आल इंडिया लायर्स T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 22 से 28 दिसंबर को

अमित जायसवाल एडवोकेट यू,पी प्रेस क्लब में पत्रकारों को दी जानकारी

लखनऊ।आज यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट ( U P A S T) के ट्रस्टीज़ द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए बताया गया कि इंडियन सॉलिसिटर एसोसिएशन के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश एडवोकेट स्पोर्ट ट्रस्ट 22 से 28 दिसंबर 2025 को लखनऊ के अलग अलग स्टेडियम में आल इंडिया लायर्स T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाए गा।( U P A S T) के ट्रस्टी अमित जायसवाल ने बताया कि इस टूर्नामेंट में सुप्रीम कोर्ट,दिल्ली हाई कोर्ट, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाई कोर्ट,पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट,केरला,मद्रास,कलकत्ता और लखनऊ हाई कोर्ट सहित 10 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं।
टूर्नामेंट का ईनाग्रेल फ़ंगशन 22 दिसंबर को अर्जुन गंज के देव ग्रीन लॉन में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि होने वाले मैच के,डी,सिंह ,कॉप्स ग्राउंड,कैरियर कॉन्वेंट,और बी,बी,डी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस मौक़े पर अमित जायसवाल एडवोकेट सहित मनु दीक्षित,तनवीर अहमद,मोहित सिंह एडवोकेट ने टी 20 टूर्नामेंट के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाहर से 160 लोगों के आने की संभावना है जिनके रहने और भोजन का उचित प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा ऑर्नेबल जजेस के आने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि उन्हें रिक्वेस्ट भेजी गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up