पुर सुकून माहौल मे सम्पन्न हुआ यौमे आशूर का जुलूस

ज़मीन से लेकर थी आसमान तक सुरक्षा चप्पे चप्पे पर था पुलिस का पहरा डीएम कौशल राज शर्मा एसएसपी कलानिधि नैथानी रहे खुद मौजूद लखनऊ। हज़रत इमाम हुसैन अ0स0 की शहादत का गम आज पूरी दुनिया मे मनाया गया। पुराने लखनऊ मे हज़रत इमाम हुसैन की याद मे यौमे आशूर का जुलूस गमज़दा माहौल मे कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। सुबह दस बजे नाज़िम साहब के इमाम बाड़े मे मौलाना कल्बे जव्वाद नक़वी ने जुलूस से पहले मजलिस पढ़ी जिसमे उन्होने कर्बला का खौफनाक म़ंजर बयान किया तो गमज़दा अज़ादार अपने आपको रोने से रोक नही पाएं और फूट

Read More

गमज़दा माहौल मे निकला शब-ए-आशूर का जुलूस

सुरक्षा घेरे मे चलता रहा जुलूस सीसटीवी और ड्रोन कैमरा करता रहा निगरानी लखनऊ। पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे मुशकिल कुशा शेरे खुद हज़रत अली अ0स0 के बेटे हज़रत इमाम हुसैन अ0स0 की शहादत दस मोहर्रम को कर्बला के मैदान मे हुई थी। इस दिन को यौमे आशूर के दिन के नाम से जाना जाता है । यौमे आशूर के दिन पूरी दुनिया में हज़रत इमाम हुसैन का गम मनाया जाता है। यौमे आशूर से पहले नौ मोहर्रम की रात पुराने लखनऊ मे नाज़िम साहब के इमाम बाड़े से शब-ए-आशूर का जुलूस निकाला गया । जुलूस से पहले

Read More

87 साल के कल्याण सिंह ने ली बीजेपी की सदस्यता, दोबारा शुरू की राजनैतिक पारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। 87 साल के कल्याण अब फिर से राजनैतिक पारी शुरू कर बीजेपी का कल्याण करेंगे। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी छवि कट्टरपंथी हिंदुत्ववादी व प्रखर वक्ता की है। राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका बेहद अहम रही थी। जानने योग्य है कि कल्याण सिंह ने

Read More

सपा अकेले लड़ेगी 2022 का विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव

लखनऊ। बसपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लडने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लडने का ऐलान किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के तहत बसपा को 10 और समाजवादी पार्टी को 5 सीटें मिली हैं। नतीजों के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा के साथ गठबंधन से अलग हो गईं और विधानसभा उपचुनाव अकेले लडने का ऐलान कर दिया।अखिलेश यादव से जब मायावती को लेकर सवाल किया गया तो उसने इसपर कुछ भी बोलने से साफ इनकार

Read More

रैंप पर उतरी खूबसूरत मॉडल्स ने बिखेरा फैशन का जलवा

लखनऊ। एपी आर्गेनाजेशन की ओर से मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैमर- 2019 मॉडलिंग शो का फिनाले होटल डायमंड पैलेस में आयोजित किया गया। यहां रैंप पर कांटेस्टेंट्स ने फैशन का जलवा बिखेरा। शो में कांटेस्टेंट को डिंपल दत्ता, प्रीती नरूला, नीमा पंत और अर्पण गुप्ता ने जज किया। शो में मुख्य अतिथि के तौर पर राहुल गुप्ता और विवेक अग्रवाल मौजूद रहे। इवेंट दो कैटेगरी क्लासिक और गोल्ड में हुआ। क्लासिक में 20-40 और गोल्ड में 40-55 उम्र की महिलाओं ने हिस्सा लिया। मिसेज इंडिया ग्लैमर के लिए 30 और मिस इंजिया ग्लैमर के लिए 10 कांटेस्टेंट ने फाइनल में

Read More

आईएएस पर लगे आरोप निराधार क्लीन चिट

लखनऊ। चिनहट इलाके में सूडा के निदेश उमेश प्रताप सिंह पर दर्ज कराई गई एफआईआर फर्जी साबित हुई है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट, परिजनों और नौकरो से पूछताछ के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है। इस खुलासे के बाद सूडा के निदेशक पर दर्ज रिपोर्ट को अब खारिज किए जाने की कानूनी तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है। बता दें कि गोमतीनगर के विकल्पखंड में रहने वाले सूडा के निदेशक आईएएस अधिकारी उमेश प्रताप सिंह की 42 वर्षीय अनीता सिंह की 1 सितंबर को गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में मृतिका के परिजनों के

Read More

ग़मज़दा माहौल में निकाला गया जुलूस अलम फातेह फुरात

मश्क़ भर के नहर से प्यासा निकल आया जरी यह सिफ़त देखी गई अब्बास के किरदार मेँ लखनऊ।;रिपोर्ट शेख साजिद आठ मोहर्रम की शब दरिया वाली मस्जिद से निकलने वाला अलम ए फातहे फुरात का जुलूस अपने निर्धारित समय से निकाला गया। ये जुलूस हज़रत इमाम हुसैन के भाई जनाब अब्बास अलमदार की याद में निकाला जाता है । हजरत अब्बास को इमाम हुसैन ने कर्बला में अलम देकर यह कहा था की अब्बास आज से तुम लश्कर के सरदार हो रोज़े आशूरा जब सकीना बीबी ने चचा अब्बास से कहा कि हाय पियास मारे डालती है तब इमाम हुसैन

Read More

शान्तीपूर्ण माहौल मे निकाला गया शाही मेंहदी का जुलूस

शान्तीपूर्ण माहौल मे निकाला गया शाही मेंहदी का जुलूस सीसीटीवी और ड्रोन कैमरो से हुई जुलूस की निगरानी लखनऊ।  सेहरा बांधे हुए मैदान में वो क़त्ल हुआ बियाह की हाय उसे रास न आई मेंहदी। हुसैनाबाद ट्रस्ट की ज़ेरे निगरानी हर वर्ष संातवी मोहर्रम को हज़रत क़ासिम अ0स0 की याद मे ऐतिहासक आसिफी इमाम बाड़े से निकाला जाने वाला शाही मेंहदी का जुलूस शाही शानो शौकत के साथ रिवायती अन्दाज़ मे शान्तीपूर्ण माहौल मे निकाला गया। आसिफी इमाम बाड़े से निकाले गए शाही मेंहदी के जुलूस से पहले मौलाना ज़हीर हसन खाॅ ने मजलिस पड़ी जिसमे उन्होने कर्बला का मंज़र

Read More

फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया

लखनऊ। फिजियोथेरेपी यानि भौतिक चिकित्सा जिसमें मरीज को चोट, जोड़ों के दर्द, हड्डियों और मुलायम टिश्यू के दर्द, हृदय, छाती और फेफड़े, दिमाग से संबंधित परेशानियों से बचाये जाने की कारगर चिक्तिसा पद्धति है। अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपिस्ट योगेश मन्ध्यान ने विश्व भौतिक चिक्तिसा दिवस (वल्ड फिजियोथेरेपी डे) के अवसर पर बताया कि फिजिकल थेरेपी एक स्वास्थ्य देखभाल की पद्धति है जिसका उद्देश्य आपके शरीर की अधिकतम कार्य क्षमता को विकसित करना, जीवन भर कायम रखना और सुधारना है। यह पद्धति आपके शरीर के सामान्य क्रियाकलाप फिर से बहाल करने और आपको किसी भी बीमारी या चोट से

Read More

50 हज़ार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लखनऊ में पिछले साल गैस एजेंसी के कैशियार श्याम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दस लाख रुपये लूटने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव नारायाण मिश्र ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में पिछले साल 29 अक्टूर को एक गैस ऐजेंसी का कैशियर विनीतखंड निवासी श्याम सिंह बैग में 10 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। उसी समय बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने

Read More

Scroll Up