योगी ने ’इसरो’ के वैज्ञानिकों का बढ़ाया हौसला, कहा, आप के साथ खड़ा है पूरा देश

लखनऊ। ‘चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूटने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, हमें भारतीय वैज्ञानिकों, उनके परिश्रम, मेधा और विजन पर गर्व है। आप सभी निरंतर हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं। पूरा देश आप सभी के साथ खड़ा है। गौरतलब है कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा की सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया। इसरो ने एक

Read More

गिरते हैं शहसवार मैदान-ए-जंग मेंः मायावती

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट जाने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों का साहस बढ़ाते हुए कहा कि ’इसरो’ ने अब तक जो भी सफलता प्राप्त की है वह गर्व करने लायक है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि चांद पर कदम रखने के लिए चंद्रयान-2 मिशन ने समस्त भारतीय जनमानस को रोमांचित किया है। इस संबंध में भारतीय वैज्ञानिकों खासकर ’इसरो’ के वैज्ञानिकों ने अब तक जो भी सफलता प्राप्त की है वह गर्व करने लायक है व उसकी सराहना की जानी चाहिए।

Read More

भारत और कोरिया ने रक्षा सहयोग बढाने के दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली । भारत और दक्षिण कोरिया ने रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की है और इसे आगे बढाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। दक्षिण कोरिया की तीन दिन की यात्रा पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने समकक्ष जोंग योंगदू के साथ सिओल में मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की व्यापक समीक्षा की। दोनों नेताओं ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सहयोग भारत और दक्षिण कोरिया की विशेष सामरिक साझेदारी के केन्द्र में है। उन्होंने सेनाओं के स्तर तथा रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की।

Read More

सपा ने बहराइच की बलहा सीट से घोषित किया प्रत्याशी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने यूपी की 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अगले प्रत्याशी घोषणा की है। सपा ने बहराइच की बलहा सीट से किरन भारती को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले सपा ने सहारनपुर की गंगोह सीट से चैधरी इंद्रसेन को और हमीरपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए डॉ. मनोज प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया। हमीरपुर सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस सीट पर मतदान 23 सितंबर को होना है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के आधार पर उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 7 सितंबर

Read More

सआदतगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, बाइक बरामद

लखनऊ। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सआदतगंज पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है। सआदतगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वह इससे पहले भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। सआदतगंज प्रभारी निरीक्षक महेश पाल के नेतृत्व में कटरा बीजन बेग चैकी प्रभारी कुलदीप सिंह व पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सराय माली खां के रानी कटरा निवासी भानु शर्मा पहले छोटी मोटी चोरियों

Read More

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जाल मे फसा एक और भ्रष्टाचारी

लखनऊ।  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एन्टी करप्शन आर्गनाईज़ेशन भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीमे भ्रष्टाचारियो पर लगातार कहर बन कर टूट रही है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन को लगातार आज पांचवे दिन छठी कामयाबी मिली पाॅच दिन मे 6 भ्रष्टाचारियो को घूस की रकम के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार सलाखो के पीछे पहुॅचा दिया गया है। साफ सुथरी और तेज़ तर्रार छवी के लिए पहचाने जाने वाले भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव मलहोत्रा की कयादत मे भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीमो को लगातार सफलताए मिल रही है। इसी

Read More

मानचित्र सेल की महिला कनिष्ठ लिपिक 20 हज़ार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

4 हज़ार की रिश्वत के साथ जल निगम का घूसखोर बाबू पकड़ा गया लखनऊ।  एन्टी करप्शन आर्गनाईज़ेशन भ्रष्टाचार निवारण सगंठन को आज एक नही बल्कि दो सफलताए हाथ लगी है । भ्रष्टाचार निवारण सगंठन शाहजहंापुर की टीम ने 4 हज़ार की रिश्वत के साथ जल निगम के एक घूसखोर बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया वही गोरखपुर की टीम ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण मे कनिष्ट लिपिक के पद पर तैनात महिला को 20 हज़ार रूपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार किया। रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार मानचित्र सेल की महिला कनिष्ठ लिपिक और जल निगम के बाबू

Read More

सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए किया नुक्कड़ नाटक

कानपुर। डीएन मेमोरियल सेवा समिति के तत्वाधान में अध्यक्षा नीता मिश्रा की अध्यक्षता में व सहायक क्षेत्र प्रबंधक झकरकटी बस स्टेशन व प्रबन्धक राजेश सिंह कानपुर रेल बाजार चैकी प्रभारी और ट्रैफिक पुलिस की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक का आयोजन अमर शहीद मेजर सलमान खान अंतरराष्ट्रीय झकरकटी बस स्टेशन कानपुर नगर पर किया गया। संस्था के द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान की जानकारी देते हुए अध्यक्षा नीता मिश्रा ने बताया कि संस्था डीएन मेमोरियल सेवा समिती के द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में दिखाया गया कि गया कि किस तरह से सड़क मार्ग में

Read More

डाकघर के स्टोर रूम में लगी भीषण आग

लखनऊ विभूतिखण्ड इलाके के एक डाकघर स्टोर रूम में भीषण आग लग गई। जहां आग लगने से डाकघर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बॉक्स के पास हुए शार्ट सर्किट से आग लगी है।यह घटना विभूतिखंड थाना क्षेत्र की है। जहां बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल में स्थित डाकघर में आग लगने से हाहाकार मच गया। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने से डाकघर में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Read More

पुलिस ने बरामद किए 50 मोबाइल लोगों को लौटाए मोबाईल पाकर खिले चेहरे

लखनऊ। पुलिस ने बुधवार को कई नागरिकों को उनके खोए हुए 50 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर सकुशल वापस किए। बता दें कि हजरतगंज थाने में एसपी पूर्वी ने नागरिकों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए हैं। पुलिस ने बताया कि यह 50 मोबाइल आस-पास के जनपदों से बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 6 लाख 40 हजार रुपए तक बताई जा रही है। बता दें कि पुलिस को विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुमशुदगी के सीधे व अन्य माध्यम से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे, जिन्हें सर्विलांस पर लगाकर बरामद किया गया और आज उनके मालिकों के हाथों

Read More

Scroll Up