बरखा कै दिन रहा, चारिव कैती पानी बरसत रहा….बरसात के दिना हते, गेरऊं पानी बरस रओ तो… यानी बरसात का दिन था, चारों ओर पानी बरस रहा था। अर्थ एक, लेकिन बोली-भाषा अलग। बच्चों के लिए समझना आसान हो, इसके लिए सरकारी स्कूलों में अलग-अलग क्षेत्रों में वहां की देसज बोली-भाषा में हिंदी पढ़ाई जाएगी। एनसीईआरटी ने इसकी तैयारी कर ली है। अपनी बोली में बच्चे ज्यादा बेहतर तरीके से सीख पाते हैं। इसलिए कक्षा एक और दो की हिन्दी की किताब ‘कलरव’ को अवधी… बुंदेलखण्डी, ब्रज, भोजपुरी जैसी बोलियों में अनुवाद किया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं
Author: admin
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में 2019 का लोस
भाजपा उत्तर प्रदेश में 2019 का लोकसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ही लड़ेगी। साथ ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुंभ आयोजन के जरिये देश में हिंदुत्व के एजेंडे को धार देंगे। इसमें संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। इसकी रूपरेखा मंगलवार को विश्व संवाद केंद्र में आयोजित भाजपा और संघ की समन्वय बैठक में बनाई गई। इस बैठक में संघ के दत्ताजी होसबोले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ ही पार्टी और संघ के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आपराधिक मामलों के लिए बनेगी स्पेशल कोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आज सुबह कैबिनेट की बैठक बुलाई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों की जल्द सुनवाई के लिए इलाहाबाद में स्पेशल कोर्ट्स की स्थापना का फैसला किया जाएगा। लोहिया संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय : कैबिनेट बैठक में लंबे समय से लंबित लखनऊ स्थित डा.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा देने के संबंध में फैसला किया जाएगा। इस फैसले के बाद लोहिया संस्थान स्वयं मेडिकल डिग्री देने में सक्षम हो जाएगा। पिछड़ों के लिए ट्रेनिंग योजना : कैबिनेट में पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों की प्रशिक्षण योजना
बेरुखी धीमी कर रही अंग प्रत्यारोपण की रफ्तार
वर्ष 2014 में देश में 25 हृदय प्रत्यारोपण हुए थे। पिछले वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 339 हो गया। चार साल में हृदय प्रत्यारोपण में 13 गुना से अधिक इजाफा काफी अच्छा आंकड़ा है, लेकिन यह इससे भी अच्छा हो सकता था। दरअसल वर्ष 2017 में 905 मस्तिष्क-मृत व्यक्तियों के 905 हृदय, प्रत्यारोपण के लिए उपलब्ध थे, लेकिन कई राज्यों में अंग पुनरुद्धार और प्रत्यारोपण की सुविधा नहीं होने के कारण उनका उपयोग नहीं हो सका। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर साल ढाई लाख से अधिक लोगों की मौत अंग नाकाम होने की वजह से होती है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना
जम्मू बेस कैम्प से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बुधवार की सुबह रवाना कर दिया गया। जम्मू कश्मीर के चीफ सेक्रेटरी बीवीआर सुब्रमण्यम, जम्मू कश्मीर राज्यपाल सलाहकार बी.बी. व्यास और विजय कुमार ने हरी झंडी दिखाई। जम्मू कश्मीर राज्यपाल के सलाहकर विजय कुमार ने कहा- “अमरनाथ यात्रा काफी महत्वपूर्ण है। आम लोग, सभी सुरक्षा एजेंसियों और डेवलपमेंट एजेंसियों के सहयोग से हमने ये सारी तैयारियां की है और यात्रियों का ध्यान रखते हुए उसे बेहतर करने की कोशिशें की गई है। इसके साथ ही, ट्रैफिक को सामान्य बनाने सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।” अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े
41 बीजेपी सांसद करते हैं फॉलो
दो अलग धर्म के जोड़े की शादी के पासपोर्ट विवाद में सुषमा स्वराज के पड़ने के बाद रविवार को विदेश मंत्री ट्विटर पर ट्रोल हो गईं। सुषमा के खिलाफ जो ट्विटर पर जो अपशब्द लिखे गये थे उनमें कुछ को उन्होंने खुद ही रि-ट्वीट भी किया है। हमारे सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के विश्लेषण में यह पता चला कि जिन ट्विटर एकाउंट्स से सुषमा स्वराज को ट्रोल किया गया था उनके 41 बीजेपी सांसद फॉलोअर्स है। उनमें कुछ केन्द्रीय मंत्री और कुछ लोकसभा का सांसद है जो उन ट्रोल करनेवाले ट्वीटर होल्डर में से कम से कम एक को फॉलो करते हैं।
ज्यादा नमक खाने से हो सकती है मृत्यु
ब्रिघम और महिला अस्पताल द्वारा प्रकाशित किए गए एक शोध में खुलासा हुआ है कि आहार में नमक (सोडियम) का ज्यादा सेवन करने से मृत्यु का खतरा बढ़ सकता है। शोधकर्ता नैंसी कुक ने कहा कि शरीर में सोडियम की मात्रा मापना काफी कठिन है। क्योंकि यह छिपा हुआ होता है और आपको पता नहीं लग पाता कि आप इसका कितना सेवन कर रहे हैं। जिससे इसके अत्यधिक सेवन की संभावना बढ़ जाती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि, हालांकि शरीर में सोडियम मापने के कई तरीके हैं, लेकिन यूरीन (पेशाब) के नमूने का अध्ययन करना सबसे सही तरीका है।
आज भी घटे पेट्रोल-डीजल के दाम,
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को लगातार छठे दिन कमी दर्ज की गई। पेट्रोल 18 पैसे और डीजल की कीमतों में 14 पैसे तक की कमी आई है। राजधानी दिल्ली में डीजल और पेट्रोल की कीमत घटकर क्रमश: 75.55 और 67.38 रुपये प्रति लीटर रह गई। मुंबई में पेट्रोल 83.12 और चेन्नई में 78.40 रुपये प्रति लीटर है जबकि कोलकाता में यह 78.23 है। वहीं दिल्ली में डीजल के दाम 67.38 प्रति लीटर हो गए हैं जबकि कोलकाता में 69.93 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में डीजल के दाम 71.52 रुपये प्रति लीटर है और चेन्नई में 71.12
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी
भारत के सबसे अमीर शख्स और दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल बिजनेसमैन मुकेश अंबानी हर मिनट लगभग 2.35 लाख रुपये की कमाई करतें हैं। इसका केल्क्युलेशन 2015-2016 की फाइनेंशियल रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 के अनुसार मुकेश अंबानी के पास 45 बिलियन डॉलर (करीब 2.92 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति है। जिसके बाद मुकेश अंबानी दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 2015-2016 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमाई 27,630 करोड़ रूपए हुई थी। कंपनी में बतौर प्रमोटर मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी 44.7% है, इस
निराशा को हराकर ही मिलती है सफलता
सुबह होते ही, एक भिखारी नरेन्द्रसिंह के घर पर भिक्षा मांगने के लिए पहुंच गया। भिखारी ने दरवाजा खटखटाया, नरेन्द्रसिंह बाहर आये पर उनकी जेब में देने के लिए कुछ न निकला। वे कुछ दुखी होकर घर के अंदर गए और एक बर्तन उठाकर भिखारी को दे दिया। भिखारी के जाने के थोड़ी देर बाद ही वहां नरेन्द्रसिंह की पत्नी आई और बर्तन न पाकर चिल्लाने लगी- “अरे! क्या कर दिया आपने चांदी का बर्तन भिखारी को दे दिया। दौड़ो-दौड़ो और उसे वापिस लेकर आओ।” नरेन्द्रसिंह दौड़ते हुए गए और भिखारी को रोककर कहा- “भाई मेरी पत्नी ने मुझे जानकारी
