राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में शनिवार तड़के भीड़ ने चोरी के शक में एक युवक को उसके माता-पिता के सामने ही पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अविनाश के रूप में हुई है। अविनाश के साथ भीड़ ने सूरज और मुन्नीपाल नाम के युवकों की भी चोरी के शक में पिटाई की, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भीड़ में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, अविनाश परिवार के साथ मोहन गार्डन एक साल से किराए पर रह रहा
Author: admin
आखिर क्यों जरूरी है जीवन बीमा
वैश्विक पुनर्बीमा कंपनी स्विस रे की 2015 की एक रिपोर्ट के मुताबिक जितनी बीमा सुरक्षा हमारे पास होती है और जितनी होनी चाहिए उसमें बहुत फर्क होता है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह फर्क 92 फीसदी तक होता है जिसका अर्थ है कि बीमा 10 फीसदी से भी कम भारतीय जनता की वित्तीय सुरक्षा की जरूरतें पूरी करता है। दूसरे शब्दों में भारत में जीवन बीमा सुरक्षा पर यदि 100 रुपये खर्च किये जाने हैं तो उसमें से सिर्फ 7.8 रुपया ही खर्च हो रहा है जिससे जीवन की अनिश्चितताओं के प्रति हमारे परिवार की वित्तीय सुरक्षा में 92.2
शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 70 के स्तर पर फिर से आया रुपया
सोमवार को महीने के आखिरी कारोबारी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा उछला, वहीं निफ्टी भी 10600 के करीब पहुंच गया। रुपये में मजबूती से तेल कंपनियों के स्टॉक्स में भी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 156 अंकों की तेजी के साथ 35,137 के स्तर पर और निफ्टी 51 अंकों के उछाल के साथ 10,578 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। क्रूड की कीमतों में पिछले हफ्ते बड़ी गिरावट के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत हुई। पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर
इंडिगो के वेब चेक-इन पर सरकार लेगी फैसला
लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो द्वारा वेब चेक-इन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के फैसले पर सरकार जल्द फैसला लेगी। नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को जारी किए एक वक्तव्य में कहा है कि वो इस पूरे मामले पर रिव्यू कर रही है कि क्या कंपनी ऐसा कर सकती है या फिर नहीं। एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ने का अंदेशा इंडिगो ने रविवार को घोषणा की थी कि वो एयरपोर्ट पर वेब चेक-इन सुविधा का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को 200 रुपये से लेकर के 800 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। एयरलाइन के इस कदम से देश भर के सभी एयरपोर्ट पर यात्रियों
बुधनी में शिवराज को तगड़ी टक्कर देने के कोशिश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने गृह जिले सीहोर की प्रतिष्ठित बुधनी विधानसभा सीट से लगातार चौथी जीत हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में हैं, तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं युवा नेता अरुण यादव उन्हें तगड़ी टक्कर देने की भरपूर कोशिश में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चौहान बुधनी में नामांकनपत्र दाखिल करने के बाद प्रचार अभियान की कमान पत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय और अपने समर्थकों को देकर राज्य के अन्य क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं लेने में व्यस्त हैं। चौहान का कहना है कि
सत्ता के लालच में राजनीति को निचले स्तर पर ले आई कांग्रेस स्मृति ईरानी बोलीं
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता पर कांग्रेस पर अमर्यादित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता के लोभ में कांग्रेस पार्टी इस हद तक नीचे गिर चुकी है कि प्रधानमंत्री के माता-पिता का अपमान करने से भी नहीं चूक रही। वार्ता के अनुसार, ईरानी ने सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ में प्रत्याशी राधेश्याम पाटीदार, नीमच विधानसभा के जीरन में प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार एवं जावद विधानसभा के सिंगोली में प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस
मंदिर में की पूजा अर्चना राहुल गांधी ने दरगाह में चढ़ाई चादर
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अकीकत के फूल और चादर पेश कर जियारत की। इस अवसर पर गांधी के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहे। वहीं, इसके बाद राहुल गांधी ने ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की। दरगाह शरीफ में गांधी परिवार के खादिमों ने राहुल गांधी को परंपरागत तरीके से जियारत करवाई। राहुल गांधी राजस्थान के पश्चिमी हिस्से जैसलमेर के पोकरण सहित तीन स्थानों पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश
दुनिया की पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की रनरअप का 83 साल की उम्र में निधन
साल 1952 में आयोजित पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सेकेंड रनरअप रहीं डेसी मवराकी का एथेन्स में 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह ग्रीस की रहने वाली थीं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ग्रीस की राजधानी एथेन्स में पहली बार इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मवराकी को सबसे खूबसूरत ग्रीस महिला का वोट मिला था। सम्मेलन का आयोजन सिन्टेग्ना स्क्वायर स्थित लग्जरी होटल में किया गया था। इस सम्मेलन में तत्कालीन ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर पेपोस और एथेनियन की हाई सोसाइटी ने शिरकत की थी। मवराकी को प्रसिद्ध यूनानी अभिनेत्री, गायक और राजनेता मेलिना मेर्कौरी द्वारा होस्ट
ईरान में 6.3 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप
ईरान की इराक से लगी पश्चिमी सीमा के निकट रविवार रात भूकंप के तेज झटकों की वजह से कम से कम 170 घायल लोग हो गये। ईरान की आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख पीर हुसैन कोलीवंद ने यह जानकारी दी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार 6.3 तीव्रता वाला यह भूकंप केरमनशाह प्रांत के सरपोल-ए-जहाब इलाके में आया। इसका केंद्र जमीन से दस किलोमीटर नीचे था। हालांकि ईरान टीवी ने इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई है। यह भूकंप उथला था और यह गंभीर क्षति का कारण बन सकता है। इसका असर इराक की राजधानी बगदाद तक महसूस किया गया। अर्द्धशासकीय न्यूज एजेंसी फार्स ने
अमेरिका देगा 35 करोड़ मुंबई हमले में शामिल अपराधियों की पहचान बताने वाले को
अमेरिका ने 2008 के मुंबई हमले में शामिल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी दोषसिद्धि के लिये सूचना देने वालों को 50 लाख डॉलर का इनाम देने की सोमवार को घोषणा की है। ट्रंप प्रशासन ने मुंबई हमले की 10वीं बरसी पर इस बड़े पुरस्कार (35 करोड़ रुपये से अधिक) की घोषणा की। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारत की वित्तीय राजधानी पर हमला किया था जिसमें छह अमेरिकियों समेत 166 लोग मारे गए थे। यह कदम उपराष्ट्रपति माइक पेंस के सिंगापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने के एक पखवाड़े से भी
