घरेलू विवाद में पत्‍‌नी की हत्या कर खुद भी दे दी जान

झारखंड के रांची में रनिया थाना क्षेत्र के मानहातू गांव में पति अघनू मांझी ने अपनी पत्नी सुकरमनि देवी की टांगी से काटकर हत्या कर डाली। उसके कुछ देर बाद अघनू ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की शनिवार की रात की है। जानकारी मिलने के बाद रनिया थाने की पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों की शादी दो माह पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों आपस में लड़ने लगे थे। अघनू गांव में ही जलापूर्ति योजना में ऑपरेटर का काम करता था। रविवार को पानी की सप्लाई

Read More

छोटे कारोबारियों को सालाना एक GST रिटर्न पर विचार

जीएसटी के एक साल पूरा होने पर सरकार ने टैक्स घटाने का वादा दोहराते हुए कहा कि इसमें छोटे कारोबारियों और सहूलियत दी जाएगी। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि कंपोजीशन स्कीम के दायरे में आने वाले कारोबारियों को तीन माह के बजाए सालाना रिटर्न की सुविधा पर विचार किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया में कोई भी बड़ा देश इस हिसाब से जीएसटी लागू करने का साहस नहीं जुटा पाया जो भारत ने कर दिखाया है। अब न सिर्फ कामकाज आसान हो गया है, बल्कि टैक्स चोरी पर भी लगाम लगी है।

Read More

जीएसटी के तहत सिंगल टैक्स रिटर्न फॉर्म दिसंबर तक आ सकता है-

केन्द्रीय वित्त सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि दिसंबर तक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत सिंगल टैक्स रिटर्न फॉर्म आ सकता है। एक इंटरव्यू के दौरान अधिया ने बताया कि किस तरह चालान को नए टैक्स रिटर्न फॉर्म और ई-वे बिल सिस्टम से मिलान कर टैक्स चोरी को बचा सकते हैं। आइये जानते हैं उनकी बातचीत के कुछ अंश- सवाल- एक साल में कैसा रहा जीएसटी? क्या आप मानते हैं कि यह स्थिर रहा? हां, मैं ऐसा मानता हूं कि जितना हमने सोचा था उससे कहीं ज्यादा जीएसटी स्थिर रहा। अगर किसी देश से तुलना करें फिर भी

Read More

आंद्रे इनिएस्ता ने फुटबॉल को कहा अलविदा,

फीफा विश्व कप 2021 के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान रूस के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से मिली हार के बाद स्पेन विश्व कप से बाहर हो गया। इसके साथ ही स्पेन के महान फुटबॉलर्स में शुमार आंद्रे इनिएस्ता ने इस खेल को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। हालांकि, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के लिए खेलने वाले इस स्टार मिडफील्डर ने कह दिया था कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा। फीफा विश्व कप 2021 में खेलने आने से पहले इनिएस्ता ने क्लब फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी। बार्सिलोना क्लब

Read More

नॉकआउट मुकाबले में बेल्जियम के डिफेंस को चुनौती देने उतरेगा जापान

फीफा विश्व कप 2021 के ग्रुप जी में अपने तीनों मैचों में जीत हासिल करने वाली मजबूत बेल्जियम की टीम के डिफेंस को तोड़ने और इतिहास रचने के लिए जापान की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में उतरेगी। बेल्जियम का लक्ष्य रोस्तोव एरीना में जीत के साथ तीसरी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल का सफर तय करना होगा। अपने ग्रुप मैचों में पनामा, ट्यूनीशिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को हराने वाली बेल्जियम का डिफेंस शानदार है। उसने केवल ट्यूनीशिया के खिलाफ खेले गए मैच में दो गोल खाए, लेकिन इस मैच में उसने पांच गोल दागे भी हैं। हैरी केन

Read More

विनोद कांबली की पत्नी ने सिंगर अंकित तिवारी के पिता को मारा घूसा,

विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ मारपीट के एक मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने जिस शख्स के साथ मारपीट की है, वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी के पिता हैं। दरअसल, सिंगर अंकित तिवारी की फैमिली रविवार को मुंबई के एक शॉपिंग मॉल में गई थी। उसी मॉल में विनोद कांबली और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। इस दौरान अंकित के पिता राजेंद्र कुमार अपनी पोती के साथ गेम जोन से फूड कोर्ट की तरफ

Read More

‘संजू’ में इस किरदार के रोल में नजर आए हैं विक्की कौशल,

‘राजी’ और ‘मसान’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बना चुके विक्की कौशल ने फिल्म संजू में भी अपनी एक्टिंग के झंडे गाढ़ दिए हैं। रणबीर कपूर की एक्टिंग के साथ विक्की कौशल की भी जबरदस्त तारीफ हो रही है। ऐसे में फिल्म में दिखाए गए विक्की कौशल के किरदार के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है। फिल्म में विक्की संजय के दोस्त कमलेश कन्हैयालाल कापसी यानी कमली का रोल निभा रहे हैं। उनका कहना है कि संजय दत्त के तीन-चार दोस्तों को मिला कर कमली का किरदार बनाया गया है। इंडियन एक्सप्रेस अखबार को दिए इंटरव्यू में

Read More

बॉक्स ऑफिस पर ‘संजू’ ने तोड़े सारी फिल्मों के रिकॉर्ड

इस हफ्ते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘संजू’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म को लेकर दर्शकों का काफी अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही छक्का मारते हुए 34.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म से वीकेंड पर और ज्यादा उम्मीद की जा रही थी। शनिवार को फिल्म ने 38.60 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म को दर्शकों से मिल रहे प्यार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया कि फिल्म रविवार को 40 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। और अगर फिल्म संजू ऐसा करने में कामयाब रही तो संजय दत्त

Read More

मोबाइल एप करेगा सेहतमंद खाना

वैज्ञानिकों ने एक ऐसे मोबाइल एप का विकास किया है जो स्वास्थ्यवर्धक भोज्य पदार्थ चुनने में आपकी मदद कर सकता है। फूडस्विच नामक यह एप ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ और अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया गया है। यह फूडस्विच भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका और हांगकांग समेत कई देशों में पहले ही लॉन्च हो चुका है। मोबाइल स्क्रीन पर एक टैप के साथ उपयोगकर्ता पैक्ड किए गए भोजन के बारकोड को स्कैन करने के साथ ही उस खाद्य पदार्थ की गुणवत्त की रेटिंग करने के अलावा अन्य स्वास्थ्यवर्धक भोज्य पदार्थों की पहचान भी कर

Read More

अमेरिका की नजरों से छिपाना चाहता है उत्तर कोरिया

अपने देश में मौजूद परमाणु हथियारों और गोपनीय उत्पादन स्थल को छुपाने के तरीकों पर उत्तर कोरिया विचार कर रहा है। वाशिंगटन पोस्ट की खबरों की मानें तो अखबार ने खुफिया विभाग के अधिकारियों का हवाला देते हुए लिखा है कि अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों का निष्कर्ष है कि उत्तर कोरिया पूरे तौर पर अपने परमाणु हथियारों का समर्पण करने के पक्ष में नहीं है। उत्तर कोरिया का यह व्यवहार सिंगापुर में 12 जून को उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई शिखर बैठक के दौरान बनी सहमति के खिलाफ है। किम ने अमेरिका की

Read More

Scroll Up