उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर
5 जून को लखनऊ में होगा वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ द्वारा गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आगामी गुरुवार, 5 जून 2025 को एक वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन सुबह 6:00 बजे से लक्ष्मण मेला मैदान से गूलाला घाट तक किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे माननीय श्री ए. के. शर्मा, मंत्री – नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल। इस मौके पर समस्त माननीय पार्षदगण भी उपस्थित रहेंगे।
इस विशेष अवसर पर “#वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” विषय को आधार बनाकर जनसहभागिता से भरपूर कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रमुख हैं:
1. एक पेड़ मां के नाम – जिसमें आम नागरिकों, छात्रों और सामाजिक संगठनों द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।
2. नदी किनारा सफाई अभियान – गूलाला घाट और उसके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई विशेषकर प्लास्टिक अपशिष्ट हटाने हेतु चलाई जाएगी।
3. “लॉगिंग फॉर प्लास्टिक” अभियान – जिसमें प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाने तथा इसके दुष्प्रभावों से जागरूक कराने हेतु जनजागरूकता फैलाई जाएगी।
4. मानव श्रंखला – इस अभियान के तहत गोमती नदी के किनारे बने रिवर फ्रन्ट पर आम नागरिकों, छात्रों और सामाजिक संगठनों द्वारा बड़े स्तर पर मानव श्रंखला बनाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ वासियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा, “हम सबकी भागीदारी से ही स्वच्छ, सुंदर और टिकाऊ पर्यावरण का निर्माण संभव है।”
कार्यक्रम विवरण:*स्थान: छठ घाट, लक्ष्मण मेला मैदान, लखनऊ
समय: प्रातः 6:00 बजे
तिथि: गुरुवार, 5 जून 2025
यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरक पहल है, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सेवा और समर्पण को समर्पित जनकल्याण का प्रतीक भी है।
