विश्व फुटबाल की नियामक संस्था-फीफा ने थाईलैंड की गुफा में फंसे 12 स्कूली बच्चों और उनके कोच को 15 जुलाई को मास्को में होने वाले फीफा विश्व कप का फाइनल देखने के लिए आमंत्रित किया है। समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, फीफा 23 जून के बाद से ही बच्चों के बचाव अभियान की खबरों पर लगातार नजर बनाए हुए है। फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फैंटिनो ने थाइलैंड फुटबाल एसोसिएशन को भेजे एक पत्र में कहा, “जैसा कि हम सब उम्मीद करते हैं कि अगर वे आगामी दिनों में अपने परिवारों से मिलते हैं और उनका स्वास्थ्य उन्हें यात्रा
Category: विदेश
बाढ़ और मूसलाधार बारिश के कारण 11 की मौत,
शनिवार को एनएचके ने कहा कि, मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण पश्चिमी और मध्य जापान में 11 लोगों की मौत के साथ कम से कम 45 लोग लापता हो गए हैं। इसके साथ ही 16 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है। जापान के मौसम विभाग ने मुख्य द्वीप पश्चिमी होन्शू के चार प्रान्तों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, नदियों के बढ़ते जलस्तर और तेज हवाओं के चलने के बारे में अंदेशा जताया है। एजेंसी ने कहा है कि हालांकि पश्चिमी-पूर्वी जापान के बीच अलग-अलग घनत्व वाली हवाएं सामान्य हो गई
थाईलैंड के फुकेट में नाव डूबने से एक की मौत
थाईलैंड के पर्यटक द्वीप फुकेट में समुद्र में तेज हवाओं के कारण एक नाव डूब गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और दर्जनों चीनी पर्यटक लापता हैं। रात होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया है। फुकेट में आपदा निवारण कार्यालय ने बताया कि ‘दि फीनिक्स नाम की नाव जिस वक्त डूबी उस वक्त उसमें 90 लोग सवार थे जिनमें से ” आधे लोगों को बचा लिया गया। नाव स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे कोह राचा से फुकेट लौट रही थी। गुरूवार की देर शाम समुद्र से एक शख्स का शव निकाला गया जिसने ‘ दि
अमेरिका-चीन ट्रेड वार:
दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में पहला आक्रामक कदम उठाने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय से अरबों अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा की चीनी वस्तुओं पर भारी-भरकम अमेरिकी शुल्क आज रात से प्रभावी हो जाएंगे। चीन ने डॉलर का बदला डॉलर से लेने का इरादा जाहिर करते हुए अमेरिकी निर्यात पर ” तत्काल शुल्क लगा दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस टकराव से वैश्विक अर्थव्यवस्था में खलबली पैदा हो जाएगी और विश्व व्यापार प्रणाली पर इसका काफी नकारात्मक असर पड़ेगा। उद्योग जगत में असहजता के नए संकेत आज उस वक्त देखने को
पाकिस्तान में सीपीईसी के खिलाफ उठ रही हैं विरोध की आवाजें
पाकिस्तान में चीन-पाक आर्थिक गलियारे के लेकर वहां के स्थानीय लोगों में काफी असंतोष है। उसकी वजह है अपर्याप्त रोजगार के साथ ही 2700 किलोमीटर लंबे आर्थिक गलियारे से लगते आवासीय इलाकों में भारी तादाद में सैन्य तैनाती। यह खबर इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप ने दी है। ग्वादर बंदरगाह सीपीईसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके जरिए चीन यह उम्मीद करता है कि उसकी पहुंच अरब सागर तक हो जाएगी और वे अपने सामानों को निर्यात करने के लिए इसे वैकल्पिक समुद्री रास्ते के तौर पर इस्तेमाल कर सकेगा। लेकिन, सीपीईसी के बीच में अशांत बलूचिस्तान के आने वहां पर पर भारी विद्रोह
वेनेजुएला पर कब्जा क्यों नहीं कर लेता अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल अगस्त में ओवल ऑफिस में वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाने को लेकर हुई एक बैठक में एक अजीब सवाल पूछा। ट्रंप ने अपने शीर्ष सहयोगियों से कहा कि अमेरिका वेनेजुएला पर कब्जा क्यों नहीं कर लेता। इस बैठक की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने इस गोपनीय बातचीत का खुलासा किया है। अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ट्रंप ने कहा था कि क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले वेनेजुएला पर जब कोई समाधान नहीं निकल रहा है तो अमेरिका उस अशांत देश पर कब्जा क्यों नहीं
कराची में वोट मांगने के लिए नाली के पानी में लेट गए यह नेता
चुनाव के पहले नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। लेकिन कराची में एक नेता ने तो हद कर दी। यहां एक नेता वोट मांगते हुए सीवेज के पानी में बैठ गए और लेट गए। केवल इतना ही नहीं उन्होंने वहां से एक फेसबुक लाइव भी किया। थोड़ी देर के बार उन्होंने अपने हाथ में पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा भी लहराया और नाले में लेटकर मुस्काते हुए अपने समर्थकों से फोटो भी खिंचवाया। कराची के अयाज मेमन मोतीवाला एनए-243 से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। अयाज इस कदम के द्वारा यह दिखाना चाहते थे कि उन्हें लोगों को गंदगी
जिहादियों के हमले में मारा गया आईएस सरगना बगदादी का बेटा
सीरिया के होम्स प्रांत में जिहादियों के एक हमले के दौरान इस्लामिक स्टेट सरगना अबू बकर अल-बगदादी का बेटा हुदायफाह अल-बद्री मारा गया। आईएस की प्रोपैगैंडा एजेंसी अमाक ने एक बयान में कहा, ”होम्स में थर्मल पावर स्टेशन पर नुसायरियाह और रूस के खिलाफ अभियान में अल-बद्री मारा गया। अमाक ने इसके साथ एक युवक की तस्वीर जारी की है जिसके हाथ में राइफल है। आईएस राष्ट्रपति बशर अल-असद के अलावैत धार्मिक अल्पसंख्यक पंथ के लिए नुसायरियाह शब्द का इस्तेमाल करता है। आईएस ने 2014 में ईराक के बड़े हिस्से पर कब्जे के बाद सीरिया और ईराक में खुद को
दहकते ज्वालामुखी में फल, सब्जी फेंक यहां मनाते हैं त्योहार
दुनियाभर में न जाने कितने ही त्योहार मनाए जाते हैं। लेकिन इंडोनेशिया का एक पारंपरिक त्योहार याडन्या कसादा सचमुच अनोखा त्योहार है। इसमें ज्वालामुखी में कुछ खास चीजों को फेंकने की परंपरा है। यह त्योहार वहां की स्थानीय हिंटरलैंड्स और टैंगर आदिवासी समुदाय खासतौर पर मनाते हैं। यह त्योहार स्थानीय कसादा महीने के 14वें दिन मनाया जाता है। बीते रविवार को इसमें शामिल होने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे। ऐसे मनाते हैं त्योहार हर साल की तरह यहां स्थित ब्रोमो पर्वत पर स्थानीय लोग और पर्यटक इस धार्मिक त्योहार को मनाने के लिए जमा होते हैं। इस त्योहार में
कार एक्सीडेंट में हो गई थी मौत,
दक्षिण अफ्रीका के गुटेन प्रांत के मुर्दाघर में एक महिला जीवित पाई गई। महिला को एक सड़क दुर्घटना के बाद मृत घोषित कर दिया था। सोमवार को उन्हें मुर्दाघर लाया गया। एंबुलेंस सर्विस डिस्ट्रेस अलर्ट ऑफिशियल का कहना है कि 24 जून को कार्लेटनविले में एक सड़क दुर्घटना के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद उन्हें मुर्दाघर भेज दिया गया। जब मुर्दाघर के लोग उन्हें निकालने आए तो देखा कि उनकी सांस चल रही थी। डिस्ट्रेस अलर्ट के ऑपरेशन मैनेजर का कहना है कि हमने पूरी प्रक्रिया अपनाई थी, हमें नहीं पता यह कैसे हुआ।
