आलमबाग मे मेट्रो स्टेशन के नीचे मिली युवक की लाश

लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के नीचे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मेट्रो स्टेशन के पास पड़े शव को देख कर राहगीरो ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुॅची और आसपास के लोगो को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया लेकिन मृतक की श्ज्ञिनाख्त नही हो सकी। कृष्णा नगर पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है नियम के अनुसार शव को पोस्टमार्टम हाउस मे 72 घटो तक शिनाख्त के लिए सुरक्षित रख्खा जाएगा यदि इन 72 घंटो मे शव की शिनाख्त नही हो

Read More

भाजपा प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन बोले आजम की बस एक ही थ्योरी-चोरी और सीना जोरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रामपुर से सांसद आजम खान के भ्रष्टाचार और आपराधिक कृत्यों को छिपाने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) धरना-प्रदर्शन कर महौल खराब करने की कोशिश कर रही है। रामपुर में गरीब किसानों की जमीन पर कब्जा करने वाले आजम खान के प्रति जनता में जरा भी सहानुभूति नहीं है। यही वजह है कि एक अगस्त को रामपुर में आजम खान के समर्थन में सपा का प्रदर्शन पूरी तरह से न केवल फ्लाप रहा बल्कि इससे आम जनता में भी सपा

Read More

सड़क हादसे मे थानाध्यक्ष व एक दरोगा की मौत तीन घायल मुख्यमंत्री ने जताया दुख

लखनऊ। सिद्धार्थनगर मे एक दिल को दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया यहा हुए हादसे मे थानाध्यक्ष और एक दरोगा की मौत हो गई सिद्धार्थ नगर जिले के चिल्हिया के थाना अध्यक्ष राजकुमार यादव और उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव की एक सड़क हादसे में मौत पर जहा पूरा पुलिस महकमा सदमे मे है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख करते हुए मृतको के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। थाना अध्यक्ष चिल्हिया अपने सहयोगी उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव के साथ एक

Read More

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा पीड़िता को भेजा जाए दिल्ली एम्स

लखनऊ। उन्नाव मामले की पीड़िता और अधिवक्ता का केजीएमयू ट्रामा सेंटर के आईसीयू में रविवार से इलाज चल रहा है लगातार केजीएमयू प्रशासन द्वारा बताया जा रहा है कि दोनों मरीजों की हालत गम्भीर है हादसे मे घायल पीड़िता और उसके वकील की हालत नाज़ुक होने की वजह से उन्हे वेंटीलेटर पर रखा गया है। मेडिकल कालेज के ट्रामा सेन्टर मे भर्ती पीडिता और उसके अधिवक्ता का हाल जानने आज दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पहुॅची और उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लड़की की हालत अभी भी नाजुक स्थित में है इस लिए उसके बेहतरी

Read More

इबादतों के सही होने के लिए मसायल का जानना जरूरीः मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली

दारूल उलूम फरंगी महल के अन्र्तगत कुर्बानी हेल्प लाइन उद्घाटन लखनऊ। हज और कुर्बानी के सही होने के लिए मसायल का जानना जरूरी है। इस के बिना हम खुदा की इबादत का हक़ अदा नही कर सकते। कुरान पाक में ईमान वालों से कहा गया कि अगर तुमको किसी चीज के बारे में मालूम न हो तो अहले इल्म से पूछ लो। इन विचारों को नाजिम दारूल उलूम फरंगी महल मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह लखनऊ ने आज दारूल उलूम में कुर्बानी हेल्प लाइन के उद्घाटन के अवसर पर प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चाहिए कि

Read More

मुस्लिम महिलाओं ने मोदी को कहा धन्यवाद

लखनऊ। भाजपा महानगर कार्यालय कैसरबाग पर पर सैकड़ो मुस्लिम महिलाओं ने पहुँच कर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के माध्य्म से मोदी जी को धन्यवाद आभार व्याप्त किया। मोदी जी के नेतृत्व में राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास होने पर पूरे देश की मुस्लिम महिलाओं में खुशी का माहौल है। इसी सिलसिले में आज भाजपा महानगर कार्यालय पर पहुंचीमहिलाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कार्यालय पर मिठाई वितरण किया और उनके महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी में एक नया सवेरा हुआ है, तीन

Read More

ओपी सिंह ने किया नवनिर्मित “फोर्ट वॉल बहुमंजिला बैरक” का उद्धाटन

लखनऊ। उत्तर प्रदेष के डीजीपी ओपी सिंह ने नवनिर्मित फोर्ट वॉल बहुमंजिला बैरक का उद्धाटन किया। इस दौरान एसएसपी, एडीजी राजीव कृष्णन और डीएम कौशल राज शर्मा मौजूद रहे। इसके निर्माण मे 7 करोड़ 32 लाख की लागत आई है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि बहुमंजिला बैरक आधुनिक उपकरण से लैस है। इसमें 250 से 300 पुलिसकर्मियों की रहने के लिए जगह है । उन्होंने बताया कि नई बैरक एसएसपी कलानिधि नैथानी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार था। सिंह ने बताया कि इस मंजिल के निर्माण से पुलिसकर्मियों को सुविधा मिलेगी। वह अच्छे ढंग से रह सके। इसमें उनके

Read More

कुर्बानी में सफ़ाई और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें: मौलाना खालिद रशीद

कुर्बानी करते समय न फोटो लें और न सोशल मीडिया पर अपलोड करें लखनऊ, । जिल हिज्ज के महीने के पहले दस दिन बहुत बरकत वाल हैं। हदीस शरीफ में पहली जिल हिज्ज से 09 तारीख तक रोजे रखने की बहुत फजीलत आयी है। इन दिनों में किसी भी नेक काम करने का सवाब आम दिनों के मुक़ाबले में कई गुना ज़्यादा है। लिहाज़ा हम लोगों को चाहिये कि इन दिनों में नमाज़, तिलावत, ज़िक्र, सदक़ा व खैरात का ज़्यादा से ज़्यादा एहतिमाम करें। इन ख्यालात का इज्हार इमाम ईदगाह व काजी-ए-शहर लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली चेयरमैन इस्लामिक

Read More

31 जुलाई से 7 अगस्त तक प्रदेष भर मे चलाया जायेगा विशेष अभियान

लखनऊ। मौसम के दृष्टिगत उपभोग की जाने वाली सब्जियों में अत्यधिक कीटनाशकों व खनिज तेलों के प्रयोग से उन्हें चमकाने एवं कृत्रिम रूप से रंगे जाने की सम्भावना बढ़ जाती है। इसमें कुछ प्रकरणों में हैवी मेटल तथा पेस्टीसाइड होने की भी सम्भावना होती है। अतः इसकी रोकथाम के दृष्टिगत डा0 अनिता भटनागर जैन, अपर मुख्य सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, के निर्देशानुसार दिनंाक 31.07.2019 से दिनांक 07.08.2019 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में विशेष अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। अभियान के अन्तर्गत आॅफ सीजन की सब्जियों विशेषकर धनिया, मेथी, पालक, पत्तागोभी, परवल, ब्रोकली, हरी

Read More

मैक्स लाइफ ने लखनऊ में किया अपने कारोबार का विस्तार

लखनऊ। देश की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में से एक मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने आज लखनऊ में अपनी मौजूदगी में विस्तार की घोषणा की। इस विस्तार से देश के तेजी से विकास करते शहरों के उपभोक्ताओं की जीवन बीमा उत्पादों तक आसान पहुंच होगी और साथ हीए वित्तीय रूप से सुरक्षित देश बनाने के जीवन बीमा के व्यापक मिशन को भी मदद मिलेगी। यह विस्तार आने वाले वर्षों में प्रोपराइटरी चैनल की अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के कंपनी के मिशन के मुताबिक है। अपनी हर नई शाखा में 8 से 10 पूर्णकालिक कर्मचारियों की भर्ती करने के अलावा इस

Read More

Scroll Up