नाम भी शामिल है। जूरी पैनल में 10 सदस्य हैं, जिसमें स्क्रीन राइटर इम्तियाज हुसैन, गीतकार महबूब, साउथ इंडियन एक्टर गौतमी, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, रणजीत दास, राजेश मापुष्कर, त्रिपुरारी शर्मा और रूमी जाफरी शामिल हैं। घोषणा के बाद 65 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी 3 मई 2021 को आयोजित

Read More

चांद पर आलू उगाने की जुगत में चीन

ऐसा लग रहा है कि चीन अब चांद में आलू उगाने की जुगत में है। क्योंकि चीन अपने नए चंद्रयान ‘चांग ई -4 लूनार’ को लेकर बड़ी योजना बनाने में जुटा है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने सूचना दी है चीन इस साल चांग ई -4 लूनार यान के जरिये चंद्रमा पर आलू और एक फूल के पौधे के बीज और रेशम कीट के अंडाणुओं को भेजने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य चंद्रमा पर जैविक अनुसंधान करना है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के मुताबिक इस अनुसंधान के तहत आलू और अरबीडोफिसिस के बीजों और संभवत:

Read More

Scroll Up