मुंबई में 26/11 के दौरान दो साल के बच्चे मोशे होल्त्सबर्ग की जान बचाने वाली धाय सांद्रा सैमुअल ने कहा है कि 10 साल बाद भी चबाड़ हाऊस से गोलियों के निशान नहीं मिटाए गए हैं। सैमुअल ने हैरानी जताई कि आतंकी हमले के दाग अब भी कोलाबा में पांच मंजिला यहूदी केंद्र में मौजूद हैं। इस इमारत का नाम अब नरीमन लाइट हाऊस रख दिया गया है। आतंकी हमले के दौरान दो आतंकियों ने इस इमारत में घुसकर मोशे के पिता रब्बी गैवरियल और मां रिवका सहित नौ लोगों की हत्या कर दी थी। हालांकि मोशे को सैमुअल ने
Author: admin
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज करतारपुर साहिब कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर गलियारा के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान का न्योता अस्वीकार कर दिया, जबकि उनके मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खुशी – खुशी यह अनुरोध स्वीकार कर लिया है। वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सोमवार को करतारपुर कॉरिडोर की नींव रखेंगे, इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरसिमरत कौर बादल भी इस मौके पर मौजूद रहेंगी। वहीं पाकिस्तान ने भारत के अपने दो केंद्रीय मंत्रियों को करतारपुर गलियारे की आधारशिला रखने वाले समारोह में भाग लेने के लिए भेजे जाने के फैसले का “सकारात्मक प्रतिक्रिया”
भारतीय छात्रों से सालाना 80 हजार करोड़ कमा रहा अमेरिका
अमेरिका भारतीय छात्रों से सालाना 80 हजार करोड़ रुपये सालाना कमाई कर रहा है। आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत सभी केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों को जितना पैसा केंद्र ने अपने बजट में दिए हैं, उससे दोगुना पैसा हर साल भारतीय छात्र अकेले अमेरिका में पढ़ाई पर खर्च कर देते हैं। इस साल देश का उच्च शिक्षा बजट पैंतीस हजार करोड़ का है। अमेरिकी सरकार द्वारा जारी हुई ओपेन डोर्स रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 196271 भारतीय छात्र अमेरिका में शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इसमें से 66 फीसदी यानी दो तिहाई निजी उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई कर रहे
क्यों हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है संविधान दिवस
देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को संविधान निर्माता डॉं.भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है। यूजीसी ने भी देश के सभी विश्वविद्यालयों को आदेश दिया कि वे 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाएं। दुनिया का सबसे बड़ा संविधान भारत के संविधान निर्माता के रूप में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को जाना जाता है। इन्होंने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधानस तैयार किया है। यह दुनिया के सभी संविधानों को परखने के बाद बनाया गया। इसे विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है, जिसमें 448
जानें उस दिन क्या हुआ था, कैसे दहल गई थी मायानगरी
26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था। इस आतंकी हमले को 10 साल हो गए है लेकिन यह भारत के इतिहास का वो काला दिन है जिसे कोई भूल नहीं सकता। हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मुंबई हमले को याद करके आज भी लोगों को दिल दहल उठता है। जानिए क्या हुआ था उस दिन: 1. कराची से नाव के रास्ते मुंबई में घुसे: मुंबई हमलों की छानबीन से जो कुछ सामने आया है, वह बताता
तेजस्वी यादव का BJP पर हमला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित पार्टी के मिलन समारोह में कहा कि देश में इस वक्त अघोषित आपातकाल है। जम्मू-कश्मीर में तानाशाही से विधानसभा भंग कर दी गई। देश में अब सिर्फ भाजपा की सरकार बनेगी। किसी और की बनी तो गिरा दी जाएगी। कहा कि जो भी सवाल पूछेगा या आवाज उठाएगा, उसे जेल भेज दिया जाएगा। तेजस्वी बोले, संघ-भाजपा की शरण में जाकर नीतीश कुमार ने जनता का विश्वास तोड़ा है। लालू प्रसाद सहित पूरे परिवार पर मुकदमे लाद दिए गए हैं, मगर हमारे पिता शेर हैं। झुकने वाले
दिल्ली के तीन सांसदों के टिकट काट सकती है
2019 लोकसभा चुनाव (2019 Lok Sabha elections) में दिल्ली के तीन मौजूदा भाजपा (BJP) सांसदों की उम्मीदवारी पर खतरा मंडरा रहा है। साथ ही, कुछ सांसदों की सीट भी बदली जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, नमो एप और स्थानीय स्तर पर कराए गए सर्वे के बाद आलाकमान टिकट देने पर विचार करेगा। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर अलग-अलग सर्वे कराया गया है। इसी के आधार पर टिकट तय किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा की छह सीटों पर अपने प्रभारी तय कर चुनाव अभियान का शुभारंभ पहले ही कर दिया है। इधर, भाजपा दिल्ली की सातों लोकसभा
कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान ने धारण किया था
वैष्णव नगरी अयोध्या में चल रहे कार्तिक मेला का समापन पूर्णिमा स्नान से होगा। पूर्णिमा तिथि गुरुवार को अपराह्न 12.16 बजे से शुरू होकर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.28 बजे तक रहेगी लेकिन उदया तिथि की मान्यता के कारण मुख्य स्नान पर्व शुक्रवार को ही माना जाएगा। मेला प्रशासन ने अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्रबंध किया है। मालूम हो कि कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर ही देव दीपावली भी मनाई जाती है । हनुमत संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य पंडित हरफूल शास्त्री बताते हैं कि देव दीपावली मनाए जाने का मुख्य प्रायोजन यह है कि इसी तिथि पर भगवान विष्णु
सर्दी के दिनों में बेहद फायदेमंद है अंजीर का हलवा
सर्दी के दिनों में खास तौर से कुछ विशेष चीजों का सेवन करना कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। इसमें ड्रायफ्रूट्स खासतौर पर खाने चाहिए। अगर आप ऐसे ही ड्रायफ्रूट्स नहीं खा पा रहे हैं तो इसका हलवा बनाकर खाएं। ये खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं कैसे बनाते है अंजीर का हलवा सामग्री 200 ग्राम सूखे अंजीर 3 बड़े चम्मच शुद्ध घी आधा कप छिले बादाम का पाउडर एक तिहाई कप मिल्क पाउडर 4 बड़े चम्मच चीनी चौथाई छोटा चम्मच इलायची पाउडर 2 बड़े चम्मच बादाम की हवाइयां (सजाने के लिए) विधि अंजीर को
शतकों के रिकार्ड पर विराट कोहली के बराबर पहुंचा ये खिलाड़ी
बांगलादेश के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने इस साल टेस्ट में चार शतक बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 27 साल के मोमिनुल ने जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को इस साल टेस्ट में अपना चौथा शतक पूरा किया। उन्होंने पारी के 50 वें ओवर में रॉस्टन चेस की गेंद पर चौका लगाकर 135 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। मोमिनुल ने 167 गेंदों पर 120 रन बनाए और फिर इसके बाद वह तेज गेंदबाज शैनन ग्रैबियल की गेंद
