FBI के पूर्व निदेशक ने डोनाल्ड ट्रंप के बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कॉमी ने एबीसी को दिये एक साक्षात्कार में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए नैतिक रूप से अयोग्य हैं। एबीसी के मुताबिक कोमी ने ट्रंप के लिए कहा कि मैं उनके मानसिक रूप से अक्षम या मनोभ्रम के शुरुआती चरण में होने को लेकर कही जा रही बातें नहीं मानता। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य हैं। मुझे लगता है कि वह नैतिक रूप से इस पद के लिये अयोग्य हैं। कोमी ने कहा कि हमारे राष्ट्रपति को उन मूल्यों के प्रति सम्मान

Read More

झारखंड के 34 नगर निकायों के लिए वोटिंग जारी

झारखंड के 34 नगर निकायों के लिए सोमवार सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। अपने शहर की सरकार चुनने के लिए वोटरों में जबर्दस्त उत्साह है। लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइन लगा कर खड़े हो गए। युवा, बजुर्गु, महिला सभी अपने शहर की सरकार चुनने के लिए काफी उत्साहित दिख रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने  शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 1065 बूथों को अतिसंवेदनशील और  981 को संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। रविवार देर शाम तक बूथों तक मतदान दल पहुंच

Read More

कार खाई में गिरने से बैंक कर्मचारी की मौत, साथी घायल

देहरादून से चंबा जा रही एक कार ऋषिकेश-धरासू हाईवे पर फकोट के पास ताछला में गहरी खाई गिरी। हादसे में बैंक कर्मचारी की मौत हो गयी है। जबकि साथी घायल हो गया है। हादसा आज सुबह साढ़े नौ बजे हुआ। दुर्घटना में सिंडीकेट बैंक नई टिहरी में कार्यरत हिमांशु बर्तवाल (27) पुत्र भजन सिंह की मौके पर मौत हो गयी। जबकि एसबीआई नई टिहरी में कार्यरत सौरभ गोनियाल (33) पुत्र सतीश चंद निवासी मथुरावाला देहरादून घायल हो गया। घायल को 108 सेवा की मदद से नरेन्द्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

सड़क दुर्घटना में 4 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

सोमवार के अहले सुबह करीब 3 बजे  फारबिसगंज-नरपतगंज फोरलेन रोड पर चकरदाह के समीप सड़क दुर्घटना में 5 की मौत एवम 3 घायल हो गए। सभी मृतकों और घायलों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां घायलों का इलाज जारी है। सभी अररिया चनारदेई से जा रहा था प्रतापगंज के सुखानागर। सूमो के टायर पंचर होने के बाद टायर बदलने के दौरान फारबिसगंज की ओर से आ रही यात्री बस ने सभी को रौंद डाला जिसमे  चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक भागलपुर के शेष प्रतापगंज सुपौल के निवासी। मृतकों में रूपेश सिंह,पिता स्व रघुनंदन सिंह,सुखानगर,प्रतापगंज,सुपौल,

Read More

24 घंटे में हॉरर किलिंग की दूसरी वारदात से थर्राया UP का बरेली शहर

24 घंटे में हॉरर किलिंग की दूसरी वारदात से बरेली थर्रा गया है। शाही में लड़की की हत्या के बाद बहेड़ी में लड़की की हत्या कर उसे फूंक दिया। मामले की सूचना पर सोमवार भोर में पहुंची पुलिस ने शमशान से लड़की का अधजला शव बरामद किया है। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने की वजह से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। आईजी, एसपी देहात के साथ कई थानों की पुलिस ने बहेड़ी में डेरा डाल दिया है। बहेड़ी में होली के अगले दिन दूसरे समुदाय का युवक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। जिस के विरोध में किशोरी

Read More

चीन सीमा पर सेना ने शुरू किया ऑपरेशन ‘गगन शक्ति’

डोकलाम विवाद के बाद चीन सीमा पर भारतीय सेना की सक्रियता बढ़ गयी है। इसी का असर है कि उत्तराखंड में चीन से लगी सीमा पर भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन ‘गगन शक्ति’ की शुरुआत की है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सेना की ओर से 17-18 अप्रैल को उत्तरकाशी जिले की चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर अभ्यास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में चीन सीमा पर यह अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास होगा। इसे टू फ्रंट वार की तैयारी का हिस्सा भी माना जा रहा है। डोकलाम विवाद के बाद चीन ने जिस तरह भारत

Read More

आरोपियों ने खुद को बताया निर्दोष, 28 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

कठुआ रेप मामले में आज से कठुआ जिला सत्र न्यायालय में सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई सभी आठ आरोपियों के खिलाफ शुरू हुई, जिसके बाद कोर्ट ने 28 अप्रैल तक केस को टाल दिया।सुनवाई के दौरान कोर्ट में सभी आठ आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया। आरोपियों ने जिला और सत्र न्यायाधीश से नार्को परीक्षण कराने की मांग की। वहीं कोर्ट ने पुलिस की अपराध शाखा से आरोपियों को आरोप पत्र की कॉपियां उपलब्ध कराने को कहा और मामले में सुनवाई की अगली तारीख 28 अप्रैल तय कर दी।  वहीं इस मामले में गिरफ्तार नाबालिग ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने जमानत की

Read More

रोहतक में 10 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या, बैग में बंद मिला शव

हरियाणा के रोहतक और पलवल में कथित रेप की वारदात सामने आई है। जहां रोहतक टिटोली गांव की नहर में एक बैग में लगभग 8 से 10 साल की बच्ची का शव मिला है। नाबालिग से रेप की आशंका जताई जा रही है। वहीं पलवल में घर में घुसकर 22 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया। देश में लगातार बच्चियों के साथ दुष्कर्म की मामेल सामने आ रहे हैं। उन्नाव, कठुआ, सूरत के बाद अब हरियाणा के रोहतक और पलवल में कथित रेप की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि रोहतक टिटोली गांव की नहर में

Read More

छत्तीसगढ़ पहंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आंबेडकर जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे वहां बीजापुर में ”ग्राम स्वराज अभियान और आदिवासियों के सामाजिक आर्थिक विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे। वे केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य आश्वासन कार्यक्रम- आयुष्मान भारत की शुरुआत के सिलसिले में एक स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्र का उद्घाटन करेंगे। जगदलपुर में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर वहां छत्तीसगढ़ के और भी मंत्री मौजूद थे। केंद्र ने बाबासाहेब की जयंती 14 अप्रैल से लेकर 5 मई तक देश में ‘ग्राम स्वराज अभियान चलाने का निर्णय किया है ।

Read More

अंबेडकर जयंती पर भीम ऐप के यूजर्स को मिलेगा कैशबैक

अंबेडकर जयंती 14 अप्रेल को है। इस दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को समर्पित भीम ऐप पर कल से आकर्षक कैश बैक योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। भीम एप वित्तीय लेनदेन के लिए भारत सरकार के उपक्रम भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा आरम्भ किया गया एक मोबाइल ऐप है। भीम ऐप के कैशबैक ऑफर में ग्राहकों को एक महीने में 750 रुपये और व्यापारियों को एक महीने में 1 हजार रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। BHIM यानी भारत इंटरफेस फॉर मनी को भारत सरकार का नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया चलाता है। 2MB के इस ऐप

Read More

Scroll Up