ब्राजील और बार्सिलोना के पूर्व स्टार खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो अक्सर अपने अजीबोगरीब कामों के लिए खबरों में आ जाते हैं। फिर एक बार रोनाल्डिन्हो लोगों को चौंकाने वाला एक काम करने जा रहे हैं। वो एक साथ दो महिलाओं के साथ शादी करने जा रहे हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबित 38 वर्षीय रोनाल्डिन्हो की दो प्रेमिकाएं हैं- प्रिसिला और बिट्रीज। ये दोनों महिलाएं पिछले दिसंबर से आपसी रजामंदी से रोनाल्डिन्हो के साथ रहती हैं। पूर्व फुटबॉलर अब दोनों के साथ जल्द शादी करना चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। वह दोनों को खर्च के लिए हर महीने लाखों रुपये भी देते हैं।
ब्राजील का कानून नहीं देता इजाजत
हालांकि रोनाल्डिन्हो के लिए ये शादी करने आसान नहीं होगा, वो इसलिए क्योंकि उनके देश का कानून उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं देगा। आपको बता दें कि ब्राजील के कानून के हिसाब से दो महिलाओं से शादी रचाना यानि ‘बायगैमी’, अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसा करने वालों को 6 साल तक की सजा हो सकती है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि रोनाल्डिन्हो की ये शादी एक समारोह की तरह हो सकती है, लेकिन वो इसे कानून रूप से रजिस्टर नहीं करवाएंगे।