लखनऊ। पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 8 निवासी सिक्योरिटी गार्ड नित्य प्रकाश कई दिनों से लापता चल रहे थे। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड का शव हत्या कर नाले में फेंका हुआ मिला था। बता दें 27 फरवरी को 40 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड नित्य प्रकाश सिंह घर से निकले थे। हालांकि जब वह घर नहीं आए तो परिजनों ने 28 फरवरी को पीजीआई ठाणे में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई। जिसके बाद मोबाइल के सीडीआर से एक अहम सुराग मिला। उसकी मोबाइल सीडीआर से शव व हत्या के बारे में पुलिस को पता चला।जिसके बाद पुलिस ने नितिन कश्यप समेत 3 लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस की पूछताछ में नितिन कश्यप ने हत्या की बात को काबुल लिया। जिसके बाद पुलिस ने कल शाम आशियाना के औरंगाबाद से नित्य प्रकाश के शव निकाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद नितिन समेत 2 महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
