बिजली चोरों के खिलाफ़ मोहिम फिर शुरू

बिजली विभाग में वर्टिकल सिस्टम लागू

बिजली चोरों के खिलाफ़ मोहिम फिर शुरू

बिल्लोचपुरा में तड़के छापेमारी में 8 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए

लखनऊ। बिजली विभाग में वर्टिकल सिस्टम लागू होने के बाद अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व संभालते ही कार्रवाई तेज़ कर दी है। विद्युत चोरी पर नकेल कसने के तहत विभाग की टीम शनिवार सुबह नादान महल उपकेंद्र के हाई लॉस फीडर बिल्लोचपुरा क्षेत्र में अचानक जांच के लिए पहुंची। अधिशाषी अभियंता (रेड) सुशील कुमार के निर्देश पर की गई इस संयुक्त कार्रवाई में प्रवर्तन दल के साथ एसडीओ संजय निमेश, जेई मुकुल कुमार यादव, जेई दुर्गेश चंद्र, जेई निहाल सहित कई संविदा कर्मी मौजूद रहे। टीम ने इलाके के कई घरों और प्रतिष्ठानों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान 8 उपभोक्ता तकरीबन 20 किलोवाट की अवैध खपत करते हुए पकड़े गए। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि सभी पर विद्युत चोरी अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

विभाग का कहना है कि लाइन लॉस कम करने और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।⁸

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up