चीन की मोबाइल कंपनियों के साथ साझा किया गया डेटा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का हुआवेई समेत कम से कम चार चीनी कंपनियों के साथ डेटा साझा समझौते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। उल्लेखनीय है कि चीनी मोबाइल कंपनी हुआवेई को अमेरिका सुरक्षा एजेंसियों द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक के फेसबुक ने कहा कि चीनी कंपनियों के साथ समझौता उन्हें (कंपनियों) दोनों उपकरणों के उपयोगकर्ताओं और उनके दोस्तों के धार्मिक और राजनीतिक झुकाव, काम एवं शैक्षिक जानकारी तथा रिलेशनशीप स्टेटस सहित विस्तृत जानकारी तक पहुंचने की अनुमति देता है। इस तरह की अनुमति की पेशकश ब्लैकबेरी को भी

Read More

ग्वाटेमाला ज्वालामुखी विस्फोट में अब तक 73 की मौत

ग्वाटेमाला के फुगो ज्वालामुखी में भीषण विस्फोट से अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 200 लोग लापता हैं। ज्वालामुखी की सक्रियता बढ़ने के कारण प्रभावित इलाकों में रह रहे सात समुदाय पहले ही सुरक्षित स्थानों पर चले गये हैं। बचाव अभियानों को रोक दिया गया है। ज्वालामुखी के लावा और राख से बचने से लिए एस्क्युन्टिला शहर में घबराए स्थानीय लोग भागने के लिए अपनी कार की ओर दौड़ पड़े। आपदा राहत एजेंसी के प्रमुख सर्गियो कबानास ने पत्रकारों को बताया कि इस आपदा के बाद से कुल 192 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया

Read More

ओसामा की मौत पर ओबामा से बोले थे जरदारी

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जब अपने पाकिस्तानी समकक्ष आसिफ अली जरदारी को सूचित किया कि अमेरिकी बलों ने ऐबटाबाद में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया है तो उन्होंने ओबामा से कहा कि यह अच्छी खबर है। व्हाइट हाउस में ओबामा के करीबी सहयोगी रहे बेन रोड्स ने अपनी नई किताब में इस किस्से का जिक्र किया है। अमेरिकी बलों ने दो मई 2011 को पाकिस्तानी सीमा में घुसकर अल कायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा को मार गिराया था। किताब के मुताबिक , जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बारे में जानकारी देने के लिए जरदारी को फोन किया तो

Read More

प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स का गठन जल्द – त्रिवेंद्र रावत

प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक स्टेट लेबल कमेटी और टास्ट फोर्स का गठन होगा। इसमें मुख्य सचिव, डीजीपी, पीसीसीएफ, सदस्य सचिव पीसीबी और कुछ गैर सरकार संगठनों के लोग होंगे। इसके बाद जिला और ब्लाक स्तर पर कमेटियों का गठन होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को ओएनजीसी के एएनएम घोष ऑडिटोरियम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग और गति फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्लास्टिक का उपयोग हालांकि बैन है, लेकिन इस पर सख्ती नहीं हो पाई। सरकार ने सभी को 31 जुलाई तक

Read More

कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जलाए उपले और सेंकी रोटियां

गैस सिलेंडर के कीमतों में वृद्धि का विरोध बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूठे अंदाज में किया। मैदागिन स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने उपले जलाये व तावा पर रोटी सेकी। उपस्थित लोगों खिलाया और केन्द्र सरकार को जमकर कोसा । इससे  पहले कांग्रेसजनों ने सिलेंडर के प्रतीक पोस्टर पर फूल अर्पित किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने कहा कि पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि से आम परिवारों के बजट बिगड़ गया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि महिला उत्पीड़न व महिला अत्याचार की घटनाओं पर सरकार संवेदनशील

Read More

गोपालगंज में डॉक्टर के घर में भीषण डकैती, परिवार को बनाया बंधक,

बिहार के गोपलगंज शहर के थावे रोड स्थित मशहूर डॉक्टर आलोक कुमार सुमन के घर बुधवार की रात 10 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने जमकर लूटपाट की। डॉक्टर व उनके परिजनों को बंधक बनाकर 6 लाख रुपये नगद समेत 30 लाख रुपये की संपत्ति बदमाशों ने लूट ली। हल्ला करने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। बदमाशों ने डॉक्टर का लाइसेंसी रायफल भी लूट कर फरार हो गए। लूट की सूचना पर जिले के प्रभारी मंत्री व स्वास्थ्य

Read More

बच्चों को ‘जीवन दान’ देने वाली डॉक्टर को किया याद

गूगल ने आज बच्चों को नया जीवन देने वाली अमेरिका की एनेस्थिसियॉलॉजिस्ट डॉक्टर वर्जीनिया अपगार को याद किया। उनके 109वें जन्मदिन के मौके पर गूगल ने डूडल बनाया है। इस डूडल में डॉक्टर वर्जीनिया को एक लेटर पैड और पेन पकड़े हुए दिखाया गया है, जिसमें वह डूडल में बने एक नवजात शिशु के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नोट कर रही हैं। वर्जीनिया अपगार को ‘अपगार स्कोर’ बनाने के लिए जाना जाता है। इसके जरिए नवजात शिशु के स्वास्थ्य का पता लगाया जाता है। क्या है अपगार स्कोर ए से एक्टिविटी, पी से पल्स, जी से ग्रिमेन्स, ए से एपिरेन्स

Read More

JAC Result 2021 live update:

JAC 12th Science Commerce Result 2021 live update: झारखंड इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स के परीक्षा परिणाम ( जेएसी साइंस कॉमर्स रिजल्ट 2021 ) घोषित होने वाले हैं। नतीजे दोपहर 12 बजे जारी होंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। विद्यार्थी 12 बजे से झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और livehindustan.com पर नतीजे चेक कर सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in और jharresults.nic.in है। पढ़ें Jharkhand Board Class 12th Science, Commerce Result का लाइव अपडेट 10:05AM – वर्ष 2017 में 12वीं में 52.36 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 10:00AM – झारखंड बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 8

Read More

ग्रेटर नोएडा से हटेगा पतंजलि फूड पार्क!

योगगुरु बाबा रामदेव के करीबी बालकृष्ण ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा से पतंजलि फूड पार्क हटाने संबंधी दो ट्वीट कर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। हालांकि, यमुना प्राधिकरण ने इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई। बालकृष्ण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पहले ट्वीट में कहा,‘आज ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय सरकार से स्वीकृत मेगा फूड पार्क को निरस्त करने की सूचना मिली। श्रीराम व कृष्ण की पवित्र भूमि के किसानों के जीवन में समृद्धि लाने का संकल्प प्रांतीय सरकार की उदासीनता के चलते अधूरा ही रह गया। पतंजलि ने प्रोजेक्ट को अन्यत्र शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।’ दूसरे ट्वीट

Read More

EMI देने से चूके या क्रेडिट कार्ड का लेट पेमेंट किया तो पड़ेगा भारी

बैंकों द्वारा ग्राहकों को दी जा रही सेवाओं पर जीएसटी लगाने को लेकर जारी भ्रम के बीच अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड व कस्टम ने सोमवार को नोट जारी कर स्थिति को स्प्ष्ट किया है। इसमें साफ तौर पर बताया गया है कि बैंक किन सेवाओं के लिए किस स्थिति में जीएसटी वसूल सकते हैं। बैंकिंग सुविधा पर जीएसटी में यह विवाद तब सामने आया जब वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग और राजस्व विभाग के मुफ्त सेवाओं पर जीएसटी लगाए जाने को लेकर अलग-अलग मत सामने आए। इसके बाद अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड व कस्टम ने

Read More

Scroll Up