‘गोल्ड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज,

अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘गोल्ड’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में अक्षय काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और ट्रेलर में ही मौनी की एक्टिंग फैन्स का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में अक्षय  जुनूनी बंगाली देशभक्त के तौर पर सभी को उत्साहित करने का काम कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में काफी दमदार डायलॉग्स हैं जो लोगों में देशभक्ति का जोश भरने के लिए काफी हैं। अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म का ट्रेलर

Read More

पाकिस्तान नहीं लौटेंगे नवाज शरीफ

पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लंदन के एक अस्पताल में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखी गईं अपनी पत्नी को छोड़कर भ्रष्टाचार के आरोप का सामना करने पाकिस्तान लौटने की संभावना खारिज कर दी। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज की 68 वर्षीय पत्नी कुलसुम गले के कैंसर से पीड़ित हैं। पिछले साल से लंदन के एक अस्पताल में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। 14 जून को कुलसुम को दिल का दौरा पड़ने के बाद आईसीयू में रखा गया है। नवाज ने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि जब कुलसुम वेंटिलेटर पर हो, तो ऐसी हालत में वह पाकिस्तान

Read More

नाइजीरिया: किसानों व चरवाहों के बीच झड़प में 86 मरे,

नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच हुई हिंसक झड़प में 86 लोगों की मौत हो गई। यह झड़प गुरुवार को उस समय शुरू हुई थी, जब जनजातीय बेरोम किसानों ने फुलानी चरवाहों पर हमला किया था, जिसमें पांच चरवाहों की मौत हो गई थी। इसके बाद चरवाहों ने शनिवार को जवाबी हमला किया, जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई। इस क्षेत्र में जनजातीय समूहों के बीच हिंसा का लंबा-चौड़ा इतिहास रहा है। देश के तीन हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस आयुक्त अंडी एडी ने कहा कि इस खूनी झड़प के बाद पता चला कि

Read More

एससी-एसटी उद्यमियों को सहारा देगी सरकार

प्रदेश में एससी-एसटी उद्यमियों को केंद्र सरकार हर संभव सहारा देगी। दलितों का आर्थिक उत्थान कर उन्हें रोजगार देने वाला बनाना हमारा लक्ष्य है। ये बात शनिवार को दून पहुंचे केंद्रीय सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्यम(एमएसएमई) राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कही। वे ओएनजीसी ऑडिटोरियम में आयोजित एससी-एसटी हब स्टेट कांक्लेव में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एससी-एसटी को स्वावलंबी बनाने के लिए एमएसएमई के तहत नई खरीद योजना शुरू की है। जिसमें केंद्र सरकार के विभाग और केंद्रीय पीएसयू आदि को अपनी कुल खरीद का 4 प्रतिशत एससी-एसटी उद्यमियों से खरीदना होगा। इसके लिए एससी-एसटी उद्यमी

Read More

यूपी पुलिस के एक सिपाही ने छुट्टी के लिए बताई ऐसी वजह,

यूपी पुलिस के एक सिपाही ने 30 दिनों की छुट्टी की अर्जी के लिए ऐसी वजह लिखी जिससे जानकर हर कोई हैरान है। मामल उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का है जहां कोतवाली थाने में तैनात सोम सिंह ने छुट्टी की वजह परिवार बढ़ाना बताया है। सोम सिंह का यह लेटर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है औज लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। चौंका देने वाली बात तो ये है कि थानेदार ने सिपाही को 30 दिन की बजाय 45 दिनों की छुट्टी दे दी। लेकिन सोशल मीडिया पर मजाक उड़ने के बाद अब थानेदार ने

Read More

एनकाउंटर में LeT कमांडर सहित दो आतंकी ढेर, एक ने किया सरेंडर

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही एक आतंकी ने सरेंडर भी किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ रविवार दोपहर कुलगाम के एक गांव में उस समय शुरू हुई जब जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले एक राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए अभियान चला रही थी। एनकाउंटर के दौरान फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी शेष पॉल वैद्य ने ट्वीट करके

Read More

पाकिस्तान के आदेश पर की गई शुजात बुखारी की हत्या

राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी हत्याकांड में जल्द ही पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। इस केस में जम्मू कश्मीर पुलिस विभाग को कुछ ऐसे सुराग़ हाथ लगे हैं जिसके बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सच्चाई सामने आ जाएगी। सीनियर पुलिस सूत्रों ने बताया कि जून के आखिर तक शुजात बुखारी मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। बुखारी केस में हो सकता है बड़ा खुलासा जांच से सीधे जुड़े हुए अधिकारी ने बताया कि सीमा पार से आए आदेश के बाद आतंकियों ने  बुखारी की हत्या की थी। इस बात की ज्यादा संभावना है कि

Read More

मुंबई में भारी बारिश: जगह-जगह ट्रैफिक जाम, लोकल ट्रेनें लेट

मुंबई में दक्षिण पश्चिमी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और भारी बारिश के कारण यहां और नजदीक के ठाणे में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई और ठाणे में रातभर और आज सुबह तक बारिश होती रही। इससे कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे उप नगरीय रेलगाड़ियों की रफ्तार कम हो गई और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि कल शाम दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा के नजदीक दो लोगों पर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत

Read More

जेब में भी रखा जा सकता है ये Keyboard

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कीबोर्ड बनाया है जो लचीला होने के साथ ही सस्ता भी है और इसे जेब में भी रखा जा सकता है। कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले मुड़ने वाले कीबोर्ड बाजार में पहले से उपलब्ध हैं। बहरहाल, यह एक निश्चित सीमा तक ही मुड़ सकते हैं। ये आकार में बड़े भी होते हैं। दक्षिण कोरिया के सीजोंग विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता ऐसा कीबोर्ड विकसित करना चाहते थे जो इससे संबंधित रोजमर्रा की समस्याओं का सामना कर सके और पूरी तरह से मुड़़ सकें। टीम ने इस तरह के कीबोर्ड बनाने के लिए नरम सिलिकॉन

Read More

भारत में तेजी से बढ़ रहा स्ट्रोक का खतरा

भारत में हर साल एक अनुमान के मुताबिक 18 लाख से ज्यादा स्ट्रोक के मामले सामने आते हैं। इनमें से लगभग 15 प्रतिशत मामले 30 और 40 वर्ष से ऊपर के लोगों को प्रभावित करते हैं। स्ट्रोक या सेरेब्रो वास्कुलर एक्सीडेंट (सीवीए) के परिणामस्वरूप मस्तिष्क में अचानक रक्त की कमी या मस्तिष्क के भीतर रक्तस्राव होता है, जिसके परिणामस्वरूप न्यूरोलॉजिकल फंक्शन खराब होने लगता हैं। मोटापा, धूम्रपान, उच्च रक्तचाप, मदिरा पान, मधुमेह और पारिवारिक इतिहास आदि कारक स्ट्रोक की प्रमुख वजह बनते हैं। हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एचसीएफआई) के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि स्ट्रोक वाले किसी भी व्यक्ति को

Read More

Scroll Up