अररिया सदर अस्पताल के कैदी वार्ड का गेट बंद ही रह गया और कपड़े की रस्सी बनाकर खिड़की तोड़कर दो विचाराधीन कैदी तीसरी मंजिल से उतरकर फरार हो गए। पुलिस को शनिवार की सुबह में इसकी भनक लगी। इसमें एक कैदी सिमराहा, फारबिसगंज निवासी नारायण ततमा हत्या के एक मामले में न्यायिक हिरासत में था। वह पिछले 18 दिनों से सदर अस्पताल में जेल के चिकित्सक की अनुसंशा पर था। वहीं दूसरा कैदी मटियारी फारबिसगंज का रहने वाला सनोज मंडल था। यह चोरी के आरोप में बंदी था। 19 अप्रैल को से जेल से सदर अस्पताल लाया गया था।
Author: admin
इन 5 बड़े फैसलों से चर्चा में रहे मुख्य न्यायाधीश
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्र कई आदेशों को लेकर चर्चा में रहे। इनमें से कुछ फैसले उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहते हुए सुनाए तो कुछ सुप्रीम कोर्ट में जज बनने के बाद दिए। उनके चर्चित फैसलों में दिल्ली के निर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखना और चाइल्ड पोर्नोग्राफी वाली वेबसाइट को बैन करना शामिल है। इसके अलावा केरल के सबरीमाला मंदिर के द्वार महिला श्रद्धालुओं के लिए खोलने के आदेश भी जस्टिस मिश्र ने ही दिए थे। उनके इन पांच सबसे बड़े फैसलों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हुई। ये अहम
12 साल तक की बच्चियों से रेप पर ‘सजा ए मौत’ का आ सकता है अध्यादेश
मोदी सरकार की कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में 12 साल की बच्ची के साथ रेप पर फांसी के प्रावधान वाले अध्यादेश समेत कई अहम फैसले होनेवाले हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू कश्मीर के कठुआ में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर देशभर में गुस्से के माहौल की पृष्ठभूमि में सरकार ‘बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम’ (पॉक्सो) में संशोधन के लिए अध्यादेश लाने की योजना बना रही है। प्रस्ताव के अनुसार 12 साल तक बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को भी मौत की सजा सुनाई जा सकती है। पॉक्सो कानून के
संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल जवान हवलदार चरणजीत सिंह शहीद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तानी सेना की ओर से 17 अप्रैल को की गई गोलीबारी में घायल हुए सेना के जवान ने सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। सेना के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। इसी के साथ राज्य में पाकिस्तान द्वारा इस वर्ष किए जाने वाले संघर्षविराम उल्लंघन की 650 घटनाओं में मरने वालों की संख्या 31 हो गई जिनमें 16 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि 17 अप्रैल को सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में हवलदार चरणजीत सिंह (42) को गोली लग गई थी।
अब खाने पर नहीं करना पड़ेगा कंट्रोल
आप जब भी वजन कम करने के बारे में सोचते हैं, तो अकसर एक ही गलती करते हैं और वह ये कि वह कई तरह के फूड को अपनी डाइट लिस्ट से दूर कर देते हैं। वहीं दूसरी और खाना भी कम देते हैं। लेकिन पेन्न स्टेट यूनिवर्सिटी के नए अध्ययन से इस बात का पता लगा है कि वजन कम करने का सबसे गुणकारी तरीका है, अपनी पसंदीदा हेल्दी फूड को ज्यादा से ज्यादा खाना। कम खाना खाने से अच्छा ऑप्शन हेल्दी फूड खाना है। इससे पहले आए अध्ययन से भी यही पता लगा था कि लोग अकसर प्रोसेस्ड और जंक
पति ने ससुराल में जाकर पत्नी की हत्या कर खुद को भी गोली से उड़ाया
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-30 में एक युवक ने अपनी ससुराल में जाकर पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इसके चलते महिला अपने मायके में आकर रह रही थी। इससे पति काफी नाराज था। इसी कारण गुरुवार को उसने ससुराल में जाकर पहले तो उसने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना की सूचना
भारत में 4 साल में 27% बढ़ी बैंक खातों की संख्या,19 करोड़ वयस्क अभी भी महरूम
देश के करीब 19 करोड़ वयस्कों का कोई बैंक खाता नहीं है, जो कि चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी आबादी है। हालांकि खाताधारकों की संख्या 2011 के 35 फीसदी से बढ़कर 2017 में 80 फीसदी हो चुकी है। विश्व बैंक की रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। विश्व बैंक द्वारा गुरुवार को जारी वैश्विक फाइंडेक्स रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में वित्तीय समावेशन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही और खाताधारकों की संख्या जो 2011 में 35 फीसदी थी और 2014 में 53 फीसदी थी। वह 2017 में बढ़कर 80 फीसदी हो गई है। इस हिसाब
बैंकों और एटीएम में फिर क्यों गहराया है कैश का संकट
नोटबंदी के बाद एक बार फिर एटीएम और बैंकों में कैश का संकट गहरा गया है। एटीएम में कैश की किल्लत को लेकर कई कारण सामने आ रहे हैं। बढ़ते एनपीए ने बैंकों की साख को हिला दिया है। इन्हें उबारने के लिए खातों में जमा रकम के इस्तेमाल की अटकलों ने ग्राहकों को डरा दिया है। पैसा निकालने की प्रवृत्ति एकाएक बढ़ गई है और 60 फीसदी एटीएम पर लोड चार गुना तक बढ़ गया है। इसके अलावा दो हजार के नोटों की बंद छपाई और 200 के नोटों के लिए एटीएम का कैलीब्रेट न होना भी बड़ी समस्या
जिस गेंदबाज के सामने बड़े-बड़े हुए फेल,क्रिस गेल ने निकाला उसका तेल
विस्फोटक कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक बार फिर साबित किया कि टी-20 क्रिकेट के यूनिवर्सल बॉस वहीं हैं। आईपीएल के 10वें और 11वें संस्करण में अब तक जिस गेंदबाज को खेलने में बल्लेबाजी के बड़े-बड़े सूरमाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, क्रिस गेल ने उसके एक ही ओवर मेंं चार गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़ दिए। किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मोहाली में खेले गए आईपीएल 2021 के 16वें मैच में क्रिस गेल ने लेग स्पिनर राशिद खान की जमकर धुनाई की। क्रिस गेल ने 63 गेंद में नाबाद 104 रन की
गेल की सेंचुरी पर प्रीति जिंटा और युवी का डांस नहीं देखा तो क्या देखा
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में क्रिस गेल ने साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें यूनिवर्स का बॉस कहा जाता है। मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग अटैक को सबसे मजबूत माना जाता है, लेकिन गेल के सामने वो भी पूरी तरह से फेल हो गया। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से गेल ने 63 गेंद पर नॉटआउट 104 रनों की पारी खेली। गेल की सेंचुरी होते ही टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा और साथी खिलाड़ी युवराज सिंह तो जैसे खुशी से पागल ही हो गए। दोनों इस तरह डांस करने लगे, मानो किंग्स इलेवन पंजाब ने
