जब एक वेटर ने की थी विराट की इंसल्ट

जब एक वेटर ने की थी विराट की इंसल्ट

मौजूदा समय में दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में शुमार विराट कोहली की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। वो दुनिया के जिस भी कोने में जाते हैं तो उनके साथ सेल्फी खिंचाने से लेकर हाथ मिलाने के लिए फैन्स की भीड़ जमा हो जाती है। हाल ही में विराट ने एक ऐसी घटना के बारे में बताया है, जो जानकर आप भी एकदम हैरान रह जाएगा। एक वेटर इस कदर विराट की इंसल्ट करके जाता है कि हर कोई बस देखता ही रह जाता है।

दरअसल विराट ने बताया कि इसी साल की शुरुआत में जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई थी, तभी उनके साथ ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर सब चौंक गए। विराट केपटाउन में टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों के साथ लंच पर गए थे। वहां एक वेटर विराट का बहुत बड़ा फैन था, वो विराट के पास गया और उनसे हाथ मिलाया।

विराट की ऐसे हुई थी इंसर्ट

विराट भी अपने फैन से मिलकर काफी खुश हुए, कुछ देर बात विराट की तरफ दूसरा वेटर आया, विराट को लगा वो भी उनका फैन और हाथ मिलाने के लिए आ रहा है। विराट ने अपना हाथ बढ़ाया लेकिन उस वेटर ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए टेबल से गंदी प्लेट्स उठाईं और वहां से चला गया। विराट ने बताया कि उस वेटर ने उनका हाथ देखा तक नहीं और वहां से चला गया।

उन्होंने कहा कि ये काफी शर्मिंदगी भरा था और साथी खिलाड़ी भी जोर-जोर से हंसने लगे। हालांकि विराट खुद भी अब इस बात पर खूब हंसते हैं विराट को हाल ही में ईएसपीएन ने फेमस 100 लोगों की लिस्ट में 11वें नंबर पर रखा है। महेंद्र सिंह धौनी इस लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 30वें नंबर पर।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up