आईपीएल सीजन 11 की शुरुआत कल (7 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के दमदार मुकाबले के साथ होगी। ऐसा माना जा रहा है आईपीएल के रोमांच की झलक इसी मैच में लोगों को देखने को मिल सकती है क्योंकि मुंबई और चेन्नई की टीमें इस टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी मानी जाती हैं। सात अप्रैल यानि कल शनिवार को ये मैच शाम 8 बजे, IPL ओपनिंग सेरेमनी खत्म होने के बाद शुरू होगा। इस आईपीएल में सबकी नजरें चेन्नई सुपर किंग्स पर टिकी हुई हैं, क्योंकि दो बार की ये चैंपियन टीम 2 साल के बाद इस टूर्नामेंट में
Author: admin
ओपनिंग सेरेमनी में कुछ ऐसा होगा रितिक-जैकलीन का डांस
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन का आगाज आज होना है। शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर ओपनिंग सेरेमनी के साथ आईपीएल का बिगुल बजेगा और उसके बाद मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच खेला जाना है। आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी से रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा भले ही नाम वापस ले चुके हैं, लेकिन रितिक रौशन और जैकलीन फर्नांडिस के डांस को लेकर लोगों में बहुत उत्सुकता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे होगा उनका डांस। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर पेज पर डांस रिहर्सल की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। इसमें स्टेडियम
अनोखे अंदाज में दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे सुनील ग्रोवर
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और टीवी जगत की पॉपुलर पूर्व अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे की जोड़ी दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। क्रिकेट पर आधारित बेव सीरीज‘दन दना दन का प्रोमो रिलीज हो गया है। जिसमें सुनील एकदम नए लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि सुनील ग्रोवर इस शो को डिजीटल प्लैटफॉर्म देखने के साथ ही साथ कलर्स चैनल पर शनिवार और रविवार रात 11 बजे देख सकते हैं। इस क्रिकेट कॉमेडी शो में सुनील प्रोफेसर लल्लू बल्ले वाला उर्फ एलबीडब्ल्यू का रोल में नजर आएंगे। वहीं शिल्पा शिंदे और कॉमेडियन्स भी सुनील का साथ देते हुए
हां मैने ही दी थी गालियां, लेकिन…
सलमान खान की सजा से लेकर कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट कई सारी मामलों को पर आपत्तिजनक ट्वीट किए। जिसके बाद गालियों से भरे ट्वीट्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। लेकिन बाद में कपिल ने ट्वीट्स को डिलीट कर ट्विटर अकाउंट हैक करने की बात कही। और सारे आपत्तिजनक ट्वीट को हैकर का काम बता दिया है। कुछ ही देर कपिल ने एक और ट्वीट किया जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए। अभी मामला शांत ही होने वाला था कि कपिल शर्मा के इस ट्वीट ने नई बहस छेड़ दी। कपिल ट्वीट करते हुए लिखा है कि पहले
सलमान के बचाव में सामने आए शाहऱुख खान
काला हिरण मामले को लेकर सलमान खान को हुई पांच साल की सजा पर आखिर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख सामने आए हैं। सलमान को मिली सजा के खिलाफ कई बॉलीवुड हस्तियां सामने आई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। वीडियो में शाहरुख खान अपने दोस्त सलमान का बचाव करते हुए कह रहे हैं कि- सलमान स्टार होने का कीमत चुका रहे हैं। दरअसल, शाहरुख खान का वारयल वीडियो काफी पुराना है। जिसमें बादशाह अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कह रहे हैं कि मेरे शुरुआती दिनों में सलमान
जलन में रेस्टोरेंट मालिक ने विरोधी के सूप में किया पेशाब,
चीन में एक रेस्टोरेंट मालिक द्वारा अपने विरोधी को बदनाम करने और उसका धंधा चौपट करने के लिए शर्मनाक तरीका अपनाने का मामला सामने आया है। मामला चीन के दक्षिणी प्रांत हैनन की राजधानी डांगबी का है। यहां एक नूडल शॉप के मालिक ने एक दिन सुबह पाया कि उसकी दुकान में मौजूद बीफ में कुछ अजीब तरह की बदबू आ रही है। इस उसे कुछ गलत होने का शक हुआ। इसके बाद इस गलत काम का पता लगाने के लिए अपनी दुकान में सीसीटीवी इंस्टॉल करा दिए। सीसीटीवी लगाने के अगले दिन उसने देखा कि रात में दूसरी दुकान
मशीन से साफ होगा अंतरिक्ष का कचरा
अंतरिक्ष में भेजे गए कुछ उपग्रह खराब होने के बावजूद वहीं चक्कर काट रहे हैं और भविष्य के उपग्रहों के लिए खतरा बन चुके हैं। इन्हें साफ करने की तकनीक ईजाद करने के लिए दुनियाभर के विशेषज्ञ लगे हुए हैं। खबर है कि अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने धरती के ऊपरी वातावरण में चक्कर काट रहे बेकार हो चुके उपग्रहों की सफाई के एक सफाई उपग्रह इसी हफ्ते भेजा है। यूरोपीय वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित करने का दावा किया है जिसके जरिये अंतरिक्ष के कचरे को साफ करना आसान होगा। इसे रिमूव डेबरिस नाम दिया गया है और इसमें एक
गाजा में हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 22 की मौत
इजरायल और गाजा की सीमा पर फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन में घायल हुए एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो जाने से एक सप्ताह में हिंसा में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। प्रशासन अभी और लोगों के मरने की आशंका जता रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, विरोध प्रदर्शन में अबतक 20 फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। सीमा के निकट मारे गए दो लोगों के शवों को इजरायल द्वारा उनके मृतकों में जोड़ने के कारण गाजा ने उन शवों को अपने मृतकों में नहीं जोड़ा था। इजरायली सेना के अनुसार, शुक्रवार को
कैंब्रिज एनालिटा के बाद फेसबुक ने इस कंपनी को भी किया निलंबित
डाटा लीक मामले में फेसबुक ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कैंब्रिज एनालिटा के बाद कनाडा की राजनीतिक परामर्श कंपनी एग्रीगेट आईक्यू (AggregateIQ) को निलंबित करने की सूचना दी है। यह फैसला डाटा लीक मामले का पर्दाफाश करने वाले क्रिस्टोफर वाइली के ये कहने के बाद लिया गया है कि कैंब्रिज एनालिटा एग्रीगेट आईक्यू के साथ काम कर करती थी फेसबुक ने अपने बयान में कहा कि, रिपोर्ट के अनुसार एग्रीगेट आईक्यू के एससीएल के साथ काम करने की बात सामने आई है। जिससे इस कंपनी पर भी अनुचित तरीके से फेसबुक यूजर्स का डाटा प्राप्त करने का आरोप
गंगा में प्रदूषण पर हाईकोर्ट ने केंद्र
हाईकोर्ट ने एक बार फिर से गंगा में प्रदूषण के मामले में गंभीरता से लिया है। न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एकलपीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले को जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने के निर्देश रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त को दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा है कि याचिका को उचित आदेश पारित करने के लिए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसफ के समक्ष पेश किया जाए। वहीं प्रदेश और केंद्र सरकार सहित अन्य एजेंसियों को जवाब के लिए नोटिस भी जारी किया है। ऋषिकेश और हरिद्वार का लिया संज्ञान मामले के अनुसार एकलपीठ के संज्ञान में आया
