36 घंटों का ऐतिहासिक विशेष सत्र पूरा, बना नया रिकॉर्ड

लखनऊ। योगी राज ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल दोनों सदनों का 36 घंटे लंबा निर्बाध सत्र चलाने का इतिहास बनाया है। विधानमंडल का विशेष सत्र लगातार 36 घंटे 42 मिनट तक चला। ये सत्र कई मायने में अहम रहा है। हालांकि विपक्षी दलों ने सत्र का बहिष्कार किया, लेकिन कुछ विपक्षी विधायक सदन की बैठक में शामिल हुए। वहीं विपक्ष की गैरमौजूदगी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुखद बताया। दोनों सदनों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि श्यह मेरा है, यह परायाश् है। ये सोच छोटे चरित्र वाले लोग रखते हैं, बड़े चरित्र वालों के लिए दुनिया ही

Read More

योगी की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी सुधांशु त्रिवेदी ने किया नामांकन

लखनऊ। तमाम दिग्गजों को चैंकाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की खाली सीट पर राज्यसभा का टिकट पाने वाले सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया। नामांकन का आज अंतिम दिन था। एक सीट पर हो रहे उप चुनाव में किसी अन्य दल के प्रत्याशी का नामांकन न होने से सुधांशु त्रिवेदी का राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। विधानभवन में शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे सुधाशु त्रिवेदी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक

Read More

तेजस एक्सप्रेस को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ। करीब डेढ़ सौ साल पुराने भारतीय रेल के इतिहास में बदलाव का नया युग आज से शुरू हो गया। तमाम विरोधाभास के बीच देश की पहली कॉरपोरेट सेक्टर की ट्रेन तेजस लखनऊ-नई दिल्ली के बीच रफ्तार भरेगी। लखनऊ से दिल्ली के बीच शुरू हुई तेजस ट्रेन को शुक्रवार सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रवाना किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से नयापन आता है। तेजस नयेपन का प्रतीक है, प्लेन जैसी ट्रेन है तेजस। इसके लिए आईआरसीटीसी बधाई का पात्र है। यूपी पहली तेजस ट्रेन का

Read More

आपरेशन 420 मे दो जालसाज़ गिरफ्तार फर्ज़ी दस्तावेज़ बरामद

लखनऊ। भोली भाली जनता को लुभावने सपने दिखा कर ठगी का शिकार बनाने वाले जालसाज़ो के विरूद्ध एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा चलाए गए आपरेशन 420 के अन्तर्गत लखनऊ पुलिस को लगातार कामयाबियां मिल रही है। आपरेशन 420 के अन्तर्गत हो रही जालसाज़ो की गिरफ्तारी के क्रम मे आज राजधानी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है । क्राईम ब्रान्च और गौतम पल्ली पुलिस ने दो ऐसे शातिर जालसाज़ गिरफ्तार किए है जो शासन मे बैठे बड़े अधिकारियो सांसद विधायको का अपने आपको करीबी बता कर उनके लेटर हेड फर्ज़ी तरीके से इस्तेमाल कर अधिकारियो को दबाव मे लेकर गैर कानूनी कार्य

Read More

Scroll Up