उरई/जालौन। कौन कहता है कि पुलिस फरियादियों की सुनती नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही आईजीआरएस प्रणाली में शिकायतों के निस्तारण के लिए जिले की पुलिस को 13वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शत प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण में प्रथम आने पर पुलिस उच्चाधिकारियों ने जिले की पुलिस के कार्यों की प्रशंसा की है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आईजीआरएस में जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री से मिलने वाली पांच शिकायतों का निस्तारण कर 10 में से 10 अंक प्राप्त किए। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से प्राप्त
Day: November 1, 2019
मेडिकल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, 80 हजार की नकदी पर किया हाथ साफ
लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित रविन्द्र पल्ली का है इलाके मे पुलिस से बेखौफ चोरों ने एक मेडिकल स्टोर को अपना निशाना बनाया है। गुरुवार की रात चोरों ने मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ कर हजारों की नकदी पर अपना हाथ साफ किया। चोरी की ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक फैजाबाद रोड स्थित रविन्द्र पल्ली में राजेन्द्र नेगी नामक व्यक्ति की राज मेडिकल स्टोर नाम की दुकान है। जिसका शटर तोड़कर चोरों ने चोरी के वरदात को अंजाम दिया। वहीं चोरी की यह घटना वहा लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान से
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें व अमनों अमान कायम रखें: फरंगी महली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्या बल्कि पूरे भारत का सबसे संवेदनशील मसला “अयोध्या प्रकरण” जो कि एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। जिसको लेकर भारत तो क्या बल्कि भारत के बाहर तमाम देशों में रहने वाले लोगों की निगाहें इस मसले के फैसले पर टिकी हुई हैं। बहुत जल्द ही इसके ऊपर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाली है। जिसको लेकर ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फरंगी महली ने तमाम मुसलमानों से यह अपील की है कि वह देश में अमनों अमान कायम रखें। उन्होंने कहा हमारे मुल्क की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आता है तो
व्हाट्सएप जासूसी कांड में केंद्र सरकार की भूमिका की हो जांच: अखिलेश
लखनऊ। व्हाट्सएप के जरिये जासूसी की घटना से देश में छिड़ी बहस के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि विदेशी कंपनी द्वारा निजता के साथ छेड़छाड़ के दुस्साहिक प्रयास में केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार की भूमिका की जांच होनी चाहिये। यादव ने ट्वीट किया ‘‘ व्हाट्सएप के माध्यम से विदेशी कम्पनी द्वारा जासूसी किए जाने की खबर बेहद संवेदनशील एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती का विषय है। ये लोगों की निजी जदिंगी में झांकने का दुस्साहस है। इस विषय में भाजपा सरकार की भूमिका का खुलासा होना ही चाहिए। भाजपा के