नगर निगम लखनऊ द्वारा विभिन्न जोनों में अतिक्रमण हटाओ अभियान

जोन-2 में नक्खास रोड तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

जोन-2 में प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान, काटा चालान वसूला जुर्माना

लखनऊ। माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के निर्देश पर तथा नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी के आदेशानुसार बुधवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा विभिन्न जोनों में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और पार्किंग स्थलों से अवैध अतिक्रमण को हटाकर नागरिकों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करना है।

जोन-4 में चला प्रमुख अभियान

जोनल अधिकारी श्री संजय यादव के नेतृत्व में जोन-4 के अंतर्गत विराज खंड स्थित मुख्य मार्ग, पार्किंग स्थल तथा प्लॉट नंबर CP-207 से CP-230 तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना विभूतिखंड की पुलिस टीम और नगर निगम के प्रवर्तन दल 296 के सहयोग से अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटी, झुग्गी, खुमचा आदि हटाए गए। मुख्य सड़क पर सब्जी मंडी लगाकर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। जब्त की गई सामग्री में ठेले, गुमटी और लोहे के काउंटर शामिल हैं। साथ ही स्थल की साफ-सफाई जेसीबी और टीपर की सहायता से सुनिश्चित की गई।

जोन-7 में मुशीपुलिया और शक्तिनगर में अभियान

नगर आयुक्त के आदेश पर जोन-7 के अधिकारी के नेतृत्व में मुशीपुलिया और शक्तिनगर क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। शक्तिनगर में चार स्थानों से नाले के रैम्प को तोड़ा गया और मुशीपुलिया क्षेत्र से 2 लोहे के काउंटर, 3 ठेले, 4 ठेलिया, 2 गुमटी हटाई गई। स्थानीय दुकानदारों और अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। अभियान में वरिष्ठ नगर अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, राजस्व निरीक्षक और ETF की टीम उपस्थित रही।

जोन-2 में नक्खास रोड तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

वार्ड राजा बाजार, जोन-2 के अंतर्गत मेडिकल चौराहा से लेकर ट्रॉमा सेंटर, नक्खास चौराहा व नादान महल रोड तक सड़कों के दोनों ओर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। इस अभियान में 4 ठेले, 2 मेज, 8 कैरेट और 1 बेंच जब्त की गई। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी सुश्री शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

 

जोन-2 में प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान, काटा चालान वसूला जुर्माना

इसी दिन जोन-2 के नाका चौराहा सुभाष मार्ग पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दो लोगों का चालान कर ₹20,000 का जुर्माना वसूला गया। अभियान में जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री राम सकल यादव, खाद्य निरीक्षक श्री सचिन प्रकाश सक्सेना एवं श्री राजेश कुमार कुशवाहा शामिल रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up