सेंट मैरी पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा तीन दिवसीय स्पोर्ट्स डे

इंटर हाउस स्कूल ओलंपिक व पी.टी. डिस्प्ले 2025 का कार्यक्रम का हुआ समापन

लखनऊ। बुद्धवार को चौक स्टेडियम लखनऊ में सेंट मैरी पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा तीन दिवसीय स्पोर्ट्स डे व इंटर हाउस स्कूल ओलंपिक एवं पी.टी. डिस्प्ले 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका आज समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अर्पणा बिष्ट यादव, एमएलसी पवन सिंह चौहान, जस्टिस अताउर रहमान मंसूरी, पार्षद अनुराग मिश्रा, पार्षद अयाज़ुर्रहमान (अल्लाह प्यारे), पूर्व पार्षद व वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि मो.अहसन सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

पूरे दिन चले इस खेल महोत्सव में छात्रों ने शानदार उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत बॉक्सिंग, कबड्डी, रस्साकशी, ताइक्वांडो, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के बच्चों ने परेड निकालकर मुख्य अतिथियों को सलामी दी। जिसके बाद सभी हाउस के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। पी.टी. डिस्प्ले के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत योग, मार्च-पास्ट, लेज़र फॉर्मेशन और सामूहिक व्यायाम कार्यक्रम दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहे। बच्चों के सामूहिक अनुशासन, तालमेल और ऊर्जा ने अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद आमिर सिद्दीकी ने बताया की ये हमारा स्पोर्ट्स डे और इंटर हाउस टूनामेंट कार्यक्रम था जिसमें सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को विकसित करते हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कॉलेज प्रबंधक मोहम्मद आमिर सिद्दीकी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की इनके द्वारा बहुत ही शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया था उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों ने भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया है जिसके पीछे कॉलेज के शिक्षकों की कड़ी मेहनत शामिल है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से भी यह अपील की वे अपने बच्चों की अटेंडेंस मेंटेन रखें कोशिश करें कि उनके बच्चे स्कूल में एब्सेंट ना हो और वह यह ध्यान दें कि उनके बच्चे अच्छे दोस्त बनाएं और अच्छी पुस्तक पढ़ें और उनको अच्छा संस्कार दें जिससे कि उनके बच्चे समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके। मुख्य अतिथि अर्पणा बिष्ट यादव ने कहा की सेंट मैरी पब्लिक इंटर कॉलेज लखनऊ का प्रतिष्ठित स्कूल है चौक में बेस्ट है। उन्होंने कहा कि मुझे यहां पर सबसे अच्छी बात यह लगी कि कालेज प्रबंधक मोहम्मद आमिर सिद्दीकी ने राष्ट्रीयता पर काफी फोकस किया है हमारी शुभकामनाएं उनके साथ है। अंत में प्रिंसिपल व शिक्षकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up