लखनऊ। उतर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का कार्यकाल खत्म हो गया है। उनकी जगह आनंदी बेन पटेल को नया राज्यपाल बनाया गया है। आनंदीबेन पटेल गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। 2007-2014 के दौरान आनंदीबेन ने गुजरात सरकार में, राजस्व, सड़क, भवन, शहरी विकास तथा शहरी आवास और अन्य कई विभाग संभाले हैं। आनंदीबेन पटेल का जन्म 21 नवंबर, 1941 को गुजरात के मेहसाणा जिले के खरोद गांव में हुआ था। वह अपने विद्यार्थी जीवन में लगातार 3 वर्षों तक एथलेटिक्स में जिला स्तर की चैंपियन रही हैं। आनंदीबेन अपनी पहली नौकरी के रूप में महिला विकास गृह
Author: admin
बेनाम खून मिटा देता है धर्म का भेदभाव आओ करे रंक्तदान
लखनऊ। रक्तदान के लिए पहलवान नही इन्सान होना ज़रूरी है आप भी करके देखिए रक्तदान अच्छा लगता है रक्तदान महादान । ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम के तत्वधान में बलरामपुर अस्पताल में नदवा कॉलेज के लगभग 75 बच्चों ने रक्तदान कर इन्सानियत का मिसाल पेश की । संस्था के संयोजक मौलाना इस्तीफा उल हसन व मोहम्मद शफीक चैधरी ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ हम अपने छात्रों को सामाजिक दायित्व सिखाने की तालीम देते हैं । रक्तदान करने आए नदवा कालेज के छात्रो ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है रक्त से किसी ज़रूरतमंद की जिन्दगी बच जाती है
इनकम की कार्यवाही के बाद भाजपा पर हमलावर हुई मायावतीं
लखनऊ, । उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के परिवार पर गुरुवार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की गयी जिससे वह गुस्से में हैं. मायावती ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा पहले अपनी बेनामी संपत्तियों का खुलासा करे. उसने ने बेनामी संपत्ति के जरिए लोकसभा चुनाव जीता है. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा केंद्र की सत्ता का अभी भी दुरुपयोग कर अपने विपक्षियों को षडयंत्र के तहत जबरन फर्जी मामलों में फंसाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है. इसी क्रम में अब मेरे भाई-बहनों आदि को भी जबर्दस्ती परेशान किया जा रहा है,
सोनभद्र हत्याकांड पर बोले योगी कांग्रेस सरकार को ठहराया दोषी
लखनऊ। सोनभद्र में हुए नरसंहार को लेकर शुक्रवार को यूपी विधानसभा में भी जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। विपक्ष के हंगामे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई देते हुए कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अबतक मामले में मुख्य आरोपी प्रधान समेत 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि जमीनी कब्जे को लेकर बीते 17 जुलाई को ग्राम प्रधान और उनके गुर्गों ने मिलकर 10 आदिवासियों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो
क़ैसरबाग और ठाकुरगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
लखनऊ। हेलो मैं तिहाड़ जेल मे बन्द माफिया भूपेन्द्र सिंह का भाई करन सिंह बोल रहा हॅू अगर अपनी ज़िन्दगी की सलामती चाहते हो तो मुझे तीस लाख रूपए दे दो वरना रिवालवर की 6 गोलिया तुम्हारे शरीर मे उतार दी जाएगी । फोन पर धमकी भरे ये शब्द सुन कर बीएन रोड पर रहने वाले प्रतिष्ठित डाक्टर सुमित गुप्ता ने दो दिन पूर्व कैसरबाग थाने मे रंगदारी मांगे जाने का मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने धमकी भरी इस फोन काल को गम्भीरता से लिया और सर्विलांस की मदद से फोन करने वाले को कुछ घंटो की मशक्कत के
25 जुलाई को होगा प्रदर्षन
नरसंहार मोबलिंचिंग और अन्य सवालों पर 25 जुलाई को प्रदर्शन करेगी भाकपा लखनऊ। घोरावल नरसंहार, मोबलिंचिंग, किसानों की आत्महत्यायें, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार, उत्तर प्रदेश की दयनीय कानून व्यवस्था के खिलाफ और बाढ़ की विभीषिका से जान माल की सुरक्षा तथा बिजली के दामों में प्रस्तावित व्रद्धि जैसे प्रमुख सवालों पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 25 जुलाई को प्रदेश भर में सड़कों पर उतरेगी। इस दिन भाकपा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे जायेंगे। घोरावल नरसंहार को प्रदेश में इस दशक का सबसे बड़ा नरसंहार बताते हुये भाकपा राज्य सचिव मण्डल ने कहा है कि सोनभद्र,
भीषण सड़क हादसा, झारखंड के 9 मजदूरों की मौत
रांची/चतरा । चेन्नई में गुरुवार सुबह चार बजे एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के नौ मजदूरों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मृत सभी मजदूर चतरा जिला के रहने वाले हैं. इनमें पांच चतरा सदर प्रखंड के ऊंटा गांव के हैं, जबकि दो पड़ोस के मंगरदाहा और दो टंडवा प्रखंड के सिसई गांव के रहने वाले हैं.ऊंटा गांव के मृतकों के नाम मुकेंद्र भुइयां (30), राजेश भुइयां (25), कारू रजक (28), छोटू दास (25) और अनुज रजक (25) हैं. मंगरदाहा और सिसई के रहने वाले मजदूरों के नाम का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है
आरोपी की गाड़ी से घूम रहे थे खनन इन्स्पेक्टर पुलिस ने गाड़ी और चालक दोनों को दबोचा
फर्रुखाबाद । पुलिस के बांछित अपराधी की गाड़ी से भ्रमण कर रहे खनन निरीक्षक को आखिर मंहगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी चालक और उसकी बुलेरो को कब्जे में ले लिया। जिससे खनन निरीक्षक पैदल हो गये। उन्हें एक अन्य निजी वाहन से भेजा गया। खनन निरीक्षक राजीव रंजन ने बेबर रोड पर को ओबर लोडिंग में धर दबोचा। उसके बाद उनकी फाइनेंस कम्पनी के लोगों ने कहा-सुनी हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पंहुचे टीएसआई देवेश कुमार नें खनन निरीक्षक के चालक को दबोच लिया । वही पुलिस उसकी बुलेरो गाडी को
स्वर्गीय जगन प्रसाद को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित हुई विधानसभा की कार्यवाही
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही बीजेपी विधायक दिवंगत जगन प्रसाद गर्ग को श्रद्धांजलि देने के बाद गुरुवार को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सव्ग्भ््रय गर्ग का निधन 10 अप्रैल को हुआ था। सदन की बैठक शुरू होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से विधायक गर्ग के निधन पर शोक प्रकट किया। योगी ने कहा कि गर्ग विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहे। उनके निधन से पार्टी और सदन को अपूरणीय क्षति पहुंची है। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चैधरी, कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना, बसपा नेता लालजी वर्मा और अन्य सदस्यों
संसद में बोले अमित शाह- देश की इंच-इंच जमीन से बाहर किए जाएंगे घुसपैठिए
नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा में अवैध तरीके से रह रहे शरणार्थियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा- देश की इंच-इंच जमीन पर जितने भी घुसपैठिए रह रहे हैं, हम उनकी पहचान करके अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर उन्हें निर्वासित किया जाएगा. शाह ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में यह बात कही. उन्होंने राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) की चर्चा करते हुए कहा कि यह असम समझौते का हिस्सा है.शाह ने कहा कि सभी ने सदन में राष्ट्रपति का भाषण सुना होगा, जिस घोषणापत्र के आधार
