Xiaomi Mi A2, Mi A2 Lite: Xiaomi कंपनी आप Mi A2 और Mi A2 Lite लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, ये दोनों फोन को कंपनी स्पेन में लॉन्च करेगी। कंपनी इन दोनों फोन को स्पेन के मैड्रिड में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च करेगी। स्थानीय समयानुसार, फोन सुबह 11 बजे और भारतीय समयानुसार फोन दोपहर 2:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।
बता दें कि Mi A2 अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किए गए Mi 6X का ही ग्लोबल वेरिएंट है। हाल ही में लीक हुईं कुछ जानकारियों में फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया गया है। जानकारी में कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi Mi A2 (4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज) की कीमत तकरीबन 22,200 रुपये बताई गई है। इसके अलावा 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के साथ फोन 24,600 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Mi A2 Lite फोन के 3 जीबी/32 जीबी की कीमत 16,200 रुपये हो सकती है। इसके अलावा 19700 रुपये में 4 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट आ सकता है।
Mi A2, Mi A2 Lite फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन 3 जीबी और 4 जीबी रैम व 32 जीबी, 64 जीबी स्टोरेज के वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Mi A2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करेगा। इस फोन की 5.9 इंच की फुल डिस्प्ले स्क्रीन होगी जिसका रेशियो 18:9 होगा।
Xiaomi Mi A2 फोन में कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एसओसी प्रोसेसर दे सकती है। वहीं, फोन में 12 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा आएगा। इसके अलावा फ्रंट कैमरा भी 20 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन की बैटरी की बात करें तो यह 3010 एमएएच की हो सकती है।