योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 66वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया

योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 66वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया

लखनऊ। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 66वीं पुण्यतिथि आज पूरा देश मना रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ कई नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने ओपीडी में इलाज करारा रहे मरीजों से उनका हाल-चाल जाना साथ ही वेंटिलेटर सुविधा सेवा का भी उद्घाटन किया। सिविल हॉस्पिटल को सोमवार को ही 12 वेंटिलेटर मिले हैं। इनमें सात पीआईसीयू, एक नियोनेटल, दो इमरजेंसी वार्ड और दो कार्डियक वॉर्ड में लगे हैं। इसके बाद वह अपने सरकारी आवास रवाना हो गए। गौरतलब है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाती है। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाती है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक देशभक्त और स्वाभिमानी राष्ट्रवादी थे और उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। एक मजबूत और एकजुट भारत के लिए उनका जुनून हमें प्रेरित करता है और हमें 130 करोड़ भारतीयों की सेवा करने की ताकत देता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up