भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगे रजनीकांत

बॉलीवुड के साथ-साथ लोगों में भोजपुरी फिल्मों का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। रजनीकांत अब भोजपुरी फिल्मों में एंट्री करने जा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि हम साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की बात नहीं कर रहे हैं। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं बिहार के गोपालगंज जिले के टैलेंटड एक्टर रजनीकांत की। रजनीकांत बहुत जल्द एस एस मीडिया के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन सुनने में आ रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगली महीने 25

Read More

लंबा जीवन जीकर खुश नहीं 128 साल की कोकू

चेचन्या के एक गांव के पास रहने वाली कोकू इस्तांबुलोवा 128 साल की हो चुकी हैं। उनके पासपोर्ट पर उनके जन्म की तारिख 1 जून 1889 लिखी हुई है, जिस पर रूस सरकार की मुहर लगी है। हालांकि इतना लंबा जीवन जी चुकी कोकू इससे खुश नहीं हैं। कोकू कहती हैं कि यह भगवान का वरदान नहीं है, क्योंकि मैंने अपने जीवन में एक भी दिन खुशी का नहीं बिताया है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा मेहनत की है और अब मैं बस अपना समय काट रही हूं। कोकू के सभी बच्चों की मौत हो चुकी है। उनकी अंतिम जीवित

Read More

चिंपांजी

आप भले ही अपनी साफ-सफाई को लेकर कितने भी दवे करते रहें, लेकिन एक शोध में विशेषज्ञों ने सबसे साफ-सुथरे जीव का दर्जा चिंपांजी को दिया है। यह शोध अमेरिकी पीएचडी स्टूडेंट मेगन थोम्स ने तंजानिया की इस्सा वैली के चिंपांजी पर किया है। इस नतीजे पर पहुंचने के लिए मेगन ने 41 चिंपांजी के रहने की जगह का अध्ययन किया। उसने देखा कि चिंपांजी के घोंसलों में इनसान के बेड के मुकाबले काफी कम बैक्टीरिया मौजूद थे। यूं ही नहीं बंदरों को इनसान का पूर्वज कहा जाता है। चिंपांजी अपना घोंसला पेड़ों की टहनियों और पत्तियों से बनाते हैं।

Read More

Railway Recruitment 2021 RRB Group D Group C exam date

Railway Recruitment 2021 RRB Group D Group C exam date latest update: रेलवे में लगभग एक लाख भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में देरी हो सकती है। इसका कारण यह है कि एक लाख रिक्त पदों के लिए रिकॉर्ड दो करोड़ 37 लाख आवेदन आएं हैं। यानी एक पद के लिए 237 दावेदार हैं। सभी आवेदनों की छटाई में रेल प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इसके बाद सभी राज्यों में इतनी बड़ी संख्या में एक साथ परीक्षा केंद्रों की बुकिंग दूसरी चुनौती है। इसके बाद ही रेलवे अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र वितरण और परीक्षा कराने की स्थिति

Read More

नजर आया चांद, आज होगा रमजान का पहला रोजा

माहे मुबारक रमजान का पहला रोजा गुरुवार को होगा। बुधवार की शाम को पुराने लखनऊ में हर कोई रमजान के चांद का दीदार करने के लिए अपनी छत पर था। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास भी दूरबीन के जरिए आसमान पर निगाहें लगाए हुए थे। कई जिलों से चांद की तस्दीक होने के बाद मौलाना खालिद रशीद, मौलाना सैफ अब्बास और मौलाना कल्बे जव्वाद ने देर शाम चांद देखे जाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद लोगों ने चांद नजर आने की खुशी में जमकर आतिशबाजी की।

Read More

मौत के 17 साल बाद हुई शादी

मेरठ के खरखौदा के की एक बस्ती में बुधवार को ऐसी शीदी हुई जिसके बारे में आपने न सुना होगा और न देखा होगा। यहां पर करीब 17 साल पहले स्वर्ग सिधार गए चार बच्चों की शादी धूमधाम से की गई। इसमें दो लड़कियां थीं और दो लड़के। दुल्हा-दुल्हन की जगह मृतक बच्चों की फोटो रखी गईं और उनका पूरा पूरा श्रंगार किया गया। बाकायदा बारात निकाली गई और दावत नाच-गाना भी हुआ। मौत के वक्त बच्चों की उम्र पांच और छह साल थी। उल्धन गांव की मंढैया में नट बस्ती है। बस्ती में बुधवार को अनोखी शादी हुई। यहां

Read More

युवक की मौत के बाद थाने पर पथराव

बारुण थाना क्षेत्र में गुरुवार को ट्रैक्टर से कुचल कर एक युवक की मौत होने के बाद भीड़ हिंसक हो गई। भीड़ ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को फूंक दिया और थाने पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग भी की लेकिन भीड़ पर इसका कोई असर नहीं हुआ। औरंगाबाद से गई क्यूआरटी ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ने का प्रयास किया और करीब 2 घंटे तक बारुण बाजार रणभूमि में बदला रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारुण थाना के नीम टोला गांव निवासी गौतम कुमार की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। बारुण पुलिस शव को

Read More

54 विधायकों पर हत्या और अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज

कर्नाटक विधानसभा के नवनिर्वाचित 222 विधायकों में से 54 ऐसे हैं, जिनके खिलाफ हत्या का प्रयास और अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। कर्नाटक इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने राज्य विधानसभा के मंगलवार को आए 222 सीटों में से 221 पर विजयी विधायकों के स्वयं दिए गए हलफनामों की जांच-पड़ताल की है। यहां चुने गए 77 विधायक ऐसे हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 54 विधायकों के खिलाफ हत्या के आरोप और अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। भाजपा की बात करें तो 42 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 29 भाजपा विधायकों

Read More

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

कर्नाटक में सियासी उठापटक जारी है। बीएस येद्दियुरप्पा ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तानाशाही में ही ऐसा होता है। लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हुआ है। पूरे देश में डर फैलाया जा रहा है। एक शक्ति डर का फायदा उठा रही है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हर संस्था में आरएसएस के लोग भरे जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक तरफ भाजपा ‘खोखली जीत’ का जश्न मना रही है, दूसरी तरफ भारत ‘लोकतंत्र की हार’

Read More

पेंशन लेने के लिए जरूरी नहीं आधार

केंद्र सरकार में काम करने वाले कर्मचारियों को पेंशन लेने के लिए आधार जरूरी नहीं है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है। स्वैच्छिक एजेंसियों की स्थायी समिति की 30वीं बैठक के मुताबिक उन्होंने कहा कि आधार बैंक में जाए बिना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए दी गई अतिरिक्त सुविधा है। उनका दावा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि हाल में बैंक खाते से आधार लिंक नहीं होने के कारण कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन लेने में मुश्किल आने की खबरें आई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों को पेंशन पाने के लिए आधार को जरूरी नहीं

Read More

Scroll Up