हिमेश रेशमिया ने 12 मई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोनिया कपूर से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। दोनों शादी के अगले ही दिन शॉर्ट हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गए थे। दोनों के हनीमून की तस्वीरें और वीडियोज काफी वायरल भी हुईं। लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमेश जल्द ही बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं। खबरों के मुताबिक हिमेश अपनी 2 नई फिल्मों का ऐलान करने वाले हैं जिसमें वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले हैं। बता दें कि हिमेश को आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘तेरा सुरूर’ में देखा गया था, जो
Author: admin
श्रीदेवी को मिले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को लेकर पहली बार बोलीं जाह्नवी,
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका काम आज भी लोगों के बीच सराहा जा रहा है। बीते दिनों श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित हुए इस समारोह में श्रीदेवी की ओर से उनके पति बोनी कपूर और बेटियां जाह्नवी और खुशी पहुंचे। अवॉर्ड के दौरान परिवार के तीनों सदस्य काफी बावुक नजर आए थे। समारोह के बाद बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ मीडिया के सामने रूबरू हुए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। इसमें बोनी कपूर
ब्राजील के इस द्वीप पर 12 साल बाद पैदा हुआ पहला बच्चा
ब्राजील के छोटे से द्वीप फर्नांडो डि नोरोना पर 12 साल में पहली बार किसी शिशु का जन्म हुआ है। हालांकि 3000 लोगों की आबादी वाले इस द्वीप पर किसी शिशु के जन्म पर पाबंदी थी क्योंकि यहां एक भी प्रसव केंद्र नहीं है। साथ ही दुर्लभ प्राणियों का घर होने के चलते परिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचने से रोकने के लिए भी यहां जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी कड़े कानून हैं। इस द्वीप पर कोई महिला मां बनना चाहती हैं, तो उसे द्वीप छोड़कर करीब 370 किलोमीटर दूर जमीन पर बसे शहर जाना पड़ता है। इस नियम को तोड़ने
रूस दौरे पर PM मोदी:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को सोची में बोचारेव क्रीक से ओलंपिक पार्क के बीच नौका विहार किया। इससे पहले दोनों नेताओं ने अनौपचारिक सम्मेलन किया। दोनों नेता अपने पहले अनौपचारिक सम्मेलन के लिए काला सागर के तट पर स्थित इस शहर में हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘काला सागर में नौका विहार! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सोची में बोचारेव क्रीक से ओलंपिक पार्क के बीच नाव पर सफर के दौरान विस्तृत चर्चा की।’ बता दें, मोदी ने रूस के राष्ट्रपति के साथ अपनी चर्चा
मुलाकात के बाद बोले कुमारस्वामी:
कर्नाटक में बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे जदएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उनको शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया। मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि सोनिया और राहुल ने न्यौता स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनके दोनों दलों के कई विधायक बतौर मंत्री शपथ लेंगे, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उप मुख्यमंत्री को लेकर उनकी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से उनकी क्या बातचीत हुई। जेडीएस नेता ने यह कहा कि मंगलवार को बेंगलुरू
आरोपी भोलू पर बालिग की तरह ही चलेगा केस
हरियाणा के गुरुग्राम जिले की सेशन कोर्ट ने यहां के एक निजी स्कूल में सात वर्षीय छात्र की हत्या के मामले में आरोपी भोलू पर बालिग की तरह केस की अनुमति दे दी है। इस मामले की सुनवाई कर रही जसवीर सिंह कुंडू की अदालत ने जस्टिस जुवेनाइल बोर्ड के फैसले को सही माना है। इसके अलावा सेशन कोर्ट ने फिंगर प्रिंट और भोलू की तीन दिन की कस्टडी की याचिका को भी रिजेक्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मिलेनियम सिटी के हाईप्रोफाइल हत्याकांड में सोमवार को सेशन कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने जेजे बोर्ड के फैसले को बरकरार रखते हुए
सीएम आवास पर रेप पीड़िता के परिजन ने की आत्मदाह की कोशिश
अयोध्या में बच्ची रेप प्रकरण की पीड़िता के परिवारीजनों ने सोमवार मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन कर सामूहिक आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर पीड़ित पिता व परिवारीजनों के साथ मासूम की मां भी शामिल थी। पहले तो पीड़िता के परिवारीजनों को मुख्यमंत्री आवास जाने नहीं दिया गया। आत्मदाह की कोशिश करने पर मौके पर पहुंचे थाना गौतमपल्ली इंस्पेक्टर विजय सेन सिंह ने पीड़िता को समझाया और सीएम आवास ले जाकर पीआरओ से मुलाकात कराई। पीड़ित परिवारीजनों का आरोप है कि दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को जेल हो गई है लेकिन आरोपियों के रिश्तेदारों और ग्राम प्रधान की ओर
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक
देश की बेहतरीन यूनिवर्सिटी में से एक दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उन्हें ये पता चला कि यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट को हैक कर लिया गया है।http://jmi.ac.in/ को सोमवार रात किसी हैकर ने हैक कर लिया। हैक होने के बाद वेबसाइट का मेन पेज काला हो गया। लेकिन हैकर ने उसपर एक मैसेज लिख दिया। माना जा रहा है कि हैक करने वाला शख्स कोई प्रेमी है जिसने अपनी गर्लफ्रेंड को इस अंदाज में विश किया है। दरअसल वेबसाइट का पेज ब्लैक होने के साथ उसपर काफी देर तक एक मैसेज लिखा
Google ने डूडल बनाकर याद किया महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय को
देश के महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय की 246वीं जयंती पर गूगल ने उन्हें याद किया है। गूगल ने डूडल बनाकर राजा राम मोहन राय को श्रद्धांजली दी है। 22 मई 1772 को बंगाल के राधानगर, हुगली, में राजा राम मोहन राय का जन्म हुआ था। राजा राममोहन राय ने सती प्रथा जैसी भारतीय समाज में फैली बुराइयों का न सिर्फ विरोध किया बल्कि सती प्रथा का निवारण करने का श्रेय भी राजा राम मोहन राय को ही जाता है। राजा राम मोहन राय को भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। 15 वर्ष की
स्टूडेंट्स एक दिन में 150 बार से ज्यादा देखते हैं मोबाइल
भारत में कॉलेजों में पढ़नेवाले छात्र एक दिन में औसतन 150 से ज्यादा बार अपना मोबाइल फोन देखते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) द्वारा किए गए एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है। शोध का शीर्षक ‘स्मार्टफोन डिपेन्डेन्सी, हेडोनिज्म एंड पर्चेज बिहेवियर : इंप्लिकेशन फॉर डिजिटल इंडिया इनीशिएटिव है। इसका अध्ययन 20 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में किया गया। इस दौरान प्रत्येक विश्वविद्यालय के 200 छात्रों से बातचीत की गई। प्रोजेक्ट निदेशक मोहम्मद नावेद खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रों में यह डर होता है कि उनसे कुछ जानकारियों छूट जाएंगी या वह किसी मुद्दे
