करवा चाौथ की धूम मेहंदी रचाने के लिए कतारों में खड़ी रहीं महिलाएं

करवा चाौथ की धूम मेहंदी रचाने के लिए कतारों में खड़ी रहीं महिलाएं

लखनऊ। आज देशभर में करवा चैथ का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह व्रत सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। महिलाएं करवाचैथ का व्रत पूरा दिन बिना पानी पिए संपन्न करती हैं। बता दें करवाचैथ की धूम सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि राजधानी में भी देखने को मिली। करवाचैथ के व्रत को लेकर महिलाओं के बीच एक अलग सा उत्साह देखने को मिला है। देर रात महिलाओं और लड़कियों ने बाजार में सजी मेहंदी की दुकानों पर मेंहदी रचाती नजर आईं। कपूरथला, हजरतगंज और गोमतीनगर में मेहंदी के दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली है। भीड़ की वजह से मेंहदी लगाने के लिए घंटों-घंटों कतारों में भी खड़ी रहीं। इस त्योहार की खुशी बरकरार रहे इसकी वजह से पुलिस प्रशासन भी काफी एक्टिव नजर आई। इस तरह महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलीगंज पुलिस ने चाक चैबंद इंतेजाम किए गए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up