देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 73 अंकों की गिरावट के साथ 35,246 अंक पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 25 अंकों की गिरावट के साथ 10,716 पर बंद हुआ। रीयल्टी क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट आई। छोटे शेयर भी टूटे बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 251 अंकों की गिरावट के साथ 16,279 पर बंद हुआ। जबकि छोटे शेयरों वाला स्मॉलकैप सूचकांक 245 अंकों की गिरावट के साथ 17,839 पर बंद हुआ।
Author: admin
ऋषभ पंत ने बरास रन, यूजर्स बोले- ये तो ‘RishabhPanti’ है!
गुरुवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी को वो रूप दिखाया जो आज तक आईपीएल में किसी ने नहीं देखा था। पंत ने हैदराबाद टीम की ताकत माने जाने वाले गेंदबाजों को घुटनों पर ला दिया और 63 गेंदों पर नॉटआउट 128 रन बना डाले। ऋषभ पंत की इस घातक बल्लेबाजी को देखकर स्टेडियम में बैठे दर्शक तो दंग थे ही, लेकिन साथ ही घर पर बैठे लोग भी हैरान थे। जैसे-जैसे ऋषभ के बल्ले से रन बरसते गए वैसे-वैसे ट्विटर पर तारीफों की बाढ़ आने लगी। ऋषभ पंत ने आईपीएल इतिहास में अपनी सबसे बेहतरीन
2021 Indian Premier League DD vs SRH पंत ने जड़ी IPL की 50वीं सेंचुरी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में गुरुवार को रिषभ पंत ने जो पारी खेली, वो आईपीएल के इतिहास में दर्ज हो गई। पंत ने 63 गेंद पर 128 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 187 रन बनाए, जिसमें से 128 रन तो पंत के बल्ले से निकले थे। पंत की इस पारी में वैसे तो कई रिकॉर्ड्स बने, लेकिन ये 10 दमदार रिकॉर्ड्स जानकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। चलिए एक नजर रिषभ पंत के 10 बड़े रिकॉर्ड्स पर… 1- इस साल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
आलिया भट्ट की ‘राज़ी’ हर मामले में लगेगी बेस्ट
फिल्म का नामः राज़ी डायरेक्टरः मेघना गुलज़ार स्टार कास्टः आलिया भट्ट, विकी कौशल, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर, सोनी राज़दान रेटिंगः 4.3/5 फिल्म इंडस्ट्री में आलिया भट्ट हर फिल्म के साथ निखरती ही जा रही हैं, 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से लेकर ‘राज़ी’ तक आलिया काफी परिपक्व हो चुकी हैं। ‘राज़ी’ की दो सबसे अच्छी बातें मेघना गुलज़ार का डायरेक्शन और आलिया की एक्टिंग है। फिल्म हरिंदर सिक्का के ‘कॉलिंग सहमत’ नॉवेल पर आधारित है। ये नॉवेल एक भारतीय जासूस की असल जिंदगी पर लिखा गया था। इस तरह से ये फिल्म एक भारतीय जासूस की असल जिंदगी पर
शादी के कुछ घंटों बाद ही एयरपोर्ट पर दिखे नेहा-अंगद
एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने गुरुवार को गुपचुप तरीके से शादी रचा ली और रात में ही अपने हनीमून के लिए रवाना हो गए। नेहा धूपिया और अंगद बेदी को बीती रात दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। नेहा ब्लू कलर की ड्रेस और ब्लैक श्रग में नजर आ रही हैं, वहीं अंदर ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में काफी कूल लग रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों के फ्लाइट टिकट की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि नेहा धूपिया और
कंगना ने ट्रांसपेरेंट गाउन में मारी एंट्री तो, हुमा का पैंटसूट हुआ वायरल
फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में शुरू हुए 71वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ट्रांसपेरेंट गाउन दिखी और अभिनेत्री हुमा कुरैशी पैंटसूट में पहुंचीं। बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कही जानें वाली कंगना रनौत ने बेहद खूबसूरत लुक में नजर आई। पहली बार इस फेस्टिवल का हिस्सा बन रहीं कंगना रनौत इस फेस्टिवल में रेट्रो लुक से कहर बरपाई। धमाकेदार आगाज कर कंगना रनोत ने खुद को अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया। एक दिन पहले कंगना यहां फैशन डिजाइनर सब्यासाची द्वारा तैयार की गई ब्लैक कलर की साड़ी
भारतीय मूल के किसान का बांध टूटने से 20 बच्चों समेत 41 की मौत
केन्या के नाकुरू काउंटी में बुधवार रात एक बांध के टूटने से निकले पानी के तेज प्रवाह की चपेट में आने से 20 बच्चों समेत 41 लोगों की मौत हो गई। जबकि लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ। इलाके में कई हफ्ते तक मूसलाधार बारिश हुई थी, जिससे बांध पर असर पड़ा था। स्थानीय गवर्नर ली किनायानजुई ने बताया कि राजधानी नैरोबी से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित नाकुरू काउंटी का पटेल बांध बुधवार रात टूट गया। इससे निकला पानी तेजी से करीब के दो गांवों तक पहुंच गया, जिससे वहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसमें कम से
कनाडा के मंत्री को अमेरिकी हवाई अड्डे पर पगड़ी उतारने को कहा गया
कनाडा के एक कैबिनेट मंत्री को डेट्रॉटड हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच के लिए पगड़ी उतारने को कहा गया। कनाडा ने अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। कनाडा के नवोन्मेष, विज्ञान तथा आर्थिक विकास मंत्री नवदीप बैंस ने कल बताया कि पिछले वर्ष कनाडा वापसी लौटने के दौरान उनसे डेट्रॉयड मेट्रो एयरपोर्ट पर उनसे पगड़ी उतारने के लिए कहा गया था। नवदीप ने बताया कि जांच मशीन में कोई समस्या थी जिसके कारण उन्हें गेट से वापस बुलाया गया, सुरक्षा जांच तक वापस ले जाया गया और वहां उन्हें पगड़ी उतारने के लिए कहा गया। उन्होंने
अमित शाह बोले- भाजपा बनाएगी सरकार
कर्नाटक चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की तरफ से एक दूसरे पर जोरदार निशाना साधा गया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बेंगलुरू में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य की कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की हालत काफी खराब हो चुकी है और हम इस बात के साक्षी है कि कई अधिकारी खुदकुशी कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सिद्धारमैया सरकार ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है और वे अपनी विफलता का जवाब देने के लिए भी तैयार नहीं है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन प्रोसेस 15 मई से होगा शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो रही है। परास्नातक के लिए 18 मई और एमफिल और पीएचडी के लिए 20 मई से आवेदन पत्र भरे जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुरुवार शाम जारी सूचना में बताया कि दाखिले के लिए पंजीकरण पूरी तरह ऑनलाइन होगा। सभी तरह के प्रवेश में यहीं प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पंजीकरण से संबंधित सभी जानकारियां दाखिला पोर्टल के बुलेटिन पर दी जाएंगी। दाखिला बुलेटिन उस दिन से डाउनलोड किया जा सकेगा जिस दिन से इनके पंजीकरण शुरू होंगे। दाखिले से संबंधित जानकारी देने के लिए डीयू ओपन डेज का आयोजन
