सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को फिर से प्रदेश सरकार पर हमलावर दिखे। बोलें कि प्रदेश में गरीबों, दलितों और पिछड़ों की नहीं सुनी जा रही है। अफसर मनमानी कर रहे हैं। मांग उठाई कि नियुक्तियां रोककर सरकार पहले पिछड़ा और दलित वर्ग के आरक्षण में विभाजन करे। गन्ना शोध संस्थान में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री राजभर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा तथा दलितों के आरक्षण में अति दलित का आरक्षण कोटा अलग किया जाए। इस बात
Author: admin
आज ही निपटा लें जरूरी काम, कल से सोमवार तक बंद रहेंगे बैंक
इस सप्ताह गुरुवार से यानी 29 मार्च से देश के सभी प्रमुख बैकों में शनिवार को छोड़कर अगले सोमवार तक बंद रहेंगे। इसलिए ध्यान रहे कि बैंक से जुड़ा आपका कोई जरूरी काम है तो उसे इसी बुधवार तक ही निपटा लें। पहले कहा जा रहा था कि बैंक 29 मार्च से 1 अप्रैल तक लगातार बंद रहेंगे। लेकिन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन ने साफ किया है कि शनिवार को बैंक पूर्वत खुले रहेंगे। इस दिन आम दिनों की भांति ही काम होगा। सोमवार तक इसलिए बंद रहेंगे बैंक दरअसल 29 मार्च को महावीर जयंती है और फिर 30
तीन लाख 21 हजार सस्ते मकान बनेंगे, जानें किसे होगा फायदा
केंद्र सरकार ने शहरी गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत 18 हजार 203 करोड़ रुपये की लागत से तीन लाख 21 हजार 567 सस्ते मकानों के निर्माण को मंजूरी दी है। ये मकान हरियाणा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तरप्रदेश सहित 14 राज्यों में बनाए जाने हैं। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सस्ते मकानों के निर्माण को यह मंजूरी सोमवार को केंद्रीय आवंटन एवं निगरानी समिति की 32 वीं बैठक में दी गई। ये मकान देशभर के 523 शहरों में बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने हरियाणा में 70 हजार 671, पश्चिम बंगाल में
एयर विस्तारा की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़,
हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आते हैं लेकिन इस बार केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना एयर विस्तारा की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट में उस वक्त हुई जब फ्लाइट दिल्ली में लैंड कर रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एयर विस्तारा ने कहा कि एक पैंसेंजर ने लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट के केबिन क्रू मेंबर के साथ यौन छेड़छाड़ की घटना 24 मार्च को सामने आयी। विस्तारा पैसेंजर के ऐसे किसी भी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा जिससे उनके स्टाफ या उनके कस्टमर को खतरा हो या फिर
Indian Railway दे रहा है 10 लाख रुपए घर बैठे जीतने का ऑफर
भारतीय रेलवे आपको लाखों रुपए जीतने का मौका दे रही है। इसके लिए आपको करना है बस एक काम। अगर आप रेलवे की विकास या इसके यात्रियों को अच्छी सेवा देना चाहते हैं तो आपके पास है मौका 10 लाख रुपए जीतने का। इसके लिए आपको एक आइडिया देना है। दऱअसल रेलवे एक पब्लिक कॉम्पीटिशन लेकर आया है। इस प्रतियोगिता का नाम है ‘How to Raise Money For Railways To Provide Better Services’ यानी किस तरह रेलवे अच्छी सर्विस देने के लिए धन बढ़ाए। नरेंद्र मोदी सरकार के रेलवे मंत्री पीयूष गोयल इस प्रतियोगिता को लेकर आए हैं। इस प्रतियोगिता
एंड्रायड गो के साथ Nokia 1 लॉन्च
Nokia 1 launch price specifications: नोकिया फोन्स की निर्माता एचएमडी ग्लोबल ने सोमवार को घोषणा की एंड्रायड ओरियो (गो संस्करण) के साथ नोकिया 1 अब भारतीय बाजार में सभी प्रमुख मोबाइल फोन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 5,499 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 28 मार्च से शुरू होगी। जानिए नोकिया 1 से जुड़ी पांच खास बातें: 1- यह नवीनतम एंड्रायड ओरियो (गो संस्करण) पर आधारित है, जो 1 जीबी या उससे कम रैम वाले डिवाइसों के लिए विशेष रूप से बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि नोकिया में एक गुणवत्तापूर्ण स्मार्टफोन के सभी
B.Sc की छात्रा से कॉलेज के दोस्तों ने किया गैंगरेप
भोपाल में बीएससी द्वितीय वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा को कल शाम यहां उसके कॉलेज के सीनियर छात्र ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कथित तौर पर एक कमरे में बंधक बनाया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने आज सुबह पीड़िता की ओर से मिली शिकायत के आधार पर चारों को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शहर में कथित रूप से आरोपियों का जुलूस निकाला जिस दौरान महिलाओं ने उनकी जूते-चप्पल से पिटाई की। पुलिस उपमहानिरीक्षक भोपाल (शहर) धर्मेन्द्र चौधरी ने मीडिया को बताया, ‘इस मामले में हमने चारों आरोपियों शैलेन्द्र दांगी (21),
घर में बच्चों की पहुंच में न रखें ये 5 चीजें
हाल ही में राममनोहर लोहिया अस्पताल में एक नौ वर्षीय बच्चे को गलती से टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब पीने के कारण भर्ती कराया गया। तेजाब से बच्चे की आहार नाल पूरी तरह खत्म हो गई थी। हालांकि, चिकित्सकों ने अथक प्रयास कर उसकी जान बचा ली। हम आपको ऐसी कुछ चीजों के नुकसान से अवगत करा रहे हैं जो आमतौर पर घरों में पाई जाती हैं और जिन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखना बेहद जरूरी है। ‘हिन्दुस्तान’ की रिपोर्ट.. घरों में टॉयलेट आदि की सफाई के लिए एसिड या टॉयलेट क्लीनर का प्रयोग होता है। चिकित्सकों के अनुसार
अदालत ने ईडी को आरोपियों से पूछताछ की इजाजत दी
एक विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की वह अर्जी सोमवार को मंजूर कर ली जिसमें नीरव मोदी ग्रुप की कंपनियों के उन कर्मचारियों से पूछताछ की इजाजत मांगी गई थी जो पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) महाघोटाले में न्यायिक हिरासत में हैं। विशेष सीबीआई जज एसआर तंबोली ने कहा, ईडी की अर्जी मंजूर की जाती है। ये आरोपी मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं। ईडी के एक अधिकारी ने बताया, हमने यह कहते हुए इजाजत मांगी थी कि हमने केस दर्ज किया है और हम उनसे पूछताछ करना चाहते हैं। ईडी ने विपुल अंबानी (अध्यक्ष, वित्त, फायरस्टार डायमंड),
अगर मिल गई ये सजा तो स्मिथ और वॉर्नर का खत्म हो सकता है क्रिकेट करियर!
क्रिकेट बॉल के साथ छेड़छाड़ करने के बाद स्टीव स्मिथ को खामियाजे के रूप में एक बाद एक झटके मिल रहे हैं। सबसे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी छोड़नी पड़ी, इसके बाद उन पर एक मैच का बैन और 100 फीसदी फीस का जुर्माना लगा और अब IPL में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी उनके हाथ से जा चुकी है। लेकिन अगर स्मिथ पर जांच के बाद संगीन आरोप लगते हैं, तो उनका शानदार क्रिकेट करियर खत्म होने की कगार पर आ जाएगा। आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में तीसरे टेस्ट के
